एक्सप्लोरर

पीएम मोदी के सहारे चुनाव जीतने की तैयारी में बीजेपी, मोदी की रैलियों के लिए मेगा प्रचार अभियान शुरु

गुजरात विधानसभा में अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए बीजेपी चुनाव प्रचार में कोई कसर नही छोड़ना चाहती है. बीजेपी ने गुजरात में "मोदी के करिश्मे" को आधार बनाते हुए हर एक सीट और बूथ पर ध्यान केंद्रीत कर रही है. इस अभियान में पन्ना प्रमुख से लेकर जिला प्रमुख और राष्ट्रीय नेता से लेकर मंत्री तक को कमान सौपी गई है

नयी दिल्ली: गुजरात विधानसभा में अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए बीजेपी चुनाव प्रचार में कोई कसर नही छोड़ना चाहती है. बीजेपी ने गुजरात में "मोदी के करिश्मे" को आधार बनाते हुए हर एक सीट और बूथ पर ध्यान केंद्रीत कर रही है. इस अभियान में पन्ना प्रमुख से लेकर जिला प्रमुख और राष्ट्रीय नेता से लेकर मंत्री तक को कमान सौपी गई है.

पिछले15 वर्षों में पहली बार राज्य में नरेन्द्र मोदी भाजपा का चेहरा नहीं हैं. वही दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी हार्दिक पटेल, जिग्नेश मेवाणी और अल्पेश ठाकोर के साथ मिलकर भाजपा को कड़ी चुनौती दे रही है. ऐसे में भाजपा एक बार फिर 'मोदी मैजिक' का सहारा लेती नजर आ रही है.

प्रधानमंत्री मोदी सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात में 27 और 29 नवम्बर को आठ रैलियों को संबोधित करेंगे जहां विधानसभा चुनावों के लिए पहले चरण में नौ दिसम्बर को वोट डाले जाएंगे. मोदी 27 नवम्बर की सुबह कच्छ जिले के भुज शहर में लोगों को संबोधित करेंगे और फिर राजकोट के जसदान शहर, अमरेली के धारी और सूरत जिले के कामरेज में सभा को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री 29 नवम्बर को दक्षिण गुजरात में सोमनाथ के नजदीक मोरबी और प्राची गांवों में, भावनगर के पलीताना में और नवसारी में जनसभाओं को संबोधित करेंगे.

गुजरात भाजपा प्रवक्ता भारत भाई पांड्या ने कहा कि हर रैली को इस तरह से आयोजित किया गया है कि आसपास के पांच-छह विधानसभा क्षेत्रों के लोग इसमे शामिल हो सकें. माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री गुजरात में 25 से 30 सभाओं को संबोधित करेंगे. भाजपा ने कांग्रेस के 'विकास पागल हो गया है' के नारे की काट के रूप में 'मै गुजरात छूं, मै विकास छूं' के नारे का इजाद किया है.

26 और 27 नवंबर को मोदी से पहले भाजपा के कई अन्य बड़े नेता पहले चरण के मतदान वाले क्षेत्रों में प्रचार करेंगे. भाजपा की ओर से स्टार प्रचारकों में केंद्रीय मंत्री- राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, अरूण जेटली सुषमा स्वराज, योगी आदित्यनाथ और वसुंधरा राजे सहित कई बड़े नेता शामिल हैं. भाजपा नेता ने बताया कि 26 से 27 नवंबर को स्टार प्रचारक पहले चरण में मतदान वाली सभी 89 सीटों पर प्रचार करेंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'मन की बात' के साथ 26 नवंबर को भाजपा का गुजरात चुनाव का प्रचार अभियान शुरू हो गया है, जहां राज्य के सभी पचास हजार बूथों पर शाह समेत केंद्र के प्रमुख मंत्रियों, नेताओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने चाय पर लोगों के साथ मन की बात सुनी. इसी दिन शाम से पार्टी राज्य के पहले चरण की सभी 89 सीटों पर एक साथ चुनावी सभाएं कर रही है, जिसमे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के साथ सभी प्रमुख नेता हिस्सा ले रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget