एक्सप्लोरर

राहुल के मुस्लिम पार्टी बयान का विवाद बढ़ा, अल्पसंख्यक विभाग के प्रमुख बोले- 'इसमें कुछ भी गलत नहीं'

नदीम जावेद का कहना है कि कांग्रेस हमेशा कमज़ोरों की पार्टी रही है. उन्होंने कहा कि मुसलमानों के ताल्लुक से राहुल गांधी ने कुछ भी गलत नहीं कहा है और न ही इंकलाब ने कोई गलत बात कही है.

नई दिल्ली: क्या कांग्रेस मुसलमानों की पार्टी है? बीते तीन दिनों से जारी विवाद ने अब नया मोड़ ले लिया है. कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम जावेद ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अगर ऐसा कहा है तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है. नदीम जावेद ने कहा, मुसलमानों के ताल्लुक से राहुल गांधी ने कुछ भी गलत नहीं कहा है और न ही इंकलाब ने कोई गलत बात कही है. बता दें कि राहुल गांधी के कथित बयान (कांग्रेस मुस्लिमों की पार्टी है) का कांग्रेस ने भी खंडन कर दिया था, लेकिन अब नदीम जावेद के बयान के बाद इसपर एक बार फिर राजनीति गर्म हो गई है.

किसी एक तबके की तरक्की से नहीं हो सकती पूरे मुल्क की तरक्की- नदीम जावेद

नदीम जावेद ने कहा, ''कांग्रेस मुसलमानों की पार्टी है क्योंकि वो कमजोर हैं तो इसमें गलत क्या है. क्या हम सच्चर कमेटी की रिपोर्ट भूल गए, जिसमें कहा गया है कि मुसलमानों की हालत दलितों से भी खराब है." नदीम जावेद ने तर्क दिया, '' मुल्क की तरक्की किसी एक तबके की तरक्की से नहीं हो सकती. अगर मुल्क को सुपरपावर बनाना है और दुनिया के विकसित देशों के साथ खड़ा करना है तो फिर देश के कमज़ोर तबके की बात करनी होगी. हमें मुसलमानों के मुद्दे उठाने होंगे.'' नदीम जावेद का कहना है कि कांग्रेस हमेशा कमज़ोरों की पार्टी रही है.

राहुल गांधी के करीबी रहे शहजाद पूनावाला ने भी किया ट्वीट 

नदीम जावेद के बयान पर कभी राहुल गांधी के करीबी रहे शहजाद पूनावाला ने भी टवीट किया है. उन्होंने कहा है, ''नदीम जावेद ने इंक़लाब की ख़बर को माना सच.नदीम जावेद ने कहा कि राहुल गांधी ने मुसलमानों के ताल्लुक़ से ना कोई ग़लत बात कही है और ना ही इंक़लाब ने कोई ग़लत बात लिखी.''

पीएम मोदी ने साधा राहुल पर निशाना

राहुल के इस कथित बयान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी निशाना साधा. पीएम मोदी ने आजमगढ़ में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, ''मैंने अखबार में पढ़ा, कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष ने ये कहा कि कांग्रेस मुस्लिमों की पार्टी है. पिछले दो दिन से इस पर चर्चा चल रही है, मुझे इस पर आशचर्य नहीं है. क्योंकि स्वंय पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा था कि देश के प्राकृतिक संसाधनों पर सबसे पहला अधिकार मुस्लिमों का है. मैं कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष से पूछना चाहता हूं कि कांग्रेस पार्टी सिर्फ मुस्लिम पुरुषों की पार्टी है या महिलाओं की भी है. क्या मुस्लिम महिलाओं की इज्जत, सम्मानऔर हक के लिए कोई जगह है क्या? संसद में कानून रोक कर बैठ जाते हैं, संसद चलने नहीं देते हैं.''

मुस्लिम बुद्धिजीवियों से कब मिले राहुल?

आपको बता दें कि बीते बुधवार को राहुल गांधी ने मुस्लिम बुद्धिजीवियों से मुलाकात की थी. इस मुलाकात के दौरान 10 से 12 मुस्लिम बुद्धिजीवियों ने राहुल गांधी से देश के हालात पर चर्चा की थी और मुसलमानों से जुड़े मुद्दे उनके सामने रखे थे. हालांकि, इस मुलाकात से जुड़ी ज्यादा जानकारियां सामने नहीं आईं. मुस्लिम बुद्धिजीवियों और राहुल गांधी की मुलाकात को सलमान खुर्शीद ने पहल की थी.

यह भी पढें-

हरभजन का हमला, '50 लाख की आबादी वाले देश ने खेला फाइनल, हम खेल रहे हिंदू-मुस्लिम'

पंचायत, कोर्ट और थाने में चली लंबी लड़ाई के बाद राजपूत गांव से गुजरा दलित का बैंड-बाजा और बारात

जल्द चुनाव के लिए हिंदू-मुसलमान की राजनीति कर रहे हैं पीएम मोदीः मायावती

केजरीवाल का मोदी से सवाल: क्या हिंदू-मुस्लिम करने से दुनिया में नंबर वन बनेगा भारत?

वीडियो देेखें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, कल सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, कल सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
'विरोध प्रदर्शन के जरिए एकजुट किया जाता है, लेकिन...', मोहन भागवत बोले- जब यही लोग
'विरोध प्रदर्शन के जरिए एकजुट किया जाता है, लेकिन...', मोहन भागवत बोले- जब यही लोग
'हमारा रास्ता अहिंसा का', दीपके ने कहा- फ्रांस या बांग्लादेश से नहीं कोई संबंध
'हमारा रास्ता अहिंसा का', दीपके ने कहा- फ्रांस या बांग्लादेश से नहीं कोई संबंध
BJP राष्ट्रीय युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा, UP के निखिल मणि तिवारी समेत ये बने उपाध्यक्ष
BJP राष्ट्रीय युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा, UP के निखिल मणि तिवारी समेत ये बने उपाध्यक्ष

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest
Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
दुनिया के 7 युवा क्रिकेटर, जो आगे चलकर बन सकते हैं GOAT
दुनिया के 7 युवा क्रिकेटर, जो आगे चलकर बन सकते हैं GOAT
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, कल सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, कल सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget