एक्सप्लोरर

केरल में लेफ्ट बनाम राइट: हिंसा का कीचड़ जितना फैलाओगे कमल उतना खिलेगा - अमित शाह

अमित शाह ने कहा कि उनकी पार्टी राज्य में वाम दल के शासन से लड़ने के लिए लोकतांत्रिक तरीकों का इस्तेमाल करेगी.

कन्नूरकेरल में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने 15 दिवसीय जन सुरक्षा पदयात्रा की शुरूआत की. कन्नूर में पद यात्रा के दौरान बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि केरल में जब से कम्युनिस्ट पार्टी का उदय हुआ तब से यहां हिंसा जारी है. लेफ्ट पार्टियों पर तंज कसते हुए अमित शाह ने कहा कि आज दुनिया में और भारत में कम्युनिस्ट सोच खत्म हो रही है क्योंकि वो हिंसा की सोच है. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ कल केरल के कन्नूर में होंगे. योगी यहां जन रक्षा यात्रा में शामिल होंगे. केरल में जारी आरएसएस और बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्या के खिलाफ बीजेपी ये जन रक्षा यात्रा निकाल रही है जिसमें कई केंद्रीय मंत्री, कई राज्यों के सीएम और संगठन के पदाधिकारी भी शामिल होंगे.

अमित शाह ने कन्नूर से शुरू की पदयात्रा

अमित शाह ने केरल के कन्नूर से पदयात्रा शुरू की है, क्योंकि कन्नूर में सबसे ज्यादा 84 हत्याएं हुई हैं, जो सीएम पी विजयन का गृह जिला भी है. राज्य में वाम दल की कथित राजनीतिक हिंसा के विरोध में बीजेपी इस यात्रा का आयोजन कर रही है. अमित शाह ने कहा कि उनकी पार्टी राज्य में वाम दल के शासन से लड़ने के लिए लोकतांत्रिक तरीकों का इस्तेमाल करेगी.

सभी राजनीतिक हत्याओं के लिए विजयन जिम्मेदार- शाह

अमित शाह ने आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘माकपा नेता और केरल के मुख्यमंत्री विजयन राज्य में सभी राजनीतिक हत्याओं के लिए प्रत्यक्ष रूप से जिम्मेदार हैं.’’ बीजेपी ने कल कहा था कि राज्य में साल 2001 के बाद से 120 बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्या की जा चुकी है, जिनमें से 84 लोग केवल कन्नूर में मारे गए. गत वर्ष माकपा के सत्ता में आने के बाद से कन्नूर में 14 लोग मारे जा चुके हैं.

दुनिया और देश में कॉमिनिस्ट सोच खत्म हो रही है- शाह

अमित शाह ने कहा, ‘’विजयन जी जितनी भी हिंसा का कीचड़ फैलाओगे कमल उतना खिलेगा. आज दुनिया और देश में कम्युनिस्ट सोच खत्म हो रही है, क्योंकि वो हिंसा की सोच है और आज देश के 80 फीसदी भू-भाग में बीजेपी की सोच है.’’ उन्होंने कहा, ‘’बीजेपी इस हिंसा की लड़ाई अंत तक लड़ेगी और जीत कर रहेगी.’’

 

शाह ने राजराजेश्वर मंदिर में की पूजा-अर्चना

वहीं, इससे पहले अमित शाह ने कन्नूर जिले के तालीपरम्बा में प्रसिद्ध राजराजेश्वर मंदिर में आज पूजा-अर्चना की. शाह ने मंदिर में 30 मिनट बिताए और उन्होंने भगवान को स्वर्ण कलश चढ़ाया. तालीपरम्बा में स्थित राजराजेश्वर मंदिर उत्तर मालाबार का प्रसिद्ध शिव मंदिर है.

केरल में लेफ्ट बनाम राइट: हिंसा का कीचड़ जितना फैलाओगे कमल उतना खिलेगा - अमित शाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, अभिजीत दीपके का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, अभिजीत दीपके का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा
शिक्षा मंत्री से धर्मेन्द्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजे लेटर में जानें क्या कुछ कहा
शिक्षा मंत्री से धर्मेन्द्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजे लेटर में जानें क्या कुछ कहा
Dharmendra Pradhan Resign: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, Gen-Z के आगे झुकी सरकार
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, Gen-Z के आगे झुकी सरकार
'झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अभिजीत दीपके, CJP का पहला रिएक्शन
'झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अभिजीत दीपके, CJP का पहला रिएक्शन

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमरनाथ यात्रा के बीच पाकिस्तान की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
अमरनाथ यात्रा के बीच पाक की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
CJP Protest Viral Video : CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
Embed widget