एक्सप्लोरर

राकेश टिकैत और डोला सेन के वीडियो पर BJP बोली- किसानों के कंधे पर बंदूक रखकर मुकाबला करना चाहती है TMC

सिर्फ बीजेपी ही नहीं, बल्कि पश्चिम बंगाल में टीएमसी के खिलाफ चुनाव लड़ रही कांग्रेस ने भी राकेश टिकैत और डोला सेन की मुलाकात पर सवाल उठाए हैं.

नई दिल्ली: किसान नेता राकेश टिकैत के पश्चिम बंगाल पहुंचने और टीएमसी सांसद डोला सेन द्वारा उनका स्वागत करने की तस्वीरें सामने आने के बाद अब बीजेपी विपक्षी पार्टियों पर किसानों के कंधे पर बंदूक रखकर बीजेपी पर निशाना साधने का आरोप लगा रही है. वहीं पश्चिम बंगाल चुनावों में लेफ्ट के साथ मिलकर चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस का कहना है कि अगर किसान नेता राकेश टिकैत वहां बीजेपी को हराने की अपील करने गए हैं, तो उनको सिर्फ टीएमसी के मंच पर ना जाकर सभी विपक्षी पार्टियों के मंच पर जाना चाहिए.

किसान नेता राकेश टिकैत और टीएमसी सांसद डोला सेन की साथ आई तस्वीरों और उनके बीच हुई बातचीत को लेकर अब टीएमसी और किसान नेता दोनों ही बीजेपी के निशाने पर हैं. बीजेपी नेता मुख़्तार अब्बास नकवी, सुधांशु त्रिवेदी, हरनाथ यादव समेत अन्य नेताओं ने टीएमसी और किसान नेता के बीच हुई बातचीत और तस्वीरों को लेकर सवाल उठाते हुए कहा है कि इससे उन किसान नेताओं का भी असली चेहरा सामने आ गया है, जो लगातार मोदी सरकार के ऊपर कृषि कानूनों को लेकर सवाल खड़े कर रहे थे. बीजेपी नेताओं ने कहा कि इन तस्वीरों से साफ हो गया है कि किसानों का यह आंदोलन गैर राजनीतिक नहीं था, बल्कि राजनीतिक विचारधारा के साथ ही इसको आगे बढ़ाया गया था. इसके साथ ही टीएमसी द्वारा दिए जा रहे समर्थन पर बीजेपी नेताओं ने सवाल उठाते हुए कहा कि इससे यह भी साबित होता है कि किस तरह से पश्चिम बंगाल में टीएमसी के पास जनाधार कम होता जा रहा है और इसी वजह से अब वो किसान नेताओं और किसानों के कंधों पर बंदूक रखकर बीजेपी का मुकाबला करना चाहती है.

सिर्फ बीजेपी ही नहीं, बल्कि पश्चिम बंगाल में टीएमसी के खिलाफ चुनाव लड़ रही कांग्रेस ने भी राकेश टिकैत और डोला सेन की मुलाकात पर सवाल उठाए हैं. कांग्रेस सांसद रवनीत बिट्टू ने सवाल उठाते हुए कहा कि अगर राकेश टिकैत वहां पर बीजेपी को हराने के मुद्दे के साथ पहुंचे हैं, तो उनको किसी एक पार्टी के मंच पर नहीं जाना चाहिए. बिट्टू ने कहा कि टिकैत को बीजेपी की मुखालफत करने वाली सभी पार्टियों की रैली में शामिल होना चाहिए और उनके लोगों के पक्ष में मांग करनी चाहिए. रवनीत बिट्टू ने इस सब के बीच राकेश टिकैत को लेकर भी बयान देते हुए कहा कि राकेश टिकैत कभी भी गैर राजनीतिक व्यक्ति नहीं थे, वो इससे पहले भी चुनाव भी लड़ चुके हैं और पिछले चुनावों के दौरान बीजेपी का खुलेआम समर्थन कर चुके हैं, तो ऐसे में राकेश टिकैत को खुलकर सामने आना चाहिए और बीजेपी के खिलाफ लड़ाई में हिस्सा बनना चाहिए.

गौरतलब है कि जब किसान नेता राकेश टिकैत पश्चिम बंगाल में बीजेपी को हराने की मांग को लेकर पहुंचे तो उस दौरान टीएमसी सांसद डोला सेन ने उनको एयरपोर्ट पर रिसीव किया. उसी दौरान टिकैत और डोला सेन के बीच हुई बातचीत का जो वीडियो सामने आया उसमें डोला सेन राकेश टिकैत से यह कहती हुईं नजर आईं कि टीएमसी के नेता किसानों के मंच पर तो नहीं आएंगे, लेकिन किसानों के समर्थन में भीड़ जुटाने का काम करते रहेंगे. यह वीडियो सामने आने के बाद अब टीएमसी और किसान नेता दोनों ही बीजेपी के निशाने पर हैं. इस वीडियो ने बंगाल की राजनीति में एक और नई हलचल खड़ी कर दी है.

सीएम ममता बनर्जी के घायल होने पर अमित शाह ने कही ये बात

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का केन्द्र को निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget