एक्सप्लोरर

मेरे परिवार के साथ होने वाली किसी भी अप्रिय घटना के लिए नीतीश कुमार होंगे जिम्मेदार: राबड़ी देवी

राबडी देवी ने कहा, ‘‘मेरे और मेरे परिवार के साथ यदि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना होती है, तो उसकी जिम्मेवारी गृह विभाग और गृह विभाग के मंत्री (मुख्यमंत्री नीतीश कुमार) की होगी.’’

पटना: अपने आवास की सुरक्षा व्यवस्था में कटौती किए जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक चिट्ठी लिखी है. इसमें अपनी और अपने दोनों बेटों की सुरक्षा में तैनात जवानों को लौटाते हुए कहा कि उनके परिवार के सदस्यों के साथ होने वाली किसी भी अप्रिय घटना के लिए नीतीश कुमार जिम्मेदार होंगे.

गौरतलब है कि आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद के रेल मंत्रित्व काल के होटल टेंडर मामले को लेकर सीबीआई ने कल पटना के 10 सर्कुलर स्थित आवास पर राबड़ी और उनके बेटे तेजस्वी यादव से दिन में पूछताछ की थी. साथ ही, राज्य सरकार ने कल रात राबड़ी के आवास पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों को वापस बुला लिया था.

वहीं, तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने उन्हें बिहार विधानसभा में विपक्षी नेता के नाते कैबिनेट मंत्री के समान प्राप्त अधिकारों को ईर्ष्यावश दरकिनार करते हुए सरकारी आवास ख़ाली करने का नोटिस जारी कराया. उनके परिवार की सुरक्षा कटौती के लिए दूत भेजा. उन्होंने कहा कि उनकी मां राबड़ी देवी को पूर्व मुख्यमंत्री की हैसियत से प्राप्त सुरक्षा, उनके (तेजस्वी के) भाई (तेजप्रताप) को विधायक के नाते और उन्हें विपक्षी नेता के नाते प्राप्त सुरक्षा वे लोग मुख्यमंत्री को वापस सौंप रहे हैं.

राबड़ी देवी के सरकारी आवास पर सुरक्षा व्यवस्था के तहत बीएमपी-2 के कमांडो की नियुक्ति 2005 में की गयी थी. राबड़ी देवी ने कहा कि उनके पति और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद जब 23 दिसंबर 2017 को जेल गये थे, तब सरकार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उनके साथ प्रतिनियुक्त सभी सुरक्षाकर्मियों को वापस ले लिया था. जो शेष बचे थे, वे या तो उनकी सुरक्षा में थे या पूर्व मुख्यमंत्री के आवास की सुरक्षा के लिए नियुक्त थे.

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह से कल रात 12 बजे बीएमपी दो के जवानों को आनन-फानन में वापस ले लिया गया. उससे उनके आवास और उनकी और उनके परिवार की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है. राबड़ी देवी ने कहा कि फिर दिखावे मात्र के लिए सुरक्षाकर्मी क्यों रहेंगे, इसलिए उन्होंने बचे हुए सुरक्षाकर्मी और गाडियों को अविलंब सरकार को वापस करने का फैसला किया.

राबड़ी देवी ने कहा, ‘‘मेरे और मेरे परिवार के साथ यदि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना होती है, तो उसकी जिम्मेवारी गृह विभाग और गृह विभाग के मंत्री (मुख्यमंत्री नीतीश कुमार) की होगी.’’ बाद में पत्रकारों से बातचीत के दौरान राबड़ी देवी ने नीतीश और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी पर उनके परिवार को खत्म करने की साजिश करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि उनकी और उनके परिवार की सुरक्षा अब बिहार की जनता और कार्यकर्ता करेंगे. इसबीच, बिहार विधान परिषद में आरजेडी सदस्य सुबोध कुमार ने आज प्रदेश के पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर अपनी सुरक्षा में तैनात तीन जवानों को वापस लौटा दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आतंकवाद को बढ़ावा देने वालों को कठघरे में लाना होगा', UNGA में जयशंकर ने पाक को घेरा
'आतंकवाद को बढ़ावा देने वालों को कठघरे में लाना होगा', UNGA में जयशंकर ने पाक को घेरा
यूक्रेन वॉर, मिडिल ईस्ट के हालात और आतंकवाद…, UNGA में एस. जयशंकर की पांच बड़ी बातें
यूक्रेन वॉर, मिडिल ईस्ट के हालात और आतंकवाद…, UNGA में एस. जयशंकर की पांच बड़ी बातें
'रजिस्ट्रेशन कैंप से मामले को दबाने की फिराक में ECI’, कांग्रेस का बड़ा आरोप
'रजिस्ट्रेशन कैंप से मामले को दबाने की फिराक में ECI’, कांग्रेस का बड़ा आरोप
बंगाल पुलिस में उपचुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 23 वरिष्ठ अधिकारियों का ट्रांसफर
बंगाल पुलिस में उपचुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 23 वरिष्ठ अधिकारियों का ट्रांसफर

वीडियोज

Patiala University Mystery: पटियाला की यूनिवर्सिटी में साए का आतंक !
SIR Controversy: 'लोकतंत्र में चुनाव आयोग की अहम भूमिका'- Chirag Paswan | Gyanesh Kumar | EC
Chitra Tripathi | SIR Controversy: बैठक तो कर ली Gyanesh Kumar ने... सवालों का जवाब कब?| Voter List
PM Modi joins 'Bhajan clubbing' : भजन से 'वोट वंदन'? | ABP News
Punjab University: पंजाब की यूनिवर्सिटी में 'भूत' पर क्लेश! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: 'जनादेश को स्वीकार करना सीखें', EC के समर्थन में उतरे चंद्रबाबू नायडू
SIR विवाद: 'जनादेश को स्वीकार करना सीखें', EC के समर्थन में उतरे चंद्रबाबू नायडू
'बहुत बुरी बात है... राहुल गांधी माफी मांगें', नेता प्रतिपक्ष पर क्यों बरसे CM मोहन यादव?
'बहुत बुरी बात है... राहुल गांधी माफी मांगें', नेता प्रतिपक्ष पर क्यों बरसे CM मोहन यादव?
'कभी यह ख्याल नहीं आएगा कि...', रोहित शर्मा ने 2027 ODI वर्ल्ड कप को लेकर दिया बड़ा बयान
'कभी यह ख्याल नहीं आएगा कि...', रोहित शर्मा ने 2027 ODI वर्ल्ड कप को लेकर दिया बड़ा बयान
The Vvaan vs The Paradise BO Saturday: 'द पैराडाइज' 76 करोड़ के पार, जानें- 'द वन' का संडे कलेक्शन
'द पैराडाइज' 76 करोड़ के पार, जानें- 'द वन' का संडे कलेक्शन
Video: कुणाल घोष की गाड़ी पर हमला, फेंके गए अंडे, TMC विधायक बोले- यह जंगलराज
Video: कुणाल घोष की गाड़ी पर हमला, फेंके गए अंडे, TMC विधायक बोले- यह जंगलराज
मौसंबी की खेती में कितनी कमाई? जान लें लागत से मुनाफे तक का हिसाब
मौसंबी की खेती में कितनी कमाई? जान लें लागत से मुनाफे तक का हिसाब
एक हफ्ते के अंदर खोलें होर्मुज..., वॉर खत्म करने के लिए US को ईरान ने भेजे ये नए प्रस्ताव
एक हफ्ते के अंदर खोलें होर्मुज..., वॉर खत्म करने के लिए US को ईरान ने भेजे ये नए प्रस्ताव
'ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा, नहीं तो...', ममता ने बताया INDIA गठबंधन का प्लान
'ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा, नहीं तो...', ममता ने बताया INDIA गठबंधन का प्लान
Embed widget