एक्सप्लोरर

BJP Leader Suicide Case: महाराष्ट्र में बीजेपी नेता ने खुद को मारी गोली, कुछ समय से चल रहे थे बीमार

Maharashtra Politics : महाराष्ट्र से बीजेपी के लिए एक दुखद सासाचार सामने आया है. पार्टी के बीड जिला अध्यक्ष ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है.

BJP Leader Suicide In Maharashtra: महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी ) के बीड जिला इकाई के अध्यक्ष भागीरथ भियानी ने मंगलवार को अपने घर में खुद को गोली मारकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने बताया कि मामले की गहन रूप से जांच चल रही है. भियानी ने मंगलवार को दोपहर में मीरा नगर इलाके स्थित अपने घर में अपनी लाइसेंसी बंदूक से सिर में गोली मारकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि करीब 47 साल के बीजेपी नेता पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे.

अस्पताल ने मृत घोषित किया

बीड जिले के पुलिस अधीक्षक ने कहा कि भियानी के परिवार के सदस्यों ने गोली चलने की आवाज सुनने के बाद उन्हें फौरन नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.पुलिस ने मौके पर पहुंचकर  भियानी के घर का मुआयना भी  किया. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करने के लिए सरकारी अस्पताल में भेज दिया है.

सांसद प्रीतम मुंडे ने ट्वीट करके दी जानकारी

घटना की जानकारी मिलते ही बीजेपी सांसद प्रीतम मुंडे बीजेपी कार्यकर्ता के साथ भागीरथ भियानी के घर पहुंचे. वहां उन्होंने परिवार के लोगों से जानकारी प्राप्त की. उन्होंने ट्वीट करके कहा, "बीड भाजपा नगर अध्यक्ष और हमारे वीर कार्यकर्ता भगीरथ दादा बियाणी के दुखद निधन के कारण आज सभी निर्धारित कार्यक्रम रद्द कर दिए गए."

आत्महत्या का कारण पता नहीं चला

भियानी ने यह कदम क्यों उठाया, पुलिस इसका पता लगा रही है. भियानी के मौत के बाद परिवार सदमे में है. उन्हें भी कोई जानकारी नहीं है कि भियानी ने यह बड़ा कदम क्यों उठाया. पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है.

ये भी पढ़ें :

अब CBI करेगी पालघर में साधुओं की हत्या मामले की जांच, केस ट्रांसफर करने को तैयार महाराष्ट्र सरकार

Crackdown on D Gang: मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दाऊद गिरोह के 5 और गुर्गे गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget