एक्सप्लोरर

'ATM, विश्वासघाती...' राहुल गांधी ने लिया वायनाड छोड़ने का फैसला तो BJP का हमला, जानें क्या-क्या कहा

Priyanka Gandhi Wayanad: कांग्रेस पार्टी ने फैसला किया है कि राहुल गांधी वायनाड सीट से इस्तीफा देंगे और रायबरेली से सांसद बने रहेंगे. इसके बाद वायनाड सीट से प्रियंका गांधी चुनावी पारी का आगाज करेंगी.

Rahul Gandhi Waynad: लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से यक्ष प्रश्न बने, किस सीट को चुनेंगे राहुल गांधी, का जवाब आखिरकार मिल गया है. राहुल गांधी ने फैसला लिया है कि वो केरल की वायनाड सीट से इस्तीफा देंगे और उत्तर प्रदेश की रायबरेली से सांसदी बरकरार रखेंगे. इसी के साथ कांग्रेस ने ये भी फैसला किया है कि राहुल के इस्तीफे के बाद खाली होने वाली वायनाड सीट पर प्रियंका गांधी चुनाव लड़ेंगी. बहरहाल कांग्रेस पार्टी के नेता आलाकमान के इस फैसले को लाजवाब बता रहे हैं तो वहीं भारतीय जनता पार्टी इस फैसले पर राहुल गांधी को आड़े हाथों ले रही है.

बीजेपी की केरल इकाई के प्रमुख के. सुरेन्द्रन ने सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के वायनाड सीट छोड़ने के फैसले का मजाक उड़ाया और कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी राज्य को एक राजनीतिक ‘एटीएम’ समझ रही है. राजधानी दिल्ली में कांग्रेस नेतृत्व की बैठक के बाद, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि राहुल उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट अपने पास रखेंगे और वायनाड सीट खाली कर देंगे, जहां से उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा उपचुनाव लड़ेंगी.

'कांग्रेस के लिए केरल ही राजनीतिक एटीएम'

इस बीच, केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता वी डी सतीशन ने प्रियंका का वायनाड में स्वागत किया और विश्वास जताया कि वह उपचुनाव में इस निर्वाचन क्षेत्र में रिकॉर्ड मतों के अंतर से जीत हासिल करेंगी. वहीं, सुरेन्द्रन ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘भाजपा की भविष्यवाणी सच साबित हुई - हमेशा लापता रहने वाले सांसद ने आखिरकार वायनाड सीट छोड़ने का फैसला किया है, जो लोगों के साथ विश्वासघात है. कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी केवल राजनीतिक फायदे के लिए केरल का रुख करते हैं और वे वायनाड को अपना दूसरा घर बताते हैं.’’

उन्होंने कहा, ‘‘केरल के ईमानदार लोग परित्यक्त किये जाने से कहीं बेहतर स्थिति के हकदार हैं. कांग्रेस के लिए केरल एक राजनीतिक एटीएम के अलावा कुछ नहीं है. राहुल ने केरल के साथ विश्वासघात किया.’’ सतीशन ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा, ‘‘राहुल और कांग्रेस (उपचुनाव में) प्रियंका को उम्मीदवार बना रहे हैं, जो वायनाड में और भी अधिक लोकप्रिय हैं.’’ उन्होंने कहा कि वह (प्रियंका) वायनाड लोकसभा सीट पर आगामी उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज कर पूरे राज्य की प्रिय बन जाएंगी.

ये भी पढ़ें: 16 साल की उम्र में पहली बार मंच पर दिखीं, लेकिन चुनावी राजनीति में वायनाड से होगी प्रियंका गांधी की एंट्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Session 2026 Live: एलपीजी किल्लत पर सदन में हंगामे के आसार, राहुल गांधी के सवाल पर हरदीप पुरी आज शाम देंगे जवाब
Live: एलपीजी किल्लत पर सदन में हंगामे के आसार, राहुल गांधी के सवाल पर हरदीप पुरी आज शाम देंगे जवाब
OBC Creamy Layer: 'सिर्फ इनकम के आधार पर क्रीमी लेयर तय नहीं कर सकते', OBC रिजर्वेशन पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला
'सिर्फ इनकम के आधार पर क्रीमी लेयर तय नहीं कर सकते', OBC रिजर्वेशन पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला
CBI Action: CBI की बड़ी कार्रवाई, ऑनलाइन फ्रॉड सिंडिकेट का खुलासा, कई राज्यों में छापे
CBI की बड़ी कार्रवाई, ऑनलाइन फ्रॉड सिंडिकेट का खुलासा, कई राज्यों में छापे
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
OBC Creamy Layer: 'सिर्फ इनकम के आधार पर क्रीमी लेयर तय नहीं कर सकते', OBC रिजर्वेशन पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला
'सिर्फ इनकम के आधार पर क्रीमी लेयर तय नहीं कर सकते', OBC रिजर्वेशन पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला
नीतीश कुमार का नाम लेते हुए रोने लगीं मंत्री लेशी सिंह, CM को बताया कृष्ण, बोलीं- 'जिस तरह से…'
नीतीश कुमार का नाम लेते हुए रोने लगीं मंत्री लेशी सिंह, CM को क्यों बताया कृष्ण? जानें
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
फरमान खान कौन हैं? क्या करते हैं? जिनसे महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी
फरमान खान कौन हैं? क्या करते हैं? जिनसे महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी
मुस्लिम से शादी करने वाली मोनालिसा की जाति क्या है? कितनी पढ़ी-लिखी हैं और कितना है बैंक बैलेंस
मुस्लिम से शादी करने वाली मोनालिसा की जाति क्या है? कितनी पढ़ी-लिखी हैं और कितना है बैंक बैलेंस
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
Char Dham Yatra: चारधाम में गैर हिंदुओं की एंट्री बैन, क्या बौद्ध-सिख और जैन भी नहीं कर पाएंगे दर्शन?
चारधाम में गैर हिंदुओं की एंट्री बैन, क्या बौद्ध-सिख और जैन भी नहीं कर पाएंगे दर्शन?
Are Nail Extensions Safe: आपकी सेहत के लिए कितना खतरनाक है नेल एक्सटेंशन? जानें लंबे नाखूनों के नुकसान
आपकी सेहत के लिए कितना खतरनाक है नेल एक्सटेंशन? जानें लंबे नाखूनों के नुकसान
Embed widget