एक्सप्लोरर

BJP ने मुर्शिदाबाद हिंसा की रिपोर्ट पर TMC को घेरा, कहा - 'हिंदुओं को बनाया गया निशाना'

Murshidabad Violence: बीजेपी ने मुर्शिदाबाद हिंसा की रिपोर्ट को लेकर टीएमसी को घेरा है. बीजेपी ने आरोप लगाया है कि हिंसा के दौरान हिंदुओं को जानबूझकर निशाना बनाया गया है.

Murshidabad Violence: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में वक्फ कानून को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा हुई थी. कलकत्ता हाईकोर्ट ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यों की कमेटी बनाई थी, जिसने अपनी रिपोर्ट सौंप दी थी. अब इस मामले पर भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की है. बीजेपी ने तृणमूल कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा है कि हिंसा के दौरान हिंदुओं को चुन-चुनकर निशाना बनाया गया था.

बीजेपी के प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ''टीएमसी, इंडिया गठबंधन और धर्मनिरपेक्षता के कथित चैंपियंस के चेहरे से नकाब उतर गया है. जो लोग कहते थे कि पाकिस्तान से युद्ध करने की क्या जरूरत है, सिर्फ आतंकियों पर कार्रवाई हो, उनमें से किसी ने ये नहीं कहा कि हिंदुओं के खिलाफ हिंसा करने की क्या जरूरत है.''

बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने टीएमसी पर लगाया बड़ा आरोप

सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ''टीएमसी ने ये प्रचार करने की कोशिश की थी कि इसमें बाहर के लोग शामिल हैं. रिपोर्ट में टीएमसी के नेता और एमएलए का नाम सामने आया है. इसमें कहा गया है कि 11 अप्रैल को 2 बजे से स्थानीय पार्षद महबूब आलम के निर्देश पर हिंसा हुई और पुलिस और प्रशासन ने कुछ नहीं किया. 113 घर विध्वंस हुए, लोगों को पलायन के लिए मजबूर होना पड़ा. गांव के लोगों ने जब मदद की गुहार लगाई, तब पुलिस ने कुछ नहीं किया.''  

बीजेपी ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना

बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने ममता बनर्जी पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा, ''हिंसा का प्रकार कोई भी हो, राजनीति का प्रकार कोई भी हो, वार सिर्फ और सिर्फ हिंदू समुदाय के ऊपर होता है. पहलगाम पर हिंदुओं को चुन-चुनकर मारा गया, मुर्शिदाबाद में हिंदुओं के घर और लोगों को मारने का प्रयास किया गया. ममता बनर्जी के ममतामयी हृदय में कब करुणा जागेगी, जब वे अपने नेताओं पर कार्रवाई करेंगी.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rahul Gandhi Dharna Live: राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का थाने में धरना, पैलेट गन मामले में FIR की मांग
Live: राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का थाने में धरना, पैलेट गन मामले में FIR की मांग
पैलेट गन केस: राहुल गांधी थाने में धरने पर बैठे, कहा- 'FIR नहीं तो, हटेंगे नहीं'
पैलेट गन केस: राहुल गांधी थाने में धरने पर बैठे, कहा- 'FIR नहीं तो, हटेंगे नहीं'
‘भ्रष्ट मंत्री को हटाओ', BJP-JDS का हल्लाबोल, मार्शलों से हुई भिड़ंत
‘भ्रष्ट मंत्री को हटाओ', BJP-JDS का हल्लाबोल, मार्शलों से हुई भिड़ंत
Xप्लेन: भारतीयों को कितना पसंद करते पाकिस्तानी? प्यू रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे
भारतीयों को कितना पसंद करते पाकिस्तानी? प्यू रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

Sugar Price Hike: महंगी हुई मिठास...चीनी में महंगाई की खटास! | ABP
Vande Mataram Controversy: 100 घंटे में 90 साल पुराना 'जिन्न' बाहर आया!
Vande Matram Controversy: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Sonia Gandhi
Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget