एक्सप्लोरर

Thane Potholes: ठाणे में सड़क पर बने गड्ढे ने ली एक और की जान, दो महीने में सात की मौत

Potholes in Thane: निवृत्ति पाटिल ने बताया कि गणेश फले के बिना हेलमेट के ज्यूपिटर बाइक चलाने के दौरान सामने से पानी का टैंकर आने से उसकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वो टैंकर की पिछले टायर के नीचे आ गया.

Maharashtra Potholes: मुंबई से सटे ठाणे (Thane) में बीती रात खराब रास्ते की वजह से 22 वर्षीय युवक गणेश फले की जान चली गई. हादसा डोंबिवली से दिवा आने वाले आगासन रोड की जहां कि रात 8 बजे गणेश को एक ट्रक ने कुचल दिया. पूरे मामले पर मुंब्रा पुलिस स्टेशन के सीनियर अधिकारी अशोक कडलग ने बताया की इस घटना को गंभीरता से लिया गया है. अधिकारी अशोक कडलग ने कहा, 'मामले में हमने IPC की धारा 279, 304 (A), मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184, और 134 के तहत मामला दर्ज किया है. हम इस मामले की जांच कर रहे है और अभी किसी को गिरफ्तार नहीं किया  गया है.' बता दें कि अब फिर से सवाल उठने लगे क्योंकि ठाणे इलाके को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का गढ माना जाता है. कई बार सीएम एकनाथ शिंदे कह चुके कि गणेश आगमन से पहले रास्ते में गड्ढे नहीं रहेंगे लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हुआ. 

आसपास के लोगों ने ABP न्यूज से  क्या कहा?
हादसा होने वाली जगह के पास में स्थित एक गाड़ियों के शोरूम के मालिक निवृत्ति पाटिल ने ABP न्यूज को बताया कि गणेश फले द्वारा बिना हेलमेट के जुपिटर बाइक चलाने दौरान सामने से एक ट्रक (पानी का टैंकर) आने से उसकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वो ट्रक के पिछले टायर के नीचे आ गया. निवृत्ति पाटिल  ने आगे बताया कि हम लोग सड़क पार कर गणेश फले को ऑटो रिक्शा से कलवा के छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल ले गए जहां कि इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. कई ऑटो वालों ने एबीपी न्यूज से कहा कि खराब रास्ते की वजह से कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. रोड पर इन गड्डे से यात्रियों को भी काफी दिक्कत आती और हमारे ऑटो में तकनीकी खराबी होने के कारण इसे ठीक कराने के लिए बार-बार गैरेज लेकर जाना पड़ता है.

मृतक गणेश के दोस्तों ने क्या कहा? 
गणेश फले के दोस्त ने कहा कि ये रास्ता बहुत खतरनाक और इस पर गाड़ी चलाना काफी मुश्किल है. दोस्तों ने घटना काफी दुखद बताते हुए कि अब हम गणेश फले के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे हैं.  बता दें कि गणेश ने 12वीं तक पढ़ाई की जबकि वो बीएमसी (BMC) में कॉन्ट्रैक्ट पर काम करता था. बता दें कि यह कोई पहला एक्सीडेंट नहीं है. दुकानदार कनैयालाल कलवर ने बताया की इस सड़क पर इससे पहले भी इन गड्ढों की वजह से कई हादसे होने के कारण लोगों की जान गई है. भिवंडी-वाड़ा मार्ग; ठाणे जिले में पिछले सात 7 साल में 400 से अधिक नागरिकों की आकस्मिक मौत और पिछले 2 महीनों में ही 7 लोगों की मौत हो गई. 

य़ह भी पढें-

Mumbai Potholes: मुंबई की सड़कों के गड्ढे भरने के लिए BMC ने बनाया ये प्लान, अब तक हो जा चुके हैं ये चार टेस्ट

Mumbai: गणेश चतुर्थी के उत्सव में 4 दिन हैं बाकी, फिर भी BMC भर नहीं पाई मुंबई के गड्ढे

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
CJP Protest: जंतर-मंतर के पास इंटरनेट बंद करने का जिक्र कर भड़की कांग्रेस, कहा - 'इसका मकसद...'
जंतर-मंतर के पास इंटरनेट बंद करने का जिक्र कर भड़की कांग्रेस, कहा - 'इसका मकसद...'
क्या शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? सवाल पर जानें क्या बोले जेपी नड्डा?
क्या शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? सवाल पर जानें क्या बोले जेपी नड्डा?

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget