एक्सप्लोरर

2019 के लोकसभा चुनाव में BJP को बिहार में मिलेगा सीधा फायदा!

साल 2014 लोकसभा चुनावों में एनडीए के खाते में 31 सीट आईँ. यूपीए के खाते में 6 सीट आईं जबकि जेडीयू ने 2 सीट जीतीं. ये तब था जब नीतीश, लालू और कांग्रेस ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था. विधानसभा चुनाव में पिछली गलती से सबक लेकर तीनों महागठबंधन में लड़े और 243 में से 178 सीट हासिल की.

नई दिल्ली: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एनडीए में शामिल करना बीजेपी की बड़ी रणनीति का हिस्सा है. माना जा रहा है नीतीश के आने से 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को बिहार में सीधा फायदा होगा. नीतीश के पाला बदलने से विपक्ष की एकता को भी करारा झटका लगा है.

बिहार विधानसभा चुनावों में बीजेपी के खिलाफ महागठबंधन की जीत एक मॉडल की तरह थी. इस मॉडल को 2019 में राष्ट्रीय स्तर पर लागू करने की योजना थी पर इस मॉडल ने 20 महीने में दम तोड़ दिया. बीजेपी ने साल 2019 का एजेंटा साल 2017 में ही सेट कर दिया गया है.

बिहार

साल 2014 लोकसभा चुनावों में एनडीए के खाते में 31 सीट आईँ. यूपीए के खाते में 6 सीट आईं जबकि जेडीयू ने 2 सीट जीतीं.  ये तब था जब नीतीश, लालू और कांग्रेस ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था.

विधानसभा चुनाव में पिछली गलती से सबक लेकर तीनों महागठबंधन में लड़े और 243 में से 178 सीट हासिल की. 2009 के लोकसभा चुनाव में जब नीतीश और बीजेपी साथ मिलकर लड़े थे तब भी 32 सीट हासिल की थीं. बीजेपी अब 40 में से 40 सीट पर नजर बनाए हुए है.

उत्तर प्रदेश

बिहार पर बीजेपी की नजर उत्तर प्रदेश की वजह से भी है. उत्तर प्रदेश में 2014 में एनडीए ने 80 में से 73 सीट हासिल की थी. अगर बीएसपी, एसपी और कांग्रेस यूपी में महागठबंधन बना पाती हैं तो बीजेपी को यूपी में बड़ा घाटा हो सकता है. हालांकि आज की तारीख में ऐसा होता नजर नहीं आता.

18 राज्यों की 67 फीसदी आबादी पर बीजेपी गठबंधन का राज

यूपी में जीत के साथ ही देश की 52 फीसदी आबादी पर बीजेपी का राज चल रहा है. अगर एनडीए की बात करें तो आंध्र प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और अरुणाचल में भी एनडीए का शासन है. यानी करीब 58 फीसदी आबादी पर एनडीए का राज है. अब इसमें बिहार भी शामिल हो गया है यानी देश के 18 राज्यों की 67 फीसदी आबादी पर बीजेपी गठबंधन का राज हो गया है.

नीतीश के एनडीए में जाने से बड़ा सवाल ये कि 2019 में कांग्रेस के महागठबंधन में अब कितने दल शामिल होंगे और बड़ा सवाल ये कि पश्चिम बंगाल में ममता और सीपीएम और यूपी में एसपी और बीएसपी जैसे राजनैतिक विरोधियों को एक जगह ला पाएगी कांग्रेस? विपक्षी एकता की एक बड़ी समस्या ये भी है कि सभी बड़े नेता खुद को प्रधानमंत्री पद का दावेदार मानते हैं. अब सवाल ये है कि मोदी की आंधी के बीच 2019 में विपक्ष कितना एकजुट रह पाता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बहुत ही दुखद, उनका जाना...', पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर PM मोदी की आई प्रतिक्रिया
'बहुत ही दुखद, उनका जाना...', पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर PM मोदी की आई प्रतिक्रिया
'मेरी वफादारी पर सवाल उठाया गया', बंगाल TMC चीफ चंद्रिमा भट्टाचार्य ने क्यों छोड़ा ममता बनर्जी का साथ? खुद दिया जवाब
'मेरी वफादारी पर सवाल उठाया गया', बंगाल TMC चीफ चंद्रिमा भट्टाचार्य ने क्यों छोड़ा ममता बनर्जी का साथ? खुद दिया जवाब
ममता बनर्जी की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती, कहा- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
ममता की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल, वीडियो
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल, वीडियो
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
ममता बनर्जी की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती, कहा- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
ममता की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई का 70 साल की उम्र में निधन, कुछ समय से चल रही थीं बीमार, रायपुर एम्स में ली अंतिम सांस
पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई का 70 साल की उम्र में निधन, कुछ समय से चल रही थीं बीमार, रायपुर एम्स में ली अंतिम सांस
IND vs ENG 3rd T20 Date, Time, Venue: कब-कहां कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा T20, यहां देखें पूरी डिटेल
कब-कहां कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा T20, यहां देखें पूरी डिटेल
'नेतन्याहू को पता है असली बॉस कौन', ईरान से खींचतान के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, इजरायली PM ने मांगा मिलने का समय
'नेतन्याहू को पता है बॉस कौन', ईरान से तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, इजरायली PM ने मांगा मिलने का समय
लखनऊ में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने दे दिया जीत का मंत्र, सांसद-विधायकों को सीधा संदेश
लखनऊ में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने दे दिया जीत का मंत्र, सांसद-विधायकों को सीधा संदेश
पारंपरिक खेती छोड़ उगाएं सफेद बैंगन, हर मंडी में हाथों-हाथ बिकेगी पूरी फसल
पारंपरिक खेती छोड़ उगाएं सफेद बैंगन, हर मंडी में हाथों-हाथ बिकेगी पूरी फसल
Embed widget