एक्सप्लोरर

Bird flu: जानिए बर्ड फ्लू के लक्षण और संकेत, क्या एविएन इन्फ्लुएन्जा इंसानों के लिए भी है खतरे की घंटी?

इंसानों में बर्ड फ्लू का इतिहास छोटा है. अत्यधिक रोगजनक एविएन इन्फ्लुएन्जा से बीमारी का पहला इंसानी मामला 1997 में उजागर हुआ था. वायरस में म्यूटेशन अक्सर होते रहता है. किसी इंसान को संक्रमित पक्षियों या उनके संक्रमित पंख या मल के संपर्क में आने से बर्ड फ्लू हो सकता है. इंसानों से इंसानों में बीमारी फैलने के छिटपुट मामले सामने आए हैं.

बर्ड फ्लू या एविएन इन्फ्लुएन्जा संक्रामक बीमारी है. ये इन्फ्लुएन्जा वायरस के स्ट्रेन से प्रमुख रूप से पक्षियों को प्रभावित करनेवाली बीमारी है. 90 के दशक में बर्ड फ्लू की नई किस्म की पहचान सामने आई थी. बर्ड फ्लू का नया स्ट्रेन गंभीर बीमारी और मौत का कारण बनने खासकर घरेलू पक्षियों जैसे बत्तख, मुर्गी या टर्की में अपनी क्षमता के लिए उल्लेखनीय था. उस स्ट्रेन को अत्यधिक रोगजनक यानी बहुत गंभीर और संक्रामक एविएन इन्फलुएन्जा कहा गया और उसका नाम H5N1 दिया गया. वायरस संक्रमित पक्षियों से फैलता है. सेहतमंद पक्षी संक्रमित पक्षियों के दूषित मल या स्राव से संक्रमित हो जाते हैं.

दूषित सतह जैसे पिंजरा के छूने से भी वायरस को एक पक्षी से दूसरे पक्षी तक पहुंचने की इजाजत मिल जाती है. पक्षियों में संक्रमण से अंडे के उत्पादन में मामूली कमी से लेकर प्रमुख अंगों का फेल्योर और मौत होता है. इंसानों में बर्ड फ्लू का इतिहास छोटा है. अत्यधिक रोगजनक एविएन इन्फ्लुएन्जा से बीमारी का पहला इंसानी मामला 1997 में उजागर हुआ था. वायरस में म्यूटेशन अक्सर होते रहता है और हो सकता है कि कुछ म्यूटेशन ज्यादा संक्रामक वायरस पैदा कर सकते हैं. लेकिन संतोष की बात ये है कि अभी तक होनेवाले म्यूटेशन ने वायरस को ज्यादा संक्रामक नहीं बनाया है, लेकिन चिंता बरकरार है.

बर्ड फ्लू के जोखिम क्या हैं? किसी इंसान को संक्रमित पक्षियों या उनके संक्रमित पंख या मल के संपर्क में आने से बर्ड फ्लू हो सकता है. जोखिम के कारकों में बीमार पक्षियों की देखभाल और बीमार पक्षियों को मारना और खिलाना पिलाना शामिल है. दुनिया भर में रोजाना पोल्ट्री के संपर्क में लाखों लोग आते हैं. उसके बावजूद इंसानों में बर्ड फ्लू के मामले अपवाद पाए गए हैं. इससे पता चलता है कि बर्ड फ्लू वायरस का इंसान की कोशिकाओं को संक्रमित करना कितना मुश्किल है. हालांकि, बीमार पोल्ट्री के सीधे संपर्क में आने से बर्ड फ्लू का सबसे ज्यादा खतरा होता है. पक्षी के अंडे या मल के अप्रत्यक्ष संपर्क में आने से भी जोखिम रहता है.

क्या बर्ड फ्लू संक्रामक है? बर्ड फ्लू बहुत सारी पक्षियों की प्रजातियों के बीच बहुत संक्रामक है. मगर आम तौर से एविएन इन्फ्लुएन्जा का वायरस या बर्ड फ्लू इंसानों यहां तक कि पोल्ट्री का काम करनेवालों के लिए बहुत संक्रामक नहीं है. हालांकि, इंसानों से इंसानों में बीमारी फैलने के छिटपुट मामले सामने आए हैं. बर्ड फ्लू से संक्रमित किसी शख्स की देखभाल करना भी बीमारी के लिए जोखिम फैक्टर है.

क्या हैं बर्ड फ्लू के लक्षण? आम तौर से संक्रमित होने के 2-8 दिनों के बाद लक्षण लगभग जाहिर होते हैं. संक्रमित लोगों को सामान्य फ्लू जैसे लक्षणों का सामना होता है. उन लक्षणों में तेज बुखार, खांसी, गले की खराश, मितली, उल्टी, सिर दर्द, जोड़ों का दर्द, इनसोमनिया और आंखों का संक्रमण शामिल है. बच्चों को भी वही लक्षण सामने आते हैं. ये वायरल संक्रमण बढ़कर न्यूमोनिया हो सकता है और कभी-कभी तो सांस की परेशानी भी हो सकती है. बर्ड फ्लू न्यूमोनिया का बहुत आक्रामक शक्ल की वजह बनता है जो अक्सर घातक होता है.

ट्रेन का टिकट नहीं मिला तो न हों परेशान, IRCTC की वेबसाइट पर बुक कर सकते हैं बस का टिकट

सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट को SC ने दी मंजूरी, जानिए देश की नई संसद की खास बातें 10 पॉइंट्स में

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘केस करना है तो गांधी-नेहरू-पटेल और...’, गोवा में ऐसा क्यों बोले खरगे?
‘केस करना है तो गांधी-नेहरू-पटेल और...’, गोवा में ऐसा क्यों बोले खरगे?
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- 'फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो...2 ही छंद गाऊंगा'

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget