एक्सप्लोरर

'अब राम के नाम पर कोई नहीं जाएगा जेल', फडणवीस के शपथ लेते ही विपक्ष पर बरसीं नवनीत राणा

Navneet Rana News: महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस ने गुरूवार (5 दिसंबर) को मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली. समारोह के बाद बीजेपी नेता नवनीत राणा ने विरोधियों पर जमकर हमला बोला है.

Maharashtra Oath Ceremony:  महाराष्ट्र में गुरूवार (5 दिसंबर) को महायुति गठबंधन की नई सरकार बन गई है. भव्य समारोह में देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली. समारोह के बाद बीजेपी नेता नवनीत राणा ने विरोधियों पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने उद्धव ठाकरे पर हमला बोलते हुए कहा कि धोखेबाजों को जनता ने इस चुनाव में घर पर बिठा दिया है.

नवनीत राणा ने कहा "धोखा देकर जो 2019 में शपथ ली गई थी उद्धव ठाकरे के माध्यम से, इस महाराष्ट्र की जनता ने दिखा दिया की धोखेबाजों की जगह इस शपथ ग्रहण के मंच पर नहीं उनके घर में है. आज हमारे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस जी ने शपथ ली. जब उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री थे तब हमने पिछले 33 महीना में बहुत सारा संघर्ष झेला है". 

राम के नाम से कोई नहीं जाएगा जेल
उन्होंने आगे कहा कि अब मेरे महाराष्ट्र में राम जी और हनुमान जी के नाम से कोई जेल नहीं जाएगा, अगर कोई विरोध में अपने विचार रखता है तो उसके विचार को दबाने के लिए किसी को जेल की धमकी नहीं दी जाएगी. नवनीत राणा ने कहा कि हमारा महाराष्ट्र छत्रपति शिवाजी का महाराष्ट्र है. यहां जय महाराष्ट्र, जय महाराष्ट्र करके जो घोषणा शुरू करते हैं, मुझे लगता है सही में मायने में आज से इसकी शुरुआत होगी. मेरा महाराष्ट्र जय-जय महाराष्ट्र ही रहेगा.

देवेंद्र फडणवीस ने ली शपथ
बता दें कि महाराष्ट्र में पिछले कई दिनों से फंसे सियासी पेंच के बीच आज गुरूवार (5 दिसंबर) को महायुति  की नई सरकार बन गई.देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री की शपथ ली. इसके साथ ही नई सरकार में शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे और NCP प्रमुख अजित पवार को डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी मिली है.  महाराष्ट्र में 20 नवंबर को कुल 288 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग हुई थी जबकि 23 नवंबर को चुनाव के परिणाम आए थे. महायुति को 230 सीटों पर शानदार जीत मिली थी. जबकि विपक्षी MVA ने कुल 46 सीटों पर जीत दर्ज की थी.

ये भी पढ़ें: Maharashtra CM News: देवेंद्र फडणवीस का सीएम बनना ग्रहों के गणित ने तय कर दिया था, ABP News पर हुई थी भविष्यवाणी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'छुट्टी मनाने या अराजकता फैलाने वाले साथियों से मिलने गए राहुल गांधी', प्रदीप भंडारी ने उठाए सवाल
'छुट्टी मनाने या अराजकता फैलाने वाले साथियों से मिलने गए राहुल गांधी', प्रदीप भंडारी ने उठाए सवाल
मणिपुर में 2 लोगों की हत्या के बाद बवाल, CM हाउस के बाहर रखे शव
मणिपुर में 2 लोगों की हत्या के बाद बवाल, CM हाउस के बाहर रखे शव
उपचुनाव जीत पर विजय सरकार का गिफ्ट, मदुरंतकम-धारापुरम में हजारों करोड़ का पैकेज जारी
उपचुनाव जीत पर विजय सरकार का गिफ्ट, मदुरंतकम-धारापुरम में हजारों करोड़ का पैकेज जारी
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'

वीडियोज

YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
Embed widget