एक्सप्लोरर

Naba Das Murder: 'मंत्री नब दास के मर्डर के पीछे गहरी साजिश', बीजेपी ने की सीबीआई जांच की मांग

रविवार को जब नब दास एक कार्यक्रम के सिलसिले में ब्रजराजनगर में थे, इसी दौरान वर्दी में एएसआई उनके पास आया और गोली मार दी. आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है.

Odisha Minister Naba das Murder: ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब दास की हत्या को लेकर बीजेपी ने राज्य की सत्ताधारी बीजू जनता दल पर (BJD) पर बड़ा आरोप लगाया है. बीजेपी ने नब दास की हत्या को बीजेडी की अंदरूनी कलह का नतीजा बताया और मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से कराने की मांग की है.

बीजेपी के राज्य महासचिव पृथ्वीराज हरिचंदन कहा कि बीजेडी में आपसी कलह चरम पर पहुंच गई है. सारे बिंदुओं को जोड़ेंगे तो साजिश की तस्वीर साफ हो जाएगी. जिस तरह से गोली चलने के एक घंटे के भीतर ही गोपाल दास के हर डॉक्टर और परिवार के सदस्य ने उन्हें मानसिक रूप से अस्थिर व्यक्ति के रूप में बताना शुरू कर दिया, यह गोपाल दास को क्लीन चिट देने की चाल चली जा रही है.

एएसआई ने कर दी थी हत्या
रविवार (29 जनवरी) को 60 वर्षीय नब दास की ब्रजराजनगर कस्बे में एक सहायक उपनिरीक्षक (ASI) ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. आरोपी उस समय वर्दी में ही था और उसने सर्विस गन से ही गोली चलाई थी. आरोपी को लेकर दावा किया गया कि वह मानसिक रोग से पीड़ित है. फिलहाल हत्याकांड की सीआईडी जांच चल रही है.

हरिचंदन ने आगे कहा कि हालांकि हत्या के मकसद का अभी खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन ऐसा लगता है कि नबा दास की हत्या में गहरी साजिश रची गई है. उन्होंने कहा, इसलिए हम मामले की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं.

बीजेडी ने किया पलटवार
बीजेपी के आरोपों पर सत्ताधारी बीजेडी ने पलटवार किया. बीजेडी प्रवक्ता लेनिन मोहंती ने कहा कि ऐसा लगता है कि बीजेपी को न्यापालिका पर भरोसा नहीं है. "क्या यही बीजेपी की संस्कृति है?" मोहंती ने कहा कि जांच की निगरानी ओडिशा उच्च न्यायालय के एक रिटायर्ड जज करेंगे.

कॉल रिकॉर्ड की जांच हो- महापात्रा
वहीं, बीजेपी के वरिष्ठ नेता बिजय महापात्रा ने सवाल किया कि "जब इतने सारे पुलिसर्मी आसपास थे तो दास की हत्या कैसे हुई. महापात्रा ने पूछा, राज्य के लोग जानना चाहते हैं कि एक पुलिस एएसआई के पास इतने शक्तिशाली व्यक्ति को गोली मारने की हिम्मत कहां से आई? क्या हत्या के 2-3 दिन पहले गोपाल दास के बारे में पता किया गया? वह कहां था, किससे मिला, किसे फोन किया? गोपाल दास और नब दास दोनों के कॉल रिकॉर्ड की जांच की जानी चाहिए."

कांग्रेस विधायक ने एसआईटी की मांग
कांताबांझी के विधायक और कांग्रेस नेता संतोष सिंह सलूजा ने कहा कि सीआईडी इतनी बड़ी साजिश के साथ हुई हत्या की जांच करने के लिए पूरी तरह से अयोग्य है. उन्होंने मांग की कि मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया जाना चाहिए.

यह भी पढ़ें

Naba Das Murder: ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब दास की हत्या करने वाले ASI ने कबूला गुनाह, हाई कोर्ट जज की निगरानी में होगी जांच!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल में ममता बनर्जी की TMC को एक और झटका, कांग्रेस के लिए आई गुड न्यूज
बंगाल में ममता बनर्जी की TMC को एक और झटका, कांग्रेस के लिए आई गुड न्यूज
30 लोगों की कोर टीम, 11 लाख से ज्यादा मेंबर्स... कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके ने बताया पूरा प्लान
30 लोगों की कोर टीम, 11 लाख से ज्यादा मेंबर्स... कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके ने बताया पूरा प्लान
क्या पार्टी पर अपना कंट्रोल खोते जा रही हैं ममता बनर्जी? 30 साल बाद अधर में TMC का राजनीतिक भविष्य 
क्या पार्टी पर कंट्रोल खोते जा रही हैं ममता बनर्जी? 30 साल बाद अधर में TMC का राजनीतिक भविष्य 
ईरान युद्ध की वजह से दुनिया भर में तेल संकट, भारत में तेल-गैस की स्थिति पर क्या बोले PM मोदी
ईरान युद्ध की वजह से दुनिया भर में तेल संकट, भारत में तेल-गैस की स्थिति पर क्या बोले PM मोदी

वीडियोज

Sansani: ब्रेकअप का खूनी दरिंदा ! | Mohali Punjab | Crime News
Khan Sir Controversy: 'गोली कांड' में खान सर फंस गए! | Roshan Anand | Coaching Firing | Bihar News
Khan Sir Controversy | Janhit: कोचिंग वाले लड़ रहे...पढ़ने वाले 'मर' रहे! | Coaching Firing | Bihar
Bharat Ki Baat: कमलेश बिंद एनकाउंटर पर महा-संग्राम! | Vineet Rai | Encounter News | UP News
India GDP Growth | Sandeep Chaudhary: GDP ग्रोथ का सबसे सटीक विश्लेषण | RBI | Economy | PM Modi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या पार्टी पर अपना कंट्रोल खोते जा रही हैं ममता बनर्जी? 30 साल बाद अधर में TMC का राजनीतिक भविष्य 
क्या पार्टी पर कंट्रोल खोते जा रही हैं ममता बनर्जी? 30 साल बाद अधर में TMC का राजनीतिक भविष्य 
खान सर के लोकेशन का पता नहीं! पुलिस कर सकती है रेड, कभी भी गिरफ्तारी संभव
खान सर के लोकेशन का पता नहीं! पुलिस कर सकती है रेड, कभी भी गिरफ्तारी संभव
चीफ जस्टिस के लंदन प्रोग्राम में 'असहिष्णुता' पर सवाल से गरमाया माहौल, कॉकरोच जनता पार्टी ने शेयर किया Video
सीजेआई के UK प्रोग्राम में 'असहिष्णुता' पर सवाल से गरमाया माहौल, कॉकरोच जनता पार्टी ने शेयर किया Video
हेलमेट पर लगी बॉल तो खिलाड़ी को याद आई 'वर्जिनिटी', अक्षर पटेल ने बताया मजेदार किस्सा
हेलमेट पर लगी बॉल तो खिलाड़ी को याद आई 'वर्जिनिटी', अक्षर पटेल ने बताया मजेदार किस्सा
अमिताभ बच्चन के पास है कुल कितने बीघा जमीन? अयोध्या, अलीबाग और गुजरात तक फैली है अरबों की प्रॉपर्टी
अमिताभ बच्चन के पास है कुल कितने बीघा जमीन? अयोध्या, अलीबाग और गुजरात तक फैली है अरबों की प्रॉपर्टी
दुनिया में भारत का वर्चस्व, चीन बड़ा खिलाड़ी, पुतिन ने ट्रंप को चेताया- तेल की कीमतें बढ़ी तो US की बादशाहत...
दुनिया में भारत का वर्चस्व, चीन बड़ा खिलाड़ी, पुतिन ने ट्रंप को चेताया- तेल की कीमतें बढ़ी तो US की बादशाहत...
Explained: पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ ही आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच निकलते
पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच जाते
भारत में कितना है गेहूं का स्टॉक, जानें कितने साल तक ना उगाया जाए तो चल जाएगा काम?
भारत में कितना है गेहूं का स्टॉक, जानें कितने साल तक ना उगाया जाए तो चल जाएगा काम?
Embed widget