एक्सप्लोरर

बीजेपी नेता राम कदम ने राहुल गांधी को लिखा पत्र, पूछा- सिद्धू के पाकिस्तान प्रेम पर आपकी चुप्पी, क्या आप भी समर्थन करते हैं?

BJP On Navjot Singh Sidhu: राम कदम ने राहुल गांधी को पत्र लिखकर पूछा है कि सिद्धू ने जो पाकिस्तान और इमरान खान को लेकर जो बात कही है उसपर आप चुप हैं क्या आप भी उनकी बातों का समर्थन करते हैं?

BJP Attacks On Navjot Singh Sidhu: पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के पाकिस्तान स्थित करतारपुर साहिब कॉरिडोर जाकर दर्शन करने के दौरान दिए गए बयान को लेकर भारतीय जनता पार्टी की ओर से कांग्रेस पर निशाना साधा है. भारतीय जनता पार्टी के महाराष्ट्र के प्रवक्ता राम कदम ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पत्र लिखकर सिद्धू के मुद्दे पर स्पष्टीकरण की मांगा की है. अपने इस पत्र में राम कदम ने नवजोत सिंह सिद्धू पर कार्यवाही की भी मांग की है. अपने पत्र में राम कदम ने लिखा है कि राहुल गांधी गैर जरूरी मुद्दों पर तर्कहीन और तथ्यहीन मुद्दों पर अपना पक्ष रखते हैं तो ऐसे में आप यह भी बताएं कि नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने पाकिस्तान प्रेम का इज़हार किया और आतंकियों के संरक्षक पाकीस्तानी पीएम इमरान खान को अपना बड़ा भाई बताया. क्या आप सिद्धू के इमरान प्रेम का समर्थन करते हैं. 

राम कदम ने राहुल गांधी को लिखे पत्र में जिक्र किया, ''देश ने आपको (राहुल गांधी) गैर जरूरी मुद्दों पर तर्कहीन और तथ्यहीन मुद्दों पर अपना पक्ष रखते देखा है. हर स्तर पर जनता आपको नकार चुकी है जिससे आपकी और आपके पार्टी की बौखलाहट को समझा जा सकता है. लेकिन कांग्रेस, देश की पुरानी पार्टी होने के नाते और आप उस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष होने के नाते देश के प्रति आपकी जिम्मेदारी बनती हैं.''


बीजेपी नेता राम कदम ने राहुल गांधी को लिखा पत्र, पूछा- सिद्धू के पाकिस्तान प्रेम पर आपकी चुप्पी, क्या आप भी समर्थन करते हैं?

राम कदम ने अपने पत्र में लिखा, ''आपकी पार्टी के नेता व पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने 20 नवंबर 2021 के दिन करतारपुर साहिब दर्शन के दौरान अपने पाकिस्तान प्रेम का इज़हार किया और आतंकियों के संरक्षक प्रधानमंत्री इमरान खान को अपना बड़ा भाई बताया. क्या आप सिद्धू जी के पाकिस्तान और इमरान प्रेम का समर्थन करते हैं?''

राम कदम ने यह भी पूछा, ''क्या आपका, आपकी पार्टी के नेताओ पर कोई लगाम नही हैं? 48 घंटे बीत गए, आपकी तरफ से एक भी बयान नही आना, क्या सिद्धू के बयान को आपका समर्थन है? देश आपसे मांग करता है कि नवजोत सिंह सिद्धू के बयान पर आप अपनी स्थिति स्पष्ट करें. क्या आप भी पाकिस्तान और आतंकी प्रेमी इमरान खान के प्रेम में डूबे हैं इसलिए आप चुप है? क्या कांग्रेस पार्टी नवजोत सिंह सिद्धू से स्पस्टीकरण मांगेगी या कार्यवाई करेगी?''

Gallantry Awards 2021: विंग कमांडर अभिनंदन को मिला ‘वीर चक्र’, सैपर प्रकाश जाधव मरणोपरांत कीर्ति चक्र’ से सम्मानित

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget