एक्सप्लोरर

कौन हैं कोकीन के साथ गिरफ्तार हुईं बीजेपी नेता पामेला गोस्वामी, जानिए उनके बारे में

कोलकाता में बीजेपी की युवा मोर्चा की पर्यवेक्षक और हुगली जिले की महासचिव पामेला गोस्वामी को नशीला पदार्थ रखने के जूर्म में गिरफ्तार किया गया है. मामले में पामेला का कहना है कि उन्हें झूठे केस में फंसाया जा रहा है. वहीं इस मामले के सामने आने के बाद पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी मुश्किलों में घिरती दिख रही है.

नई दिल्लीः पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी काफी जोर शोर से चल रही है. बंगाल में टीएमसी को कड़ी टक्कर दे रही भारतीय जनता पार्टी को काफी बड़ा झटका लगा है. बीजेपी की युवा मोर्चा की नेता पामेला गोस्वामी को प्रतिबंधित नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया गया है.

100 ग्राम कोकीन के साथ हुई गिरफ्तार

दरअसल पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में बीजेपी युवा मोर्चा की पर्यवेक्षक और हुगली जिले की महासचिव पामेला गोस्वामी को 100 ग्राम कोकीन के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पामेला के साथ उनके दोस्त प्रबीर कुमार डे को भी गिरफ्तार किया गया है.

पुलिस का कहना है कि पामेला को शुक्रवार को अलीपुर इलाके के एनआर एवेन्यू से गिरफ्तार किया गया है. जिस वक्त उनको गिरफ्तार किया गया, उस वक्त उनकी कार से तलाशी के दौरान 100 ग्राम कोकीन बरामद किया गया. पामेला के साथ उस वक्त उनके दोस्त प्रबीर कुमार डे भी मौजूद थे. पुलिस का कहना है कि पामेला की गिरफ्तारी के समय उनके साथ केंद्रीय सुरक्षाबल के जवान भी मौजूद थे.

बीजेपी की सक्रिय नेता हैं पामेला

पामेला की गिरफ्तारी की खबर सामने आते ही पश्चिम बंगाल की राजनीति में हलचल मच गई है. पामेला बीजेपी की युवा मोर्चा की काफी सक्रिय नेता हैं. वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. वह आए दिन सोशल मीडिया पर पार्टी की एक्टिविटी के बारे में जानकारी देती रहती हैं. पामेला अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बीजेपी नेता मुकुल रॉय और बीजेपी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के साथ भी नजर आ चुकी हैं.

2019 में ली थी बीजेपी की सदस्यता

पामेला गोस्वामी ने साल 2019 में भारतीय जनता पार्टी की सदस्ता ली थी. उस वक्त पश्चिम बंगाल के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई थी. फिलहाल वर्तमान में पामेला बीजेपी युवा मोर्चा की पर्यवेक्षक और हुगली जिले की महासचिव पद पर कार्यरत हैं. वह बीजेपी की हर रैली औऱ सभा में पहुंच कर पार्टी के लिए प्रचार अभियान में मदद करते देखी गई हैं.

इससे जुड़ी कई तस्वीरें उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर भी देखी जा सकती हैं. हाल ही में कोलकाता के विक्टोरिया मेमोरियल में आयोजित हुए 'पराक्रम दिवस' कार्यक्रम मे भी पामेला वहीं मौजूद थीं. यह कार्यक्रम नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 जयंती के मौके पर आयोजित किया गया था.

एयर होस्टेस और एक्ट्रेस भी रह चुकी है पामेला

राजनीति में आने से पहले पामेला एयर होस्टेस भी रह चुकी हैं. इसके साथ ही उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में भी कदम रख चुकी हैं. उन्होंने बतौर एक्ट्रेस बंगाली टेलीविजन में भी काम किया है. फिलहाल पामेला का कहना है कि उन्हें विपक्षी पार्टियों ने अपना निशाना बनाया है और खुद को झूठे केस में फंसाए जाने की बात कही है.

इसे भी पढ़ेंः दिल्लीः लाल किले पर हिंसा मामले में 200 लोगों की तस्वीरें जारी कीं, पुलिस ने पहचान की प्रक्रिया शुरू की

OROP संशोधन को लेकर राहुल गांधी ने रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने पूछे सवाल, जुएल उरांव के साथ हुई बहस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget