एक्सप्लोरर

तेजस्वी पर बढ़ा इस्तीफे का दवाब, कांग्रेस विधायकों की राहुल से मांग, ‘रुख साफ करे पार्टी’

बिहार में पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के बेटे और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के इस्तीफा देने या उन्हें नीतीश सरकार से हटाए जाने को लेकर राजनीतिक असमंजस की हालत अब भी बनी हुई है. अब कांग्रेस विधायक भी राहुल गांधी को चिट्ठी लिखकर पार्टी का रुख साफ करने की मांग कर रहे हैं.

पटना:  बिहार में पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के बेटे और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के इस्तीफा देने या उन्हें नीतीश सरकार से हटाए जाने को लेकर राजनीतिक असमंजस की हालत अब भी बनी हुई है. लालू की पार्टी के नेता लगातार कह रहे हैं कि तेजस्वी के इस्तीफे का सवाल ही नहीं है. तेज प्रताप के पेट्रोल पंप को गलत आवंटन के चलते बंद किए जाने की वजह से भी लालू परिवार का संकट और बढ़ गया है. अब कांग्रेस विधायक भी राहुल गांधी को चिट्ठी लिखकर पार्टी का रुख साफ करने की मांग कर रहे हैं. लालू परिवार को एक और झटका, बड़े बेटे तेज प्रताप का पेट्रोल पंप होगा जब्त आरजेडी के नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा है, तेजस्वी यादव का इस्तीफा नहीं होगा. ये विधायक दल का फैसला है.’’आरजेडी ये भी कह रही है कि तेजस्वी यादव की तरफ से सारे तथ्य पब्लिक डोमेन में पहले ही रखे जा चुके हैं. उन्होंने कहा, ‘’पब्लिक डोमेन में तथ्य रखे जा चुका हैं. इनकम टैक्स, सीबीआई और सीएम नीतीश के के पास भी तथ्य हैं. इस मामले में आरजेडी रैली के मंच से रखेगी अपनी बात आरजेडी का ये भी कहना है कि नीतीश से मुलाकात के बाद तेजस्वी के सफाई देने का मुद्दा खत्म हो चुका है और अब इस मुद्दे पर जनता के सामने कोई भी बात लालू यादव की 27 अगस्त को होने वाली बड़ी रैली के मंच से रखी जाएगी. लेकिन नीतीश की पार्टी इतना वक्त देने को तैयार नहीं है. कांग्रेस विधायकों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार तो तेजस्वी की सफाई या इस्तीफे की बात पर अडिग हैं, लेकिन वो कांग्रेस से हरी झंडी न मिलने की वजह से कार्रवाई नहीं कर पा रहे. इस बीच कांग्रेस में भी इस मुद्दे पर बेचैनी साफ दिखने लगी है. पार्टी नेताओं ने राहुल गांधी को चिट्ठी लिखकर इस मुद्दे पर पार्टी का रुख साफ करने की मांग की है. चिट्ठी में विधायकों ने लालू पर साधा निशाना कांग्रेस विधायक डॉ शकील अहमद खान ने राहुल गांधी को चिठ्ठी लिखी है. इस चिट्ठी में कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाकर रुख साफ करने के लिए गुहार लगाई है. शकील अहमद ने इस चिट्ठी में इशारों में लालू पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है, ‘’दूसरों की गलती गिनाने से अपनी गलती छुपा नही सकते.’’ लालू फिर बोले- अटूट है गठबंधन उधर, लालू यादव इस राजनीतिक संकट के बीच भी बार-बार यही कह रहे हैं कि गठबंधन अटूट है. वो महागठबंधन में शामिल सभी पार्टियों को बयानबाज़ी से बचने की सलाह भी दे रहे हैं. लालू ने कहा, ‘’महागठबंधन अटूट है. इसके नेता बयानबाजी से बचें. कांग्रेस, जेडीयू और आरजेडी सभी को सलाह है. मेरी पार्टी के लोग रैली की तैयारी में जुटें.’’ लेकिन लालू की बयानबाजी से बचने की सलाह के बावजूद पहले जेडीयू और अब कांग्रेस के नेता भी जिस अंदाज़ में अपनी बात खुलकर कह रहे हैं, उससे साफ है कि तेजस्वी के इस्तीफे के लिए दवाब लगातार बढ़ता जा रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
जम्मू-कश्मीर पर अमेरिका के रुख में बड़ा बदलाव, जानें पहले US क्या रखता था सोच?
जम्मू-कश्मीर पर अमेरिका के रुख में बड़ा बदलाव, जानें पहले US क्या रखता था सोच?
‘क्या अमित शाह अब पटेल से भी बड़े हो गए...’, वंदे मातरम विवाद पर भड़के खेड़ा
‘क्या अमित शाह अब पटेल से भी बड़े हो गए...’, वंदे मातरम विवाद पर भड़के खेड़ा

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget