एक्सप्लोरर

क्या RJD प्रमुख का पद छोड़कर Tejashwi Yadav को कमान सौंपने जा रहे हैं Lalu Yadav? पत्नी Rabri Devi ने बताया सच

Bihar News: राबड़ी देवी से मीडिया के एक हिस्से में आईं उन खबरों के बारे में पूछा गया था कि क्या प्रसाद अपने छोटे बेटे तेजस्वी यादव को पार्टी की बागडोर सौंप सकते हैं.

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने शुक्रवार को उन अटकलों को खारिज कर दिया कि उनके पति और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के संस्थापक लालू प्रसाद (Lalu Yadav) अगले हफ्ते पार्टी के एक कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद छोड़ देंगे.  राबड़ी देवी से मीडिया के एक हिस्से में आईं उन खबरों के बारे में पूछा गया था कि क्या प्रसाद अपने छोटे बेटे तेजस्वी यादव को पार्टी की बागडोर सौंप सकते हैं.

पत्रकारों के सवालों पर राबड़ी ने कहा 'झूठी खबरें चलाई जा रही हैं.'  प्रसाद, आजकल ज्यादातर समय राष्ट्रीय राजधानी में अपने दिल और गुर्दे से संबंधित कई बीमारियों के लिए सख्त डॉक्टरी देखरेख में बिताते हैं. उनके पार्टी के कार्यक्रम के लिए आने की उम्मीद है.  खराब स्वास्थ्य के कारण और चारा घोटाला के एक और मामले में फिर से जेल की सजा होने की स्थिति में प्रसाद के राजद अध्यक्ष का पद छोड़ने की अटकलें लग रही हैं.

Lalu Yadav ने अब किसको कहा मूर्ख? RRB NTPC छात्रों के ऊपर हुए लाठीचार्ज पर भी दिया बयान

रांची में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की एक अदालत डोरंडा कोषागार से गबन मामले में इस महीने फैसला सुनाने वाली है. प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने भी अटकलों को खारिज किया. राजद विधायक तेजप्रताप ने कहा, 'वह (लालू) राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और रहेंगे.' तेजस्वी यादव राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता हैं और 2020 के विधानसभा चुनावों में राजद के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार थे.

वहीं दूसरी ओर राज्यसभा में शुक्रवार को राष्ट्रीय जनता दल ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिये जाने की मांग करते हुए कहा कि बिहार की तरक्की के बिना देश का विकास नहीं हो सकता.  साथ ही पार्टी ने कहा कि राष्ट्रपति का अभिभाषण दलीय दायरों से उठकर बनाया जाना चाहिए और उसमें पूरे देश के सरोकार नजर आने चाहिए.

ये भी पढ़ें - ABP EXCLUSIVE: Navjot Sidhu का Amarinder Singh पर हमला, कहा- कप्तान खुद माफिया थे, हिस्सा लेते थे इसलिए निकाला गया

उच्च सदन में राष्ट्रपति अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए राजद के मनोज कुमार झा ने कहा कि राष्ट्रपति का अभिभाषण देश का एक ‘‘ब्लू प्रिंट’’ होता है जिसमें देश को दिशा एवं दशा देने की कोशिश की जाती है. उन्होंने कहा, ‘‘यदि हम विपक्ष में रहकर देश की दशा एवं दिशा को लेकर चिंतित हैं तो वे चिंता की लकीरें राष्ट्रपति के अभिभाषण में भी दिखाई देनी चाहिए थीं.’’

ये भी पढ़ें- AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi पर हुए हमले पर क्या बोले Akhilesh Yadav?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली से मणिपुर तक फैला लग्जरी कार चोर नेटवर्क ध्वस्त, दो गिरफ्तार
दिल्ली से मणिपुर तक फैला लग्जरी कार चोर नेटवर्क ध्वस्त, दो गिरफ्तार
क्या E20 से वाहनों पर पड़ रहा असर? सरकार ने संसद में दिया जवाब
क्या E20 से वाहनों पर पड़ रहा असर? सरकार ने संसद में दिया जवाब
10 साल तक जेल, 50 लाख तक फाइन, एंटी पेपर लीक बिल की डिटेल
10 साल तक जेल, 50 लाख तक फाइन, एंटी पेपर लीक बिल की डिटेल
तेलंगाना में बंदर बना BLO! घटना की हो रही चर्चा, जानें पूरा मामला
तेलंगाना में बंदर बना BLO! घटना की हो रही चर्चा, जानें पूरा मामला

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget