एक्सप्लोरर

बीजेपी का पश्चिम बंगाल बंद हुआ हिंसक, प्रदर्शनकारियों ने ट्रेन रोकी, बस में लगाई आग

राज्य के उत्तरी दिनाजपुर जिले में बीते हफ्ते पुलिस की गोली लगने से 2 छात्रों की मौत हो गई थी. बीजेपी कार्यक्रता आज सुबह 6 बजे से ही सड़कों पर उतर गए हैं. कार्यकर्ताओं ने कई जगह सड़को को जाम कर रखा है. वह शहर में बिस्कुट कारखाना, पेट्रोल पम्प, स्कूल आदि में घूम-घूम कर बंद करवा रहे हैं.

कोलकाता: पुलिस के साथ झड़प में पिछले हफ्ते 2 छात्रों की मौत को लेकर बीजेपी ने पश्चिम बंगाल में आज 12 घंटे के बंद का आह्वान किया है. राज्य के उत्तरी दिनाजपुर जिले में बीते हफ्ते पुलिस की गोली लगने से 2 छात्रों की मौत हो गई थी. बीजेपी कार्यक्रता आज सुबह 6 बजे से ही सड़कों पर उतर गए हैं. कार्यकर्ताओं ने कई जगह सड़को को जाम कर रखा है. वह शहर में बिस्कुट कारखाना, पेट्रोल पम्प, स्कूल आदि में घूम-घूम कर बंद करवा रहे हैं.

बंद ने लिया हिंसक रूप

दिनाजपुर में प्रदर्शनकारियों ने सरकारी बसों में तोड़फोड़ की और टायर जला दिए. वहीं कूचबिहार में सरकारी बसों के ड्राइवर हेलमेट पहनकर बस चलाते नजर आए.कई जगहों पर ट्रेन रोके जाने की भी खबर आई है.

बंद की वजह से लोगों को हो रही है समस्या

बंद की वजह से आम जनता को खासा समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. मिदनापुर में प्राइवेट बसों की सेवा बंद होने से लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है. परेशानी का सामना बच्चों को भी करना पड़ रहा है. वह स्कूल और ट्यूशन नहीं जा पा रहे हैं.

तृणमूल कांग्रेस पर लोगों को धमकाने का आरोप

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि राज्य का ममता सरकार लोगों को बंद में शामिल नहीं होने की धमकी दे रही है सरकार लोगों को लाल आंखे दिखा रही है, लेकिन प्रदेश के लोग बंद को सफल बनाएंगे.

अन्य विपक्षी दलों ने भी जताई नाराजगी

पश्चिम बंगाल में विपक्षी पार्टियों कांग्रेस और सीपीएम ने भी इस्लामपुर घटना पर नाराजगी जाहिर की है, लेकिन उन्होंने बीजेपी के बंद का समर्थन नहीं किया. दोनों पार्टियां बीजेपी और तृणमूल पर घटना को लेकर राज्य में सांप्रदायिक ध्रुवीकरण का आरोप लगा रही हैं.

क्या है पूरा मामला

उत्तर दिनाजपुर के इस्लामपुर स्थित द्वारीभिटा हाईस्कूल में बांग्ला शिक्षक की जगह उर्दू शिक्षक की नियुक्ति के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने गुरुवार को फायरिंग की थी जिसमें दो छात्रों की मौत हो गई. वहीं इस झड़प में कई पुलिसकर्मियों को भी चोट लगी. छात्रों के मौत के बाद बीजेपी ने सरकार के खिलाफ बंद का एलान किया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
BJP से हो क्या?’ दिल्ली पुलिस के परिवार से जुड़े सवाल पर बोले राहुल गांधी
BJP से हो क्या?’ दिल्ली पुलिस के परिवार से जुड़े सवाल पर बोले राहुल गांधी
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget