एक्सप्लोरर

Odisha Car Accident: संबलपुर कार दुर्घटना में बीजेडी सांसद प्रसन्ना आचार्य बुरी तरह घायल, हालत गंभीर

BJD MP Car Accident: प्रसन्ना आचार्य बीजेडी के राज्यसभा सांसद हैं. वो भुवनेश्वर से बारगढ़ लौट रहे थे. इसी दौरान उनकी कार और गैस टैंकर की जबरदस्त टक्कर हुई.

Prasanna Acharya Car Accident: बीजू जनता दल (बीजेडी) के उपाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद प्रसन्ना आचार्य की कार ओडिशा के संबलपुर जिले में एक ट्रक से टकरा गई जिससे उन्हें गंभीर चोटें आयी हैं. पुलिस ने बताया कि यह हादसा रैदाखोल में बालाडीह के पास गुरुवार (14 मार्च) देर रात करीब एक बजे हुआ.

प्रसन्ना आचार्य भुवनेश्वर से संबलपुर जा रहे थे और इसी दौरान उनकी कार ऑक्सीजन लेकर जा रहे एक टैंकर से टकरा गई. पुलिस ने बताया कि आचार्य और उनके निजी सुरक्षा अधिकारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि उनके चालक को मामूली चोटें आयी हैं.

संबलपुर के पुलिस अधीक्षक मुकेश भामु ने बताया कि आचार्य और उनके पीएसओ दोनों की हालत खतरे से बाहर है. उन्हें बेहतर इलाज के लिए विमान से भुवनेश्वर लाया गया. डॉक्टरों ने बताया कि आचार्य को सिर, नाक, ठोड़ी और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं. इस बीच, पुलिस ने ट्रक के चालक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है.

प्रसन्ना आचार्य को आए 35 टांके

ये हादसा संबलपुर के रेडाखोल इलाके में बेलाडीही के पास हुआ. आचार्य को सिर सहित बाहरी चोटें आईं और उनके माथे और नाक पर 35 टांके लगे. उनकी कार और गैस टैंकर के बीच टक्कर एनएच-55 संबलपुर- रेडाखोल रोड पर हुई. आचार्य भुवनेश्वर के नवीन निवास में एक बैठक से बारगढ़ लौट रहे थे जब यह दुर्घटना हुई. बाद में आचार्य को हवाई मार्ग से भुवनेश्वर ले जाया गया. 

प्रसन्ना आचार्य के पीएसओ ने मीडियाकर्मियों को बताया कि वे भुवनेश्वर से बरगढ़ लौट रहे थे, जब उनका वाहन एक ट्रक से टकरा गया. उन्हें पास के रायराखोल सीएचसी अस्पताल ले जाया गया और बाद में संबलपुर के एक निजी अस्पताल में ट्रांसफर कर दिया गया.

संबलपुर के कलेक्टर अक्षय सुनील अग्रवाल ने दुर्घटना के बाद कहा था, “पूर्व मंत्री प्रसन्ना आचार्य कल देर रात एक दुर्घटना का शिकार हो गए. उन्हें यहां अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों ने मुझे बताया कि उनकी हालत अब स्थिर है. मैंने उन्हें खुद देखा, उन्होंने (आचार्य) मुझसे बात भी की. डॉक्टर उनकी स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार बताएंगे कि उनका यहीं इलाज किया जाए या भुवनेश्वर भेजा जाए. यदि आवश्यकता हुई, तो उन्हें हवाई मार्ग से भुवनेश्वर ले जाया जाएगा और हम इसके लिए एयर एम्बुलेंस की व्यवस्था कर रहे हैं.”

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सहित कई अन्य नेताओं ने आचार्य के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है.

ये भी पढ़ें: Odisha High Court: प्रॉपर्टी होने पर भी पति के आय से अधिक संपत्ति मामले में पत्नी नहीं हो सकती आरोपी, ओडिशा हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
Parliament Monsoon Session LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget