एक्सप्लोरर

'पीएम जाएंगे बिहार, शरिया वाले जा सकते हैं पाकिस्तान', तेजस्वी यादव को मौलाना बताकर भड़की BJP

भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता गौरव भाटिया ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि देश को इस्लामिक मुल्क बनाने की कोशिश हो रही है.

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सभी पार्टियां मतदाताओं को खुश करने की कोशिश में लगी हैं. इस सिलसिले में राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ पटना में एक रैली में हिस्सा लिया. तेजस्वी ने इस दौरान वक्फ को लेकर बयान दिया था. इस पर भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा है कि देश को इस्लामिक मुल्क बनाने की कोशिश हो रही है. 

गौरव भाटिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ''इस देश को इस्लामिक मुल्क बनाने का प्रयास हो रहा है. ये शरिया कानून लागू करना चाहते हैं. मौलाना तेजस्वी यादव संविधान को जानते नहीं है. आरजेडी बिहार में अगले 50 साल सत्ता में आने वाली नहीं है. हमारे लिए अंबेडकर जी पूजनीय है. तेजस्वी यादव और लालू यादव सांप्रदायिक राजनीति करते हैं. हिन्दू और मुस्लिम राजनीति कर रहे हैं.''

'शरिया वाले चले जाएं पाकिस्तान' - गौरव भाटिया

बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र करते हुए कहा, ''प्रधानमंत्री चुनाव प्रचार में बिहार तो जाएंगे ही, शरिया वाले पाकिस्तान जा सकते हैं. तेजस्वी यादव जिस मंच पर थे, वहां शरिया कानून लागू करने की बात हो रही थी. जंगल राज बिल्कुल लालू और तेजस्वी यादव जैसा होता है.'' 

गौरव भाटिया ने तेजस्वी को बताया नौवीं फेल 

बीजेपी नेता गौरव भाटिया ने तेजस्वी पर तीखा हमला करते हुए उन्हें नौवीं फेल बता दिया. भाटिया ने कहा, ''नौवीं फेल बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री भारत के सांसद से पारित कानून को कूड़ेदान में फेंकने की बात करते हैं. ये नमाजवादी बाबा साहेब के संविधान का सम्मान नहीं करते है.''

वक्फ कानून पर क्या बोले थे तेजस्वी

तेजस्वी ने रविवार को कहा कि बिहार में सत्तारूढ़ पार्टी सत्ता से बाहर होने की राह पर है और अगर राज्य में विपक्षी दलों के गठबंधन की सरकार आई, तो केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के लाए गए वक्फ अधिनियम को कूड़ेदान में फेंक देगी. तेजस्वी बिहार की राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में ‘वक्फ बचाओ, संविधान बचाओ’ रैली को संबोधित कर रहे थे. 

मीडिया में करियर की शुरुआत CNFC मीडिया के साथ की. उसके बाद साढ़े तीन वर्ष ANI और उसके बाद तकरीबन 8 वर्ष न्यूज 18 नेटवर्क के साथ काम किया. और अब एबीपी न्यूज ज्वाइन किया है. मीडिया में तकरीबन 13 वर्ष का अनुभव है जिसमें राजनीतिक खबरों खासकर बीजेपी से संबंधित खबरों को कवर करता रहा हूं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget