एक्सप्लोरर

बिहार: सुशील मोदी ने लालू के परिवार पर लगाया मुख्यमंत्री आवास के पते के दुरुपयोग का आरोप

पटना: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने सोमवार को राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद के परिवार पर मुख्यमंत्री आवास के पते का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया.

मोदी ने सामवार को यहां कहा, "लालू के बड़े पुत्र और राज्य के वन और पर्यावरण मंत्री तेजप्रताप और लालू के छोटे पुत्र और राज्य के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव न केवल 750 करोड़ के जमीन औऱ मॉल के घोटाले में संलिप्त हैं बल्कि इन्होंने मुख्यमंत्री आवास के पते का भी दुरुपयोग किया है."

सुशील मोदी ने कहा, "लालू प्रसाद की पुत्री चंदा यादव को 'डिलाइट मार्केटिंग कंपनी प्राइवेट लिमिटेड' का निदेशक नियुक्त करते समय मुख्यमंत्री आवास के पते का दुरुपयोग किया गया."

बीजेपी नेता ने कहा कि कम्पनी में निदेशक के तौर पर चंदा यादव का पता 'सीएम हाउस', 1,अणे मार्ग, सचिवालय थाना, जीपीओ पटना, पटना-800 001 दर्ज है. उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि दोनों मंत्री बताएं कि क्या वर्ष 2014 में जब चंदा यादव कंपनी की निदेशक बनीं, तो उनका परिवार मुख्यमंत्री आवास में रहता था?

मोदी ने पूछा कि राबड़ी देवी साल 2005 में ही मुख्यमंत्री के पद से हट चुकी थीं. फिर नौ साल बाद लालू परिवार द्वारा बिहार के मुख्यमंत्री आवास के पते का दुरुपयोग करने का क्या निहितार्थ क्या है ? उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अब बताना चाहिए कि ऐसे लोगों पर कौन सी कार्रवाई करेंगे.

सुशील मोदी ने इससे पूर्व कहा था डिलाइट मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मालिक तेज प्रताप, तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी हैं. समय-समय पर इस कंपनी के नाम बदलते रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया था कि इसी कंपनी की जमीन पर बिहार के सबसे बड़े माल का निर्माण कराया जा रहा है, जिसकी मिट्टी पटना संजय गांधी जैविक उद्यान ने बिना टेंडर के खरीदी गई.

लालू यादव ने इन सभी आरोपों से इनकार किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
PM मोदी का वीडियो हटाने से CSAM तक...सरकार के सामने झुका Meta
PM मोदी का वीडियो हटाने से CSAM तक...सरकार के सामने झुका Meta
'ये वो बांग्लादेश नहीं, जिसके लिए...', फफक कर रोती हुई बोलीं शेख हसीना
'ये वो बांग्लादेश नहीं, जिसके लिए दी लाखों शहादत', फफक कर रोती हुई बोलीं शेख हसीना

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर राग, आर्टिकल 370 पर गिड़गिड़ाए शहबाज
पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर राग, आर्टिकल 370 पर गिड़गिड़ाए शहबाज
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
Embed widget