एक्सप्लोरर

BJP Jamal Siddiqui: जमाल सिद्दीकी का बड़ा बयान, 'कट्टरपंथी मुस्लिम महिलाओं को बंद करके रखना चाहते हैं, लेकिन इस्लाम...'

बीजेपी के जमाल सिद्दीकी ने मुस्लिम महिलाओं को सेना से जोड़ने की मुहिम का ऐलान किया और सनातन संस्कृति से इस्लामिक परंपराओं की समानता पर जोर देते हुए भगवान राम को साझा विरासत बताया.

BJP Jamal Siddiqui: बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने कहा कि मुस्लिम महिलाओं को सेना से जोड़ने की मुहिम चलाएंगे. बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा देशभर में मोदी सरकार के 11 साल पर कार्यक्रम का आयोजन करेगा. दरगाह और मस्जिदों, मदरसों में चौपाल लगाएंगे. मुस्लिम लड़कियों को सेना में भर्ती होने के लिए प्रेरित करेंगे. हम चाहते हैं वो भी सेना से जुड़े, अग्निवीर बने. इसके लिए 9 जून से देशभर में कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे.

जमाल सिद्धकी ने आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ कट्टरपंथी लोग मुस्लिम महिलाओं को बंद करके रखना चाहते है, लेकिन इस्लाम के अनुसार उन्हें बाहर निकलकर काम करने की आजादी है. हम मुस्लिमों को संविधान देकर उनको उनके अधिकारों की जानकारी भी देंगे. इसके लिए दिल्ली में शाहीन बाग में बड़ा कार्यक्रम किया जायेगा. वहीं जमाल सिद्धकी जम्मू बीजेपी विधायक के बयान भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि ये निंदनीय है. किसी को सेना का अपमान करने का अधिकार नहीं है.

सनातन धर्म इस्लाम से बहुत पहले आया-जमाल सिद्दीकी
इससे पहले जमाल सिद्दीकी ने एक इंटरव्यू में दावा किया कि सनातन धर्म इस्लाम से बहुत पहले आया और यह भारतीय सभ्यता की आध्यात्मिक नींव है. उन्होंने कहा हमारी पहचान अभी भी सनातनी है. जमाल सिद्दीकी ने कुरान, हदीस और इस्लामी परंपराओं के हवाले से बताया कि कुरान में 25 पैगम्बरों का ज़िक्र है, लेकिन परंपरा के अनुसार 1,24,000 पैगंबर भेजे गए थे. ऐसे में भगवान राम और कृष्ण को इन पैगम्बरों में क्यों नहीं माना जा सकता? उनके कथन के पीछे उनका तर्क यह था कि इस्लाम केवल एक पैगम्बर (मुहम्मद) की नहीं, बल्कि सभी पैगम्बरों की स्वीकार्यता का धर्म है. 

सभी मुसलमान भगवान राम के वंशज-सिद्दीकी
सिद्दीकी ने भारत में इस्लाम को विदेशी अवधारणा नहीं, बल्कि स्थानीय सांस्कृतिक प्रवाह का हिस्सा बताते हुए कहा कि सभी मुसलमान भगवान राम के वंशज हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि पूजा के तरीके भले ही बदल गए हों, लेकिन संस्कृति अभी भी सनातनी है.

मीडिया में करियर की शुरुआत CNFC मीडिया के साथ की. उसके बाद साढ़े तीन वर्ष ANI और उसके बाद तकरीबन 8 वर्ष न्यूज 18 नेटवर्क के साथ काम किया. और अब एबीपी न्यूज ज्वाइन किया है. मीडिया में तकरीबन 13 वर्ष का अनुभव है जिसमें राजनीतिक खबरों खासकर बीजेपी से संबंधित खबरों को कवर करता रहा हूं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी
पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
लद्दाख में कनेक्टिविटी-टूरिज्म पर फोकस, एयरफोर्स ने दी सिविल टर्मिनल निर्माण को मंजूरी
लद्दाख में कनेक्टिविटी-टूरिज्म पर फोकस, एयरफोर्स ने दी सिविल टर्मिनल निर्माण को मंजूरी
सर्जियो गोर-अब्दुल्ला की मुलाकात पर उनके ही MP ने उठाए सवाल, क्या कहा?
सर्जियो गोर-अब्दुल्ला की मुलाकात पर उनके ही MP ने उठाए सवाल, क्या कहा?

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget