एक्सप्लोरर

Election 2023: कर्नाटक में बीजेपी ने स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया को बनाया चुनाव सह-प्रभारी, येदियुरप्पा ने किया ये दावा

Karnataka Elections: कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया को बीजेपी ने एक जिम्मेदारी दी है. इसके अलावा पार्टी ने धर्मेंद्र प्रधान को भी जिम्मेदारी दी है.

Karnataka Elections 2023: कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. पार्टी ने चुनावी राज्यों में अपने प्रभारी और सह- प्रभारी की नियुक्तियां कर दी हैं. इसी क्रम में स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया को चुनाव सह- प्रभारी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को प्रभारी नियुक्त किया गया है. इसके अलावा बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तमिलनाडु के प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई को चुनाव सह- प्रभारी की जिम्मेदारी दी है.

इसको लेकर बीजेपी ने नियुक्ति पत्र जारी कर दिए हैं. इन सबके बीच कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने दावा किया है कि राज्य और केंद्र सरकार के कामों की बदौलत इस चुनाव में बीजेपी अपने बूते कर्नाटक में सत्ता में वापसी करेगी. बीजेपी में भ्रम की कोई स्थिति नहीं है. पार्टी एकजुट है. इसके अलावा, उन्होंने विधानसभा चुनाव अप्रैल से पहले होने की भी संभावना जताई है.

‘कांग्रेस के दिन चले गए’

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं से केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया. उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं, युवाओं और अनुसूचित जाति (एससी)-अनुसूचित जनजाति (एसटी) समुदाय का समर्थन हासिल करने को कहा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वे दिन चले गए, जिसमें सत्ता पाने के लिए धन, बाहुबल और सांप्रदायिक राजनीति का सहारा लिया जाता था.

साल 2023 में होना है विधानसभा चुनाव

कर्नाटक विधानसभा का चुनाव इसी साल होना है. चुनाव होने में अब लगभग तीन महीने का ही समय बचा है. ऐसे में बीजेपी ने राज्य में फिर से कमल खिलाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. बीजेपी पीएम नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता के साथ-साथ सोशल इंजीनियरिंग के जरिए चुनाव में उतरने की रणनीति पर काम कर रही है.

राज्य की सत्ता में फिर से वापसी के लिए बनाए गए मेगा प्लान के तहत बीजेपी राज्य के लिंगायत मतदाताओं के साथ-साथ वोक्कालिगा मतदाताओं को भी साधने की कोशिश कर रही है. इसके साथ ही चुनावी जीत-हार में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले दलित और आदिवासी मतदाताओं को भी लुभाने के पुरजोर प्रयास किए जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Karnataka Election 2023: येदियुरप्पा का दावा- कर्नाटक में पक्का बनेगी बीजेपी की सरकार, कितनी सीटें जीतेगी पार्टी, ये भी बताया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: NEET पेपर लीक के दोषियों को मिलेगी सजा, PM मोदी के ऐलान पर कांग्रेस, CJP क्या बोलीं?
LIVE: पेपर लीक के दोषियों को मिलेगी सजा, PM मोदी के ऐलान पर कांग्रेस, CJP क्या बोलीं?
'मोदी पूरी दिल्ली को बंद करने को तैयार, लेकिन...', DMRC के 16 मेट्रो स्टेशन बंद करने के ऐलान पर अभिजीत दीपके का रिएक्शन
'मोदी पूरी दिल्ली को बंद करने को तैयार, लेकिन...', DMRC के ऐलान पर अभिजीत दीपके का रिएक्शन
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
Embed widget