एक्सप्लोरर

'ओह माय गॉड बरस गई राम जी की कृपा', पीएम मोदी की तारीफ के बाद स्वाति मिश्रा ने वॉटसएप पर लगाया स्टेटस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार की भजन गायिका स्वाति मिश्रा के भजन की तारीफ करते हुए कहा था कि 'राम आएंगे, आएंगे... राम आएंगे' भजन मंत्रमुग्ध करने वाला है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ के बाद बिहार की भजन गायिका स्वाति मिश्रा ने अपने वॉट्सएप पर स्टेटस लगाकर खुशी जाहिर की है. स्टेटस में उन्होंने कहा कि राम जी की कृपा बरस गई. पीएम मोदी  ने अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले रामलला के स्वागत में स्वाति मिश्रा के गाए गए एक भजन की बुधवार (3 जनवरी) को सराहना की थी. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर भजन साझा करते हुए इसे मंत्रमुग्ध करने वाला बताया.

पीएम मोदी की इस तारीफ के बाद स्वाति मिश्रा ने अपने वॉट्सएप पर स्टेटस लगाया और लिखा, 'ओह माय गॉड कृपा बरस गई राम जी की मुझ पर.' बिहार के छपरा जिले की रहने वाली स्वाति मिश्रा ने तकरीबन दो महीने पहले अपने यू-ट्यूब चैनल पर 'मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे... राम आएंगे' भजन साझा किया था. अब तक करोड़ों की संख्या में लोग उनके इस भजन को देख चुके हैं. उनके लाखों सब्सक्राइबर्स भी हैं.

'राम आएंगे, आएंगे... राम आएंगे', भजन को पीएम मोदी ने बताया मंत्रमुग्ध करने वाला
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उनके भजन का वीडियो साझा करते हुए लिखा, 'श्री राम लला के स्वागत में स्वाति मिश्रा जी का भक्ति से भरा यह भजन मंत्रमुग्ध करने वाला है.' उन्होंने इसके साथ ही हैशटैग 'श्रीरामभजन' भी लिखा. उल्लेखनीय है कि साल 2023 के मन की बात की आखिरी कड़ी में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि अयोध्या में राम मंदिर को लेकर पूरे देश में उत्साह व उमंग है और लोग अपनी भावनओं को अलग-अलग तरह से व्यक्त कर रहे हैं.

आकाशवाणी के इस मासिक रेडियो कार्यक्रम के जरिए पीएम मोदी ने देशवासियों से अपने गीत व भजन हैशटैग श्रीरामभजन के साथ सोशल मीडिया पर साझा करने की अपील की थी. उन्होंने कहा था, 'ये संकलन भावों का, भक्ति का,  ऐसा प्रवाह बनेगा जिसमें हर कोई राम-मय हो जाएगा,' प्रधानमंत्री मोदी 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे.

यह भी पढ़ें:-
राम आएंगे… PM मोदी भी स्वाति मिश्रा के भजन के हुए फैन, बिहार की बेटी के गाने के लिए कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'सैन्य संकटों में इस समझौते ने क्या किया?, मक्का पैक्ट पर जयशंकर का तंज
'सैन्य संकटों में इस समझौते ने क्या किया?, मक्का पैक्ट पर जयशंकर का तंज
पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी
पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget