एक्सप्लोरर

राम मंदिर को लेकर बीजेपी नेता गिरिराज सिंह की धमकी, जेडीयू बोली- भटकाएं नहीं, बेरोजगारी पर बात करें

केंद्रीय राज्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने राम मंदिर के मसले पर अल्पसंख्यकों को धमकी भरे लहजे में कहा कि जो लोग राम मंदिर का विरोध कर रहे हैं वे समर्थन में आ जाएं वरना 100 करोड़ हिंदू नाराज हो जाएंगे. अगर ये नफरत ज्वाला में बदल गई तो सोचें फिर क्या होगा?

नई दिल्ली: केंद्रीय सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम राज्यमंत्री गिरिराज सिंह और बिहार के नवादा से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद गिरिराज सिंह ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है. उन्होंने राम मंदिर के मसले पर अल्पसंख्यकों को धमकी भरे लहजे में कहा कि जो लोग राम मंदिर का विरोध कर रहे हैं वे समर्थन में आ जाएं वरना 100 करोड़ हिंदू नाराज हो जाएंगे. अगर ये नफरत ज्वाला में बदल गई तो सोचें फिर क्या होगा? इस दौरान उन्होंने कहा, "मैं सनातन धर्म के लिए बीजेपी, मंत्री पद और सांसदी छोड़ सकता हूं."

गिरिराज सिंह ने एक अन्य बयान में बिहार के अकबरपुर का नाम बदलने को लेकर कहा, ''खिलजी ने बिहार को लूटा लेकिन भक्तिपुर का नाम उन्हीं के नाम पर रख दिया गया. बिहार के अकबरपुर के साथ-साथ करीब 100 जगहों के नाम बदले गए. सीएम योगी ने अच्छा कदम उठाया है. मैं मांग करूंगा की बिहार के साथ-साथ पूरे देश में मुगल से जुड़े नामों को बदला जाएं.''

बीजेपी के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह के बयान पर विपक्षी दलों के साथ-साथ सहयोगी दलों ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है. नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने कहा कि गिरिराज सिंह समाज को बांटना चाहते हैं. जेडीयू प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा, ''ये देश सबका है और गिरिराज सिंह जैसे नेता ऐसे बयान देकर समाज और देश को बांटना चाहते हैं. गिरिराज सिंह मीडिया की डार्लिंग हैं, इसीलिए ये ऐसे बयान देकर खबरों में बने रहते हैं. गिरिराज सिंह को बेरोजगारी, महंगाई पर बात करनी चाहिए.''

उन्होंने कहा, ''गिरिराज सिंह को इतिहास पढ़ने की जरूरत है क्योंकि अगर वो इतिहास पढ़ लेते तो बख्तियारपुर का नाम बदलने की बात नहीं करते. सिंह के पास अपना कोई वोट नहीं है.''

मथुरा में बोले गिरिराज- देश में बढ़ती जनसंख्या के लिए एक समुदाय के लोग जिम्मेदार

वहीं राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने कहा कि गिरिराज सिंह अंग्रेजों के दलाल और नाथूराम गोडसे के वंशज हैं. पार्टी प्रवक्ता भाई वीरेंद्र ने कहा, ''ये देश सबका है, ये गंगा-जमुनी तहजीब है लेकिन इस तरह के लोग खबरों में बने रहने के किये ऐसे बयान देते हैं. चुनाव आने वाले हैं इसलिए ऐसा बयान दिया जा रहा है क्योंकि राम मंदिर तो इनसे बना नहीं, राम मंदिर के लिए कितने लोगों की जान गई, इन लोगों ने साम्प्रदायिक दंगे कराये.''

उन्होंने कहा, ''बख्तियारपुर के साथ ही कई जगहों के नाम बदलने की बात करने वाले गिरिराज सिंह ने बिहार नहीं बनाया है, नीतीश कुमार को जवाब देना चाहिए कि वो गिरिराज सिंह के बयान से इत्तेफाक रखते हैं.''

मुस्लिम धर्मगुरु साजिद रशिदी ने गिरिराज सिंह को घटिया मानसिकता वाला बताया है. उन्होंने कहा कि हमें सभी धर्मों का सम्मान करना चाहिए. भगवान राम हमारे पूर्वज नहीं है. चुनाव नजदीक हैं, इस तरह के बयान वो देंगे.

क्या महिलाओं की एंट्री के बगैर आज बंद हो जाएंगे सबरीमाला मंदिर के द्वार? SC में कल सुनवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
लियोनेल मेस्सी के कार्यक्रम में गड़बड़ी का मामला, ममता सरकार में मंत्री रहे अरूप बिस्वास को फिर नोटिस
लियोनेल मेस्सी के कार्यक्रम में गड़बड़ी का मामला, ममता सरकार में मंत्री रहे अरूप बिस्वास को फिर नोटिस
हरियाणा में 661 करोड़ का घोटाला, CBI ने चंडीगढ़ से दिल्ली तक छह ठिकानों पर की छापेमारी
हरियाणा में 661 करोड़ का घोटाला, CBI ने चंडीगढ़ से दिल्ली तक छह ठिकानों पर की छापेमारी
इतिहासकार रामचंद्र गुहा और शशि थरूर में टकराव, राहुल गांधी को लेकर सोशल मीडिया पर वार-पलटवार
इतिहासकार रामचंद्र गुहा और शशि थरूर में टकराव, राहुल गांधी को लेकर सोशल मीडिया पर वार-पलटवार

वीडियोज

Bengal Latest News: पुलिस से बचने के लिए TMC कार्यकर्ता का अनोखा जुगाड़ फेल! | Breaking
Mumbai Music Concert Case: कॉन्सर्ट वाली जगह की तस्वीरें देख आपको लग जाएगा झटका | Goregaon
Big Breaking | Khan Sir Controversy: खान सर के कोचिंग सील को लेकर आया बड़ा अपडेट! |Patna Coaching
Khan Sir Controversy: किराए के कमरे से 'Coaching King' बनने तक का सफर | Faizal Khan | Patna News
Salman Khan से लेकर Amitabh Bachchan तक, Andre Timmins ने सुनाए IIFA के यादगार पल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरल में हार के बाद INDIA ब्लॉक की मीटिंग में शामिल होगी CPIM? घमासान के बीच सामने आया बयान
INDIA ब्लॉक की मीटिंग में CPIM जाएगी या नहीं? घमासान के बीच सामने आया पार्टी का बयान
लालू यादव और राबड़ी देवी के आवास के बाहर लाठियां लेकर डटे RJD कार्यकर्ता, हर समय देंगे पहरा
लालू यादव और राबड़ी देवी के आवास के बाहर लाठियां लेकर डटे RJD कार्यकर्ता, हर समय देंगे पहरा
भारतीय क्रिकेटर एक टेस्ट मैच खेलने का कितना पैसा कमाते हैं? रकम होश उड़ा देगी
भारतीय क्रिकेटर एक टेस्ट मैच खेलने का कितना पैसा कमाते हैं? रकम होश उड़ा देगी
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
Sunday Box Office LIVE: 'पेद्दी' की आंधी में धुआं हुई 'बंदर', 'है जवानी तो इश्क होना है' का ऐसा है हाल, जानें संडे कलेक्शन
LIVE: 'पेद्दी' की आंधी में धुआं हुई 'बंदर', 'है जवानी तो इश्क होना है' का ऐसा है हाल, जानें संडे कलेक्शन
'हिटलर से प्रेरित होकर...', तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी का HYDRAA को लेकर विवादित बयान, भड़की बीजेपी
'हिटलर से प्रेरित होकर...', तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी का HYDRAA को लेकर विवादित बयान, भड़की बीजेपी
FD बनाम बॉन्ड्स: 30 लाख से हर महीने पाएं 20000 की बंधी-बंधाई इनकम, जानें फॉर्मूला
FD बनाम बॉन्ड्स: 30 लाख से हर महीने पाएं 20000 की बंधी-बंधाई इनकम, जानें फॉर्मूला
UP Rojgar Mela 2026: यूपी में लगने जा रहा रोजगार मेला, 10वीं-12वीं, ITI और डिप्लोमा वाले रहें तैयार; जानें कैसे करें आवेदन?
यूपी में लगने जा रहा रोजगार मेला, 10वीं-12वीं, ITI और डिप्लोमा वाले रहें तैयार; जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget