एक्सप्लोरर

लखनऊ एयरपोर्ट पर विमान से टकराया पक्षी, टेकऑफ करते समय हुआ हादसा

Lucknow News: लखनऊ से कोलकाता जा रही एयर एशिया की फ्लाइट पक्षी से टकरा गई. इसके बाद पायलट ने बड़ी ही सूझबूझ से विमान की इमरजेंसी लैंडिंग की.

Amausi Airport: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित चौधरी चरण सिंह अमौसी एयरपोर्ट पर रविवार (29 जनवरी) को बड़ा हादसा होते-होते टल गया है. दरअसल, लखनऊ से कोलकाता जा रही एयर एशिया की फ्लाइट पक्षी से टकरा गई. इसके बाद पायलट ने बड़ी ही सूझबूझ से विमान की इमरजेंसी लैंडिंग की.

बताया जा रहा है कि एयर एशिया की लखनऊ-कोलकाता उड़ान के लिए विमान जैसे ही रनवे पर आगे बढ़ा उसके दूसरे इंजन से पक्षी टकरा गया. ऐसे में पायलट ने सूझबूझ के साथ इमरजेंसी ब्रेक लगाकर विमान को रोका. पायलट ने तुरंत इसकी सूचना एयर ट्रैफिक कंट्रोल को दी. 

 

दूसरे विमान से भेजे जाएंगे यात्री

यात्रियों को लखनऊ एयरपोर्ट पर उतारा गया. फिलहाल यात्रियों को दूसरे विमान से भेजने का प्रबंध किया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, विमान में 180 यात्री सवार थे. एयरलाइन ने यात्रियों को परिसर में बिठाकर उन्हें चाय नाश्ता कराया और दूसरे विमान से भेजने का आश्वासन दिया, जिसके बाद यात्रियों को राहत मिली. विमान में सवार कुछ यात्रियों ने सोशल मीडिया पर हादसे के वीडियो और फोटो भी शेयर किए हैं. 

अभी रात को बंद रहती हैं सेवाएं

वहीं, एयरपोर्ट की मरम्मत और रखरखाव के चलते रात 9.30 बजे से सुबह के 6 बजे तक लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट से न तो टेकऑफ होगा और न ही कोई लैंडिंग कराई जाएगी. बीते दिनों एयरपोर्ट प्रशासन ने एक एडवाइजरी जारी की है. आदेश के मुताबिक, अगले छह महीने तक रात के समय कोई लैंडिंग नहीं होगी. यह व्यवस्था अगले महीने 23 फरवरी से 11 जुलाई तक लागू रहेगी.

ये भी पढ़ें-Tipu Sultan Controversy: बीजेपी ने मुंबई के पार्क से हटाया टीपू सुल्तान का नाम तो कांग्रेस ने लिख दिया- 'क्रांतिकारी अशफाक उल्ला खान'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘आज मेरा बर्थडे है, मुझे माफ कर...’, विवादित बोल के बाद बोली नाबालिग लड़की
‘आज मेरा बर्थडे है, मुझे माफ कर...’, विवादित बोल के बाद बोली नाबालिग लड़की
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
'एक भी स्टूडेंट या पैरेंट्स से...', राहुल का PM मोदी के माफी वाले Video पर हमला
'एक भी स्टूडेंट या पैरेंट्स से...', राहुल का PM मोदी के माफी वाले Video पर हमला

वीडियोज

Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)
जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
Saturday Box Office: 6 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
6 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
Embed widget