एक्सप्लोरर

बिहारः सांप्रदायिक तनाव के बीच पहली बार दिखे सीएम नीतीश, पटना में मजार पर टेका मत्था

छह जिलों में सांप्रदायिक तनाव के माहौल के बीच आज पहली बार राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सामने आए. उन्होंने पटना की एक मजार पर जाकर मत्था टेका और चादर चढ़ाई.

नई दिल्लीः बिहार के कई जिलों में सांप्रदायिक तनाव के माहौल के बीच आज पहली बार राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सामने आए.  हनुमान जयंती के दिन नीतीश कुमार ने पटना की एक मजार पर जाकर मत्था टेका और चादर चढ़ाई. इसके साथ ही राज्य की शांति के लिए दुआ मांगी.

रामनवमी के बाद से ही बिहार और प. बंगाल संप्रदायिक हिंसा की आग में जल रहे हैं. बिहार के औरंगाबाद, नवादा, समस्तीपुर, भागलपुर, मुंगेर और नालंदा इस तनाव की चपेट में हैं. वहीं पश्चिम बंगाल के आसनसोल में भी रामनवमी के जूलूस के बाद से ही हिंसा फैल गई है. हालांकि बिहार प्रशासन दावा कर रहा है कि हालात अब पूरी तरह काबू में हैं.

आपको बता दें कि राम नवमी के बाद से 6 जिलों भागलपुर, औरंगाबाद, समस्तीपुर, मुंगेर, नालंदा, नवादा में सांप्रदायिक हिंसा हुई है. जिसके बाद से लगातार बिहार के 'सुशासन बाबू' मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदा कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं. हालांकि सरकार का कहना है कि हिंसा में शामिल किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा.

दंगे का दर्द झेल रहा बिहार 

17 मार्च को भागलपुर में बिना परमिशन के लाउडस्पीकर का इस्तेमाल करने पर हिंसा भड़की. औरंगाबाद में 25 मार्च को रामनवमी का जूलुस एक धर्म विशेष के मोहल्ले से गुजरा तो पत्थरबाजी शुरू हो गई और फिर हिंसा भड़क गई. 27 मार्च को समस्तीपुर के रोसड़ा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान जुलूस पर कुछ आपत्तिजनक चीजें फेंकी गईं. इस घटना के बाद दोनों समुदाय के लोग भिड़ गए

27 मार्च को ही मुंगेर में मूर्ति विसर्जन के दौरान समुदाय विशेष के लोगों ने जुलूस पर पत्थऱबाजी कर दी. 28 मार्च को ही नालंदा में रामनवमी के जुलूस के दौरान हंगामा हुआ और फिर दो समुदाय आपस में भिड़ गए. 29 मार्च को कल नवादा में बजरंगबली की मूर्ति तोड़े जाने के बाद झड़प हुई.

समस्तीपुर हिंसा नालंदा और समस्तीपुर जिले में पिछले दो दिनों के दौरान दो समुदाय के बीच झडप मामलों में बीजेपी के दो कार्यकर्ताओं सहित 50 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. समस्तीपुर जिला के रोसड़ा बाजार में गत 27 मार्च को चैती दुर्गा पूजा के अवसर पर दो समुदाय के बीच विवाद के बाद पथराव और आगजनी में तीन मोटरसाइकिल जलकर खाक हो गयी.

मां दुर्गा की प्रतिमा के विसर्जन करने को ले जा रहे प्रतिमा पर एक समुदाय के कुछ शरारती तत्वों द्वारा चप्पल फेंकने के बाद दूसरे समुदाय के लोगों ने रोसड़ा बाजार स्थित एक समुदाय के धर्मस्थल मस्जिद पर पथराव किया और तीन मोटरसाइकिल में आग लगा दी.

नालंदा

नालंदा जिला के सिलाव में हुए हिंसक झड़प के बाद पुलिस ने अब तक 36 लोगों को गिरफ्तार किया है जिनमें 2 महिलाएं शामिल हैं. बुधवार को रामनवमी जुलूस के दौरान रास्ते को लेकर उत्पन्न विवाद के दौरान बाद दो पक्षों में हिंसक झड़प में दोनों ओर से किए गए पथराव में पुलिसकर्मी समेत दो दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गये थे.

मुंगेर

मुंगेर के रिफ्यूजी कॉलोनी में चैती दुर्गा के विसर्जन के दौरान मंगलवार को दूसरे समुदाय के लोगों ने प्रतिमा ले जाने का कथित तौर पर विरोध किया. किसी तरह दोनों समुदायों को समझाने के बाद मामला शांत हुआ. लेकिन दोबारा प्रतिमा को लेकर निकलने के बाद दूसरे समुदाय के लोगों पीछे से ईंट चलाना शुरू कर दिया. इसके बाद दोनों तरफ से पत्थरबाजी हुई, गोलियां भी चली. इस झड़प में 8-10 लोग घायल हो गए.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, कल सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, कल सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
'विरोध प्रदर्शन के जरिए एकजुट किया जाता है, लेकिन...', मोहन भागवत बोले- जब यही लोग
'विरोध प्रदर्शन के जरिए एकजुट किया जाता है, लेकिन...', मोहन भागवत बोले- जब यही लोग
'हमारा रास्ता अहिंसा का', दीपके ने कहा- फ्रांस या बांग्लादेश से नहीं कोई संबंध
'हमारा रास्ता अहिंसा का', दीपके ने कहा- फ्रांस या बांग्लादेश से नहीं कोई संबंध
BJP राष्ट्रीय युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा, UP के निखिल मणि तिवारी समेत ये बने उपाध्यक्ष
BJP राष्ट्रीय युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा, UP के निखिल मणि तिवारी समेत ये बने उपाध्यक्ष

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest
Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
दुनिया के 7 युवा क्रिकेटर, जो आगे चलकर बन सकते हैं GOAT
दुनिया के 7 युवा क्रिकेटर, जो आगे चलकर बन सकते हैं GOAT
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, कल सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, कल सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget