एक्सप्लोरर

Bishan Singh Bedi Death: 'महान गेंदबाज...', बिशन सिंह बेदी के निधन पर अमित शाह और जयराम रमेश ने ऐसे जताया शोक

Bishan Singh Bedi Passes Away: पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के निधन पर क्रिकेट जगत शोक में है. वहीं राजनेताओं ने भी दुख जताया है.

Bishan Singh Bedi Death:  भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रहे बिशन सिंह बेदी का सोमवार (23 अक्टूबर) को निधन होने पर किक्रेटर से लेकर राजनेताओें ने दुख जताया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और क्रिकेटर इरफान पठान सहित कई लोगों ने कहा कि ये क्रिकेट जगत के लिए क्षति है. 

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ''प्रसिद्ध क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के निधन पर गहरा दुख हुआ. खेल के प्रति उनका जुनून अटूट था और उनके अनुकरणीय गेंदबाजी प्रदर्शन ने भारत को कई यादगार जीतें दिलाईं. वह क्रिकेटरों की भावी पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे. उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं. ओम शांति.'' 

दरअसल, बिशन सिंह बेदी 77 साल के थे. बेदी का जन्म 1946 में अमृतसर में हुआ था. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, उन्होंने भारत के लिए 67 टेस्ट खेले और 266 विकेट लिए. वह भारतीय क्रिकेट के स्पिनरों की उस स्वर्णिम चौकड़ी का हिस्सा थे जिसमें उनके अलावा इरापल्ली प्रसन्ना, भागवत चंद्रशेखर और श्रीनिवास वेंकटराघवन शामिल थे. 

अमित शाह ने कहा, ''महान स्पिनर और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी के निधन से गहरा दुख हुआ. बेदी न केवल क्रिकेट जगत में अपने योगदान के कारण बल्कि पिच पर जादू बिखेरने वाले कुशल गेंदबाजी के उस्ताद के रूप में भी हमारी यादों में जीवित रहेंगे. दुख की इस घड़ी में उनके परिवार के सदस्यों और उनके प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं.''

किसने क्या कहा?
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, ''भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और गेंदबाज के रूप में लोग बिशन सिंह बेदी को देश याद करता रहेगा. बेदी हमारे बीच नहीं रहे. ये क्रिकेट जगत को क्षति है.''

वहीं पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा, ''हमारे सर्वश्रेष्ठ में से एक बिशन सिंह बेदी अब नहीं रहे. यह हमारी क्रिकेट जगत के लिए क्षति है. उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं.'' 

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा,  ''भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी  का निधन अत्यंत दु:खद है. वे एक महान खिलाड़ी के रूप में हमारी स्मृतियों में सदैव जीवित रहेंगे. ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों एवं उनके प्रशंसकों को यह दुःख सहने की शक्ति दें.'' 

कांग्रेस क्या बोली?
कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कहा कि भारत के क्रिकेट लेजेंड में से एक बिशन सिंह बेदी नहीं रहे. ये दुख की बात है. वे उत्कृष्ट स्पिन गेंदबाज और फ्रेम्ड क्वार्टर के सदस्य थे. 

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा, ''भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बिशन सिंह बेदी के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ. भारतीय टीम के पूर्व कप्तान ने अपनी बाएं हाथ की गेंदबाजी से भारत को कई यादगार पल दिए. दुख की इस घड़ी में मेरी हार्दिक संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं.'' 

इनपुट भाषा से भी. 

ये भी पढ़ें- Bishan Singh Bedi Passes Away: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी का 77 साल की उम्र में निधन

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ना कोई जीता, ना कोई हारा...' अन्ना हजारे का धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर रिएक्शन, जानें क्या कहा?
'ना कोई जीता, ना कोई हारा...' अन्ना हजारे का धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर रिएक्शन, जानें क्या कहा?
'कॉकरोच' के कमेंट से शुरुआत, इस्तीफे पर खत्म हुई बात, 36 दिनों में कैसे बदल गया छात्र आंदोलन?
'कॉकरोच' के कमेंट से शुरुआत, इस्तीफे पर खत्म हुई बात, 36 दिनों में कैसे बदल गया छात्र आंदोलन?
18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से हवाएं, जानें दिल्ली यूपी-बिहार का मौसम
18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से हवाएं, जानें यूपी-बिहार का मौसम
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग की शुरुआत! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग की शुरुआत! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
Jugal Hansraj Birthday: लुक्स में शाहरुख-सलमान को देते थे टक्कर, एक साथ साइन की थीं 40 फिल्में, जानें अब कहां हैं जुगल हंसराज?
शाहरुख-सलमान को देते थे टक्कर, एक साथ साइन की थीं 40 फिल्में, अब कहां हैं जुगल हंसराज?
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget