एक्सप्लोरर

कोलकाता रेप मामले में पीड़िता के माता-पिता को हुई पैसे की पेशकश? टीएमसी ने दिया ये जवाब

कोलकाता रेप मर्डर मामले में बीजेपी ने कोलकाता पुलिस और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर बड़े आरोप लगाए हैं. प्रेस कॉन्फ्रेंस करके तृणमूल कांग्रेस ने आरोपों पर सफाई दी है. 

Kolkata Rape Murder Case: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में बलात्कार और हत्या मामले को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है. जहां भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) इस मुद्दे पर तृणमूल कांग्रेस के नेताओं समेत मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साध रही है तो वहीं टीएमसी भी बीजेपी पर हमलावर है.

इसी क्रम में गुरुवार (05 सितंबर) को टीएमसी नेताओं ने ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस की और बीजेपी पर निशाना साधा. पश्चिम बंगाल की मंत्री शशि पांजा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि ऐसे व्यक्ति पर राजनीति नहीं करनी चाहिए, जो अब इस दुनिया में नहीं है. 

पैसे की पेशकश के आरोप पर क्या कहा?

सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हैं जिनमें आरोप लगाया जा रहा है कि कोलकाता पुलिस ने पीड़ित परिवार को पैसे की पेशकश की. पैसे की पेशकश वाले आरोपों पर मंत्री शशि पांजा ने कहा, 'कई वीडियो सामने आए हैं जिसमें पीड़िता के माता-पिता को पैसे की पेशकश के आरोप लगाए जा रहे हैं. हाल ही में एक और वीडियो सामने आया है कि जिसमें पीड़िता के माता-पिता ने इन वीडियो को फर्जी करार दिया है. झूठी कहानियों को गढ़ा जा रहा है.'

'मामले पर न हो गिद्ध राजनीति'

शशि पांजा ने कहा, 'हम इस मामले में न्याय चाहते हैं और किसी भी तरह से परिवार पर दबाव न डाला जाए. राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश न हो. ये समय शव पर गिद्ध राजनीति करने का नहीं है. सीबीआई इस मामले की जांच में जुटी है लेकिन अब सभी राजनीतिक दल इस मुद्दे पर राजनीति करने में लगे हुए हैं. विपक्ष ने तो अपराजिता महिला और बाल विधेयक को ही चुनौती दी है. क्या राज्यपाल इस विधेयक पर हस्ताक्षर करेंगे.'

क्या आरोप लगे थे? 

बीजेपी विधायक अग्निमित्रा पॉल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि पीड़िता के माता-पिता ने मीडिया से बातचीत में कोलकाता पुलिस की पोल खोल दी है. उन्होंने कई सवाल पूछते हुए लिखा, 'पीड़िता के पिता को डीसी नॉर्थ ने पैसे देने की पेशकश उस समय की जब शव घर में था? शव को माता-पिता सुरक्षित रखने के पक्ष में थे लेकिन पुलिस ने दबाव बनाकर शव का अंतिम संस्कार किया? पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर को इन सवालों के जवाब देने होंगे और अगर आपने चुप्पी साधी तो आपको बख्शा नहीं जाएगा.'

कोलकाता पुलिस पर लगे आरोप

भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी ने कहा, 'कोलकाता पुलिस ने शुरूआत में फेक न्यूज फैलाने को लेकर कई लोगों को समन भेजा लेकिन अब देखा जा रहा है कि कोलकाता पुलिस खुद की फेक न्यूज फैला रही है. आपको सबसे पहले तो मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से ही पूछताछ करनी चाहिए जो सच है सामने आ जाएंगे. सबूतों को मिटाने की कोशिश की गई, यह एक आयोजित अपराध है. जिस मामले को लेकर संदीप घोष को क्लीन चिट मिली थी उसी मामले में संदीप घोष को हिरासत में लिया गया है आखिर यह कैसे मुमकिन है? यानि यह सरकार का किया हुआ है, क्या उनके ऊपर ममता बनर्जी का हाथ है? और अब संदीप घोष को सीबीआई ने गिरफ्तार किया है. संदीप घोष एक रैकेट चला रहे थे, बॉडी ऑर्गन का रैकेट, डेड बॉडी का रैकेट चलाया जा रहा था. छात्रों को पास करने के लिए भी वे घूस लेते थे, इनके साथ पूरी टीम है और इसके तार कालीघाट(CM ममता बनर्जी) से जुड़े हैं.'

ये भी पढ़ें: अरविंद केजरीवाल की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित, जानें कब आएगा आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget