एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में बीजेपी का सर्वेक्षण, 2014 के प्रदर्शन को 2019 में भी दोहराएगी पार्टी

बीजेपी-शिवसेना गठबंधन ने 2014 में महाराष्ट्र में 48 लोकसभा सीटों में 40 पर जीत हासिल की थी. बीजेपी को 22 ,जबकि शिवसेना को 18 सीटें मिली थी. कांग्रेस महज दो सीट जीत पाई थी जबकि राकांपा ने पांच सीटें जीती थी.

मुंबईः बीजेपी के एक आंतरिक सर्वेक्षण में यह पूर्वानुमान लगाया गया है कि यदि शिवसेना के साथ उसका चुनाव पूर्व गठबंधन हो जाता है तो वह आगामी लोकसभा चुनाव में 2014 के अपने प्रदर्शन को दोहराएगी. वहीं, गठबंधन नहीं होने पर शिवसेना चार - पांच सीटों से ज्यादा नहीं जीत पाएगी. बीजेपी के एक वरिष्ठ मंत्री ने बताया कि साथ मिल कर चुनाव लड़ने पर दोनों पार्टियों के महाराष्ट्र में 48 में 42 लोकसभा सीटें जीतने की उम्मीद है. हालांकि, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बार-बार कहा है कि वह बीजेपी के साथ गठबंधन नहीं करेंगे. मंत्री ने दावा किया, ''यदि शिवसेना चुनावी गठबंधन करने से इनकार करती है तो भी बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरेगी, लेकिन 2014 की तुलना में कम सीटें जीतेगी. हालांकि, सर्वेक्षण में कहा गया है कि शिवसेना चार - पांच सीट से ज्यादा नहीं जीत पाएगी.'' गौरतलब है कि बीजेपी-शिवसेना गठबंधन ने 2014 में महाराष्ट्र में 48 लोकसभा सीटों में 40 पर जीत हासिल की थी. बीजेपी को 22 ,जबकि शिवसेना को 18 सीटें मिली थी. कांग्रेस महज दो सीट जीत पाई थी जबकि राकांपा ने पांच सीटें जीती थी. मंत्री ने सर्वेक्षण के हवाले से बताया कि यदि बीजेपी - शिवसेना गठबंधन मूर्त रूप नहीं लेता है तो बीजेपी अपने बूते 18 से 20 सीटें जीत सकती है जबकि कांग्रेस - राकांपा गठजोड़ 22- 24 सीटें जीत सकती है. मंत्री ने कहा कि बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने इस शहर की अपनी हालिया यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस से कहा था कि वह शिवसेना के साथ गठबंधन चाहते हैं. इस विषय पर टिप्पणी करने को कहे जाने पर शिवसेना प्रवक्ता मनीषा कायंडे ने कहा कि उनकी पार्टी का बीजेपी के आंतरिक सर्वेक्षण से कोई लेना देना नहीं है और शिवसेना की भविष्य की रणनीति का खाका पार्टी प्रमुख ठाकरे पहले ही खींच चुके हैं. उन्होंने कहा, ''सर्वेक्षण में हमारे लिए पांच सीटों का पूर्वानुमान किया गया है. मतगणना के दिन हर कोई देखेगा कि हम वास्तव में कितनी सीटें हासिल करते हैं. गठबंधन के बारे में फैसला करना हमारे पार्टी प्रमुख का विशेषाधिकार है.'' बिहार NDA में सीटों पर बन गई बात, रामविलास पासवान भेजे जाएंगे राज्यसभा, आज हो सकता है एलान
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र
'सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा', CJP के सौरभ दास ने किस पर लगाया आरोप?
'सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा', CJP के सौरभ दास ने किस पर लगाया आरोप?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
प्रयागराज में बदलेगा राहुल गांधी के कार्यक्रम की जगह? KP ने दिया हाईकोर्ट के आदेश का हवाला
प्रयागराज में बदलेगा राहुल गांधी के कार्यक्रम की जगह? KP ने दिया हाईकोर्ट के आदेश का हवाला
Embed widget