एक्सप्लोरर

उत्तराखंड विधानसभाः आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को आरक्षण देने वाला विधेयक पारित

मुख्य विपक्षी कांग्रेस के सदस्यों ने भी इस विधेयक का समर्थन किया लेकिन उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास नहीं होना चाहिए क्योंकि अन्य वर्गो के लिये पूर्व से जारी आरक्षण का पूरा लाभ उन्हें नहीं मिल पा रहा है.

नई दिल्लीः उत्तराखंड विधानसभा ने प्रदेश में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को नौकरियों में 10 फीसदी आरक्षण देने वाले विधेयक को सर्वसम्मति से पारित कर दिया. इससे पहले, उत्तराखंड लोक सेवा (आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए आरक्षण) विधेयक को सदन से सर्वसम्मति से पारित करने का आग्रह करते हुए संसदीय कार्य मंत्री प्रकाश पंत ने कहा कि प्रदेश में सामान्य वर्ग के अंतर्गत आने वाले आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों का लोक सेवा और पदों में प्रतिनिधित्व अन्य वर्गो की तुलना में आनुपातिक रूप से पर्याप्त नहीं है और इसलिये लोक सेवाओं में अवसर की समानता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस विधेयक को पारित करना आवश्यक है.

मुख्य विपक्षी कांग्रेस के सदस्यों ने भी इस विधेयक का समर्थन किया लेकिन उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास नहीं होना चाहिए क्योंकि अन्य वर्गो के लिये पूर्व से जारी आरक्षण का पूरा लाभ उन्हें नहीं मिल पा रहा है.

बहस के बाद पारित विधेयक चकराता से विधायक और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने सरकार से पूछा कि अन्य वर्गो के लिये आरक्षित पदों पर जो बैकलॉग है, उसे कब तक भरा जायेगा. नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदयेश ने कहा कि प्रदेश में रिक्तियां ही नहीं हैं और जो हैं उन्हें धन की कमी के कारण नहीं भरा जा रहा है. उन्होंने दावा किया कि यह विधेयक एक मृग मरीचिका साबित होगा और बेरोजगारों की इतनी बड़ी संख्या है कि सरकार को इसका राजनीतिक लाभ नहीं मिल पायेगा. हालांकि, बहस के बाद सदन ने विधेयक को सर्वसम्मति से पारित कर दिया.

विधेयक में स्पष्ट किया गया है कि लोक सेवाओं और पदों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के तहत उत्तराखंड के उन स्थायी निवासियों को आरक्षण प्राप्त होगा जो अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों और सामाजिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़े वर्गों के लिये आरक्षण की मौजूदा योजना के अंतर्गत सम्मिलित नहीं हैं.

किन्हें मिलेगा आरक्षण यह आरक्षण आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के ऐसे व्यक्तियों को मिलेगा जिनके परिवारों की सभी स्रोतों से कुल वार्षिक आय आठ लाख रुपये से कम होगी. परिवार की आय में सभी स्रोतों से अर्थात वेतन, कृषि, व्यवसाय आदि से प्राप्त आय को शामिल किया जायेगा और लाभार्थी द्वारा आवेदन के वर्ष से पूर्व के वित्तीय वर्ष की आय को आधार माना जायेगा.

हालांकि, जिन व्यक्तियों या उनके परिवारों के पास पांच एकड़ या उससे अधिक कृषि भूमि या 1000 वर्ग फुट या उससे अधिक का आवासीय भवन या अधिसूचित नगर पालिकाओं के अलावा अन्य क्षेत्रों में 200 वर्ग गज या उससे अधिक के भूखंड होंगे, उन्हें इस आरक्षण का फायदा नहीं मिल पायेगा. इससे पूर्व, राज्य सरकार पांच फरवरी को अध्यादेश के जरिये प्रदेश में आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिये पहले ही 10 फीसदी आरक्षण लागू कर चुकी है.

CBI ने चंदा कोचर के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया, देश छोड़कर नहीं जा पाएंगी

कांग्रेस ने किया दावाः सत्ता में आए तो राम मंदिर बनाने की होगी कोशिश

कमजोर ग्लोबल रुख के बीच सोना 330 रुपये टूटा, चांदी में 300 रुपये की गिरावट

BJP बोली- कांग्रेस स्पॉन्सर्ड आर्टिकल में हमारे जवानों का 'Caste Analysis', पाक पर कार्रवाई से देश के कई लोग परेशान किसानों के खाते में पैसा भेजने की योजना: कांग्रेस शासित राज्य सुस्त, यूपी-J&K में काम में तेज़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
Live: CJP के तिरंगा कार्यक्रम से पहले NDMC का बड़ा फैसला, दो दिन बंद रहेगा CP का सेंट्रल पार्क
Live: CJP के तिरंगा कार्यक्रम से पहले NDMC का बड़ा फैसला, दो दिन बंद रहेगा CP का सेंट्रल पार्क
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, UP-मणिपुर समेत 17 राज्यों के लिए उठाया ये कदम
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, UP-मणिपुर समेत 17 राज्यों के लिए उठाया ये कदम
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
Embed widget