एक्सप्लोरर

Bihar: बिहार के सुपौल में SSB जवान ने खुद को गोली मारी, तेलंगाना निवासी के रूप में हुई पहचान

Bihar: सुपौल जिले के वीरपुर में एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) 45 बटालियन के एक जावान ने खुद को गोली मारी

Bihar: बिहार से एक दुखद खबर सामने आई है. सुपौल जिले के वीरपुर में एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) 45 बटालियन के एक जवान ने खुद को गोली मार ली है. खुद को गोली मारने वाले जवान की पहचान तेलंगाना निवासी चिमला वेंकटेश्वर के रूप में हुई है. हालांकि ये साफ नहीं हो पाया है कि जवान ने ऐसा क्यों किया. 

साथियों ने पहुंचाया अस्पताल
जानकारी के मुताबिक फतेहपुर बीओपी में कार्यरत एसएसबी 45वीं बटालियन के जवान ने शुक्रवार की सुबह अपने इंसास राइफल से खुद को गोली से उड़ा लिया. घटना सुबह करीब 5:45 बजे के आसपास की है. आनन-फानन में फतेहपुर बीओपी के जवानों ने घायल जवान को ललित नारायण अनुमंडलीय अस्पताल वीरपुर पहुंचाया. लेकिन यहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. जवान तेलंगाना के खम्मम जिला अंतर्गत कार्टिया नगर का रहने वाला था.

दिल्ली के डिप्टी CM मनीष सिसोदिया के घर CBI का छापा, AAP ने बताया राजनीतिक साजिश... बीजेपी का पलटवार

घटना के पीछे हो सकता है पारिवारिक कलह
मृतक चिमला वेंकटेश्वर के साथियों का कहना है कि गुरुवार की रात खाना खाने के बाद चिमला सोने चला गया. करीब आठ महीने पहले वेंकटेश्वर की शादी हुई थी. सब कुछ अच्छा चल रहा था. अचानक कुछ दिनों से पत्नी से किसी किसी बात को लेकर खूब चर्चा हो रही थी, जिससे वह बीते कुछ दिनों से तनाव में रहता था. यह आशंका जताई जा रही है कि पारिवारिक कलह के कारण जवान वेंकटेश्वर ने शुक्रवार की अल सुबह खुद को गोली से उड़ा लिया. 

परिजनों को दे दी गई है सूचना
इधर, साथी जवान ने बताया कि सुबह गोली की आवाज सुनाई दी. इसके बाद सभी दौड़कर बैरक की तरफ आए. चिमला खून से लथपथ था. उसे लेकर ललित नारायण अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे लेकिन तब तक देर हो चुकी थी. घटना की सूचना मृतक के परिवार को दे दी गई है. परिवार के लोग भी तेलंगाना के खम्मम जिले से सुपौल के लिए आ रहे हैं. घटना को लेकर फिलहाल स्थानीय स्तर पर कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहा है. एसएसबी के पूर्णिया रेंज के डीआईजी एसके सारंगी ने घटना की पुष्टि की है.

Sameer Wankhede: नवाब मलिक के खिलाफ शिकायत के एक दिन बाद समीर वानखेड़े को मिली धमकी, जांच में जुटी पुलिस

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'भारत को विश्वगुरु बनाना है तो...,' मोहन भागवत का बड़ा बयान
'भारत को विश्वगुरु बनाना है तो...,' मोहन भागवत का बड़ा बयान
NEET पेपर लीक के बाद NTA का एक्शन, उठाया ये बड़ा कदम
NEET पेपर लीक के बाद NTA का एक्शन, उठाया ये बड़ा कदम
'शशि थरूर को कोई शक है तो...', पवन खेड़ा ने बयान पर दिया ऐसा जवाब
'शशि थरूर को कोई शक है तो...', पवन खेड़ा ने बयान पर दिया ऐसा जवाब

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
PM से मिलेंगे शरद पवार के सभी सांसद, सुप्रिया सुले बोलीं, 'हमने...'
PM से मिलेंगे शरद पवार के सभी सांसद, सुप्रिया सुले बोलीं, 'हमने...'
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Embed widget