एक्सप्लोरर

पंजाब में बीजेपी का संगठन कमजोर, गुरदासपुर सीट पर हार का अंदेशा था : कैलाश विजयवर्गीय

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, ‘‘हमें पहले ही पता था कि हम गुरदासपुर लोकसभा उप चुनाव हारने जा रहे हैं. हमने कभी दावा नहीं किया कि हम यह उप चुनाव जीतेंगे.’’

इंदौर: सियासी आलोचक बीजेपी का गढ़ मानी जाने वाली गुरदासपुर लोकसभा सीट के उपचुनाव में हार को इस पार्टी के लिए बड़ा झटका बता रहे हैं. लेकिन बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का कहना है कि पार्टी को पहले ही भनक मिल गयी थी कि वह यह सीट गंवाने जा रही है.

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, ‘‘हमें पहले ही पता था कि हम गुरदासपुर लोकसभा उप चुनाव हारने जा रहे हैं. हमने कभी दावा नहीं किया कि हम यह उप चुनाव जीतेंगे.’’ इस सीट पर बीजेपी की चुनावी हार के कारणों के बारे में पूछे जाने पर बीजेपी महासचिव ने कहा, "पंजाब में हमारा पार्टी संगठन कमजोर है. बीजेपी-अकाली दल गठबंधन की पिछली सरकार के खिलाफ सूबे के लोगों में अब भी नाराजगी है. गुरदासपुर चुनाव में हमें इस नाराजगी का खामियाजा भुगतना पड़ा."

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष और पार्टी उम्मीदवार सुनील जाखड़ ने गुरदासपुर लोकसभा उप चुनाव में एक लाख 93 हजार 219 मतों के अंतर से बीजेपी प्रत्याशी स्वर्ण सलारिया को हराया. यह सीट बीजेपी सांसद विनोद खन्ना की अप्रैल में निधन होने से खाली हुई थी. इस सीट पर उप चुनाव के लिए मतदान 11 अक्तूबर को हुआ था.

विजयवर्गीय ने एक सवाल पर कहा कि तृणमूल कांग्रेस के बागी नेता मुकुल राय बीजेपी में शामिल होना चाहते हैं. बीजेपी महासचिव ने कहा, "राय से हाल ही में मेरी मुलाकात हुई है, वह बीजेपी में आना चाहते हैं. मेरे कहने पर उन्होंने बीजेपी की पश्चिम बंगाल इकाई से बात की है. हमारी राज्य इकाई इस सिलसिले में अंतिम निर्णय करेगी." उन्होंने राय को पश्चिम बंगाल का बड़ा राजनेता बताते हुए कहा, ‘‘कभी तृणमूल कांग्रेस में राय की हैसियत मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बाद नम्बर-दो के नेता की थी. वह जिस भी दल से जुड़ेंगे, उस दल की ताकत बढ़ेगी और इससे बनर्जी की सियासी ताकत घटेगी.’’

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के जल्द पार्टी अध्यक्ष बनने की चर्चाओं पर चुटकी लेते हुए विजयवर्गीय ने कहा, ‘‘राहुल का कांग्रेस अध्यक्ष बनना हमारे लिए शुभ साबित होगा. ऐसा होते ही बीजेपी की ग्रह दशा और उत्तम हो जाएगी और देश में हमारा प्रभाव बढ़ जाएगा.’’ उन्होंने देश में सोशल मीडिया के लिए आचार संहिता तय करने का सुझाव दिया. विजयवर्गीय ने कहा, "सोशल मीडिया सूचनाओं के प्रसार का बड़ा प्रभावी माध्यम बन गया है. लेकिन ​गलत सूचनाओं के प्रसार से यह माध्यम लगातार अविश्वसनीय होता जा रहा है. लोग पैसा लेकर इस माध्यम पर किसी भी व्यक्ति के खिलाफ दुष्प्रचार कर सकते हैं. इसलिए सोशल मीडिया के लिए आचार संहिता बनायी जानी चाहिए ताकि इस माध्यम का दुरूपयोग रुक सके."

विजयवर्गीय ने इस बात को खारिज किया कि गुजरात के कारोबारी जगत में जीएसटी के विरोध के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य के आगामी विधानसभा चुनावों में बीजेपी की संभावनाओं पर विपरीत असर पड़ेगा. उन्होंने दावा किया कि बीजेपी कुल 182 सीटों पर होने इन चुनावों में 150 से ज्यादा सीटें जीतकर फिर सरकार बनाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडिया गठबंधन की बैठक से पहले ही फूट! अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी और भगवंत मान के दिल्ली में लगे पोस्टर
इंडिया गठबंधन की बैठक से पहले ही फूट! अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी और भगवंत मान के दिल्ली में लगे पोस्टर
ममता बनर्जी को बंगाल के बाद दिल्ली में भी लगेगा बड़ा झटका, राज्यसभा के ये दो सांसद दे सकते हैं इस्तीफा  
TMC को बंगाल के बाद दिल्ली में भी लगेगा झटका, राज्यसभा के ये दो सांसद दे सकते हैं इस्तीफा  
टीएमसी सांसदों का दलबदल आसान नहीं! करना पड़ेगा कानूनी बाधाओं का सामना, पार्टी का दावा
टीएमसी सांसदों का दलबदल आसान नहीं! करना पड़ेगा कानूनी बाधाओं का सामना, पार्टी का दावा
बंगाल हिंसा के पीड़ित बीजेपी परिवारों को नौकरी देंगे शुभेंदु, बोले- 'मैं नहीं, हम' के सिद्धांत पर चलें...
बंगाल हिंसा के पीड़ित बीजेपी परिवारों को नौकरी देंगे शुभेंदु, बोले- 'मैं नहीं, हम' के सिद्धांत पर चलें...

वीडियोज

Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! | Punjab
Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! सीक्रेट ने 16 साल की बेटी को दी खौफनाक मौत!
Chaar Ki Chaal | Ghazipur Encounter | Sanjay Nishad: कमलेश चौधरी एनकाउंटर पर महा-संग्राम!
दुनिया की पहली Electric Car से EV Revolution तक | 200 साल की कहानी | #autolive
बॉलीवुड न्यूज़: जाह्नवी कपूर की कथित प्राइवेट चैट सोशल मीडिया पर वायरल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'रुको! मैं ही लेता हूं सारे फैसले...', मिसाइल हमले पर भड़के ट्रंप, नेतन्याहू को फोन पर दी चेतावनी
'रुको! मैं ही लेता हूं सारे फैसले...', मिसाइल हमले पर भड़के ट्रंप, नेतन्याहू को फोन पर दी चेतावनी
बिहार MLC चुनाव: आज नामांकन की आखिरी तारीख, उपेंद्र कुशवाहा के बेटे का क्या होगा?
बिहार MLC चुनाव: आज नामांकन की आखिरी तारीख, उपेंद्र कुशवाहा के बेटे का क्या होगा?
TVK की एंट्री, DMK-AAP आउट... दिल्ली में आज INDIA ब्लॉक की मीटिंग, राहुल-ममता-अखिलेश समेत ये नेता होंगे शामिल
TVK की एंट्री, DMK-AAP आउट... दिल्ली में INDIA ब्लॉक की मीटिंग, राहुल-ममता-अखिलेश होंगे शामिल
फीफा विश्व कप 2026 के पहले बड़ा हादसा! इंग्लैंड टीम के बेस कैंप के पास अंधाधुन फायरिंग, 9 लोग घायल
फीफा विश्व कप 2026 के पहले बड़ा हादसा! इंग्लैंड टीम के बेस कैंप के पास अंधाधुन फायरिंग, 9 लोग घायल
थलापति विजय का राहुल गांधी को गिफ्ट, कांग्रेस को सौंपी तमिलनाडु की राज्यसभा सीट, स्टालिन की DMK ने कसा तंज 
थलापति विजय का कांग्रेस को तोहफा, तमिलनाडु की राज्यसभा सीट सौंपी, स्टालिन की DMK ने कसा तंज 
Bandar BO Day 3: बॉबी देओल की 'बंदर' वीकेंड पर भी नहीं कर पाई कमाल, संडे को बस इतनी हुई कमाई
बॉबी देओल की 'बंदर' वीकेंड पर भी नहीं कर पाई कमाल, संडे को बस इतनी हुई कमाई
Video: पापा की गोद और तोतली ज़ुबान! नन्ही-सी बच्ची ने पापा के साथ गाया दिल डूबा गाना, भावुक हुए यूजर्स
पापा की गोद और तोतली ज़ुबान! नन्ही-सी बच्ची ने पापा के साथ गाया दिल डूबा गाना, भावुक हुए यूजर्स
घर की छत पर उगा सकते हैं शानदार भिंडी, यह रहा एकदम आसान तरीका
घर की छत पर उगा सकते हैं शानदार भिंडी, यह रहा एकदम आसान तरीका
Embed widget