एक्सप्लोरर

बिहार NDA में सबकुछ ठीक नहीं, नीतीश के रवैये से एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान नाराज़ : सूत्र

नीतीश कुमार और चिराग पासवान के रिश्तों में आई खटास किसी से छुपी नहीं है. चिराग पासवान कई बार नीतीश कुमार के कामकाज पर सार्वजनिक मंचों से सवाल उठा चुके हैं.

नई दिल्ली: क्या बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए गठबंधन में कोई नया मोड़ आ सकता है? क्या बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान के बीच जारी तनातनी ऐसे मुक़ाम पर भी पहुंच सकती है जहां से दोनों के रास्ते अलग हो जाएं ? एबीपी न्यूज़ को जो सूत्रों से जानकारी मिली है उससे ये सवाल उठने लगे हैं.

रविवार को बिहार बीजेपी के प्रभारी भूपेंद्र यादव ने चिराग पासवान से उनके घर जाकर मुलाकात की थी. सूत्रों के मुताबिक़ उस मुलाक़ात में सीट बंटवारे को लेकर तो कोई विशेष चर्चा नहीं हुई लेकिन चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री और जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार के खिलाफ़ शिकायतों का पिटारा खोल दिया. चिराग पासवान ने अपनी पार्टी के ' बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट ' के नारे का ज़िक्र करते हुए कहा कि नीतीश कुमार इस नारे को लागू करवाने पर राज़ी नहीं हैं.

इसी नारे के साथ लोजपा ने एक घोषणा पत्र भी तैयार किया है और चिराग पासवान ने मुलाक़ात में इसे लागू करवाने की मांग की. ये घोषणा पत्र 14 अप्रैल को पटना में अम्बेडकर जयंती के दिन एक रैली में इसे जारी किया जाना था लेकिन लॉकडाउन के चलते रैली रद्द करनी पड़ी. चिराग पासवान मानते हैं कि नीतीश कुमार इस एजेंडा को लागू नहीं करना चाहते हैं.

एबीपी न्यूज़ को सूत्रों ने बताया कि चिराग पासवान ने भूपेंद्र यादव से कहा कि बीजेपी को बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट के उनके एजेंडे का ख़्याल रखना चाहिए और उसे लागू करवाने में हस्तक्षेप करना चाहिए. हालांकि पार्टी सूत्रों को फ़िलहाल बीजेपी पर भरोसा है. उनका ये भी मानना है कि गठबंधन को अटूट बनाए रखना बीजेपी के लिए भी ज़रूरी है क्योंकि लोजपा देश में दलित राजनीति का एक महत्वपृर्ण स्तम्भ मानी जाती है.

नीतीश कुमार और चिराग पासवान के रिश्तों में आई खटास किसी से छुपी नहीं है. एनडीए के लिए सबसे चिंता की बात ये है कि अभी तक इस खटास को दूर करने के लिए दोनों ही पक्षों की ओर से कोई पहल नहीं की गई है. पार्टी के सूत्र कुछ भी कहें लेकिन ये भी सच है कि पार्टी को सीट बंटवारे में नीतीश कुमार की ओर से अपनी उपेक्षा की भी आशंका है और इसलिए चिराग पासवान कई बार गठबंधन को बनाए रखने की ज़िम्मेदारी अप्रत्यक्ष तौर पर बीजेपी के पाले में डाल चुके हैं. उन्हें उम्मीद है कि सीट बंटवारे में बीजेपी लोजपा के हितों का ख्याल रखेगी.

बिहार में फिर आसमानी आफत, बिजली गिरने से 11 लोगों की गई जान, CM नीतीश ने किया 4 लाख मुआवजे का एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: धर्मेंद्र प्रधान को क्यों नहीं गंवा सकती मोदी सरकार? जबकि एक इस्तीफे पर थम जाएगा CJP आंदोलन
धर्मेंद्र प्रधान को क्यों बचा रही मोदी सरकार? जबकि एक इस्तीफे पर थम जाएगा CJP आंदोलन
CJP Protest LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
Embed widget