एक्सप्लोरर

बीजापुर: पीएम मोदी ने मंच पर आदिवासी महिला को पहनाई चप्पल

पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार ने बीते चार साल में जो भी योजनाएं बनाई है वो सिर्फ और सिर्फ गरीबों, शोषित, पीड़ित, वंचित, पिछड़े, महिलाओं और आदिवासियों को ताकत देने के लिए बनाई है.

रायपुर: पीएम नरेंद्र मोदी ने आज छत्तीसगढ़ में एक कार्यक्रम में एक बुजुर्ग महिला को अपने हाथों से चप्पल पहनाई और एक बुजुर्ग के कान में सुनने का यंत्र लगाया. पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के जांगला गांव में आयुष्मान भारत योजना के पहले चरण की शुरूआत की. उन्होंने इस मौके पर कहा कि यदि आज वह देश के प्रधानमंत्री हैं तो यह बाबा साहेब की देन है.

पिछड़े और आदिवासियों को ताकत देने के लिए योजनाएं बनाई: पीएम मोदी

इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि आज का दिन महत्वपूर्ण है क्योंकि आज बाबा साहेब की जयंती है. केंद्र सरकार ने बीते चार साल में जो भी योजनाएं बनाई है वो सिर्फ और सिर्फ गरीबों, शोषित, पीड़ित, वंचित, पिछड़े, महिलाओं और आदिवासियों को ताकत देने के लिए बनाई है. उन्होंने कहा कि विश्वास है कि बाबा साहेब की जयंती पर केंद्र सरकार और राज्य सरकार की जिन योजनाओं की शुरूआत हुई है वह भी विकास का कीर्तिमान बनाने में कामयाब होगी.

बाबा साहेब ने अपना जीवन समाज के लिए समर्पित किया: प्रधानमंत्री

पीएम मोदी ने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर बहुत ही पढ़े लिखे थे और उच्च शिक्षित थे. अगर वह चाहते तो तब दुनिया के समृध्द देशों में शानदार सुख चैन की जिंदगी बिता सकते थे. लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया क्योंकि विदेश से पढ़ाई करके वापस आना था. उन्होंने अपना जीवन पिछड़े समाज के लिए, वंचित समुदाय, दलित और आदिवासी समुदाय के लिए समर्पित किया.

पीएम मोदी ने कहा कि आज बाबा साहेब की प्रेरणा से मैं बीजापुर के लोगों में, यहां के प्रशासन में एक नया भरोसा जगाने आया हूं. एक नया विश्वास पैदा करने आया हूं, एक नई अभिलाषा जगाने आया हूं कि केंद्र की सरकार आपकी आशाओं, आकांक्षाओं और आपकी अभिलाषाओं के साथ खड़ी है.

बीजापुर पर पिछड़ा जिला होने का लेबल लगा दिया गया है: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज बीजापुर आने की वजह है कि उस पर कमजोर और पिछड़ा जिला होने का लेबल लगा दिया गया है. देश में सौ से ज्यादा जिलों में यही स्थिति है. स्वतंत्रता के इतने सालों बाद भी ये जिले पिछड़े बने हुए हैं. सौ से अधिक जिले विकास की दौड़ में पीछे छूट गए हैं. लेकिन अब नए सिरे से नई सोच के साथ नया काम होने जा रहा है. पिछड़े जिलों को आगे बढ़ाने के लिए नए प्रयासों के साथ का काम कर रही है सरकार.

रमण सिंह सरकार की पीएम मोदी ने की तारीफ

पीएम मोदी ने इस दौरान रमन सिंह सरकार की भी तारीफ की. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है और बस्तर की नई पहचान इकोनॉमी हब के रूप में होने वाली है. प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर जांगला गांव में वन धन योजना, बस्तर नेट परियोजना की भी शुरूआत की और भानुप्रतापपुर में रेलगाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस दौरान राज्य में कई नई सड़क परियोजनाओं की भी शुरूआत की गई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4300 किमी की रफ्तार, पलक झपकते ही काम तमाम; ब्रह्मोस-NG की रेंज में पाकिस्तान के कितने शहर?
4300 किमी की रफ्तार, पलक झपकते ही काम तमाम; ब्रह्मोस-NG की रेंज में पाकिस्तान के कितने शहर?
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
'तिहाड़ का खाना मसालेदार', आतंकियों को ट्रेनिंग देने वाले अमेरिकी कैदी ने कहा- 'मछली, चिकन और ऑलिव आॉयल चाहिए'
'तिहाड़ का खाना मसालेदार', आतंकियों को ट्रेनिंग देने वाले अमेरिकी कैदी ने कहा- 'मछली, चिकन और ऑलिव आॉयल चाहिए'

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
Embed widget