एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 'आप तो जानते हैं न...', नीतीश कुमार ने राहुल गांधी पर दिया ये बयान तो प्रशांत किशोर का तंज- सारे विकल्पों को खुला रखने वाले...

Nitish Kumar On Rahul Gandhi: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राहुल गांधी की सांसदी रद्द होने पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया तो प्रशांत किशोर ने उन्हें निशाने पर लिया.

Prashant Kishor Targets Nitish Kumar: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द होने पर बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया. उनके इस सियासी दांव को लेकर चुनावी रणनीतिकार और जन सुराज यात्रा निकालने वाले प्रशांत किशोर ने उन पर तंज कसा. उन्होंने बिहार के सीएम को गोलमोल जवाबों का बादशाह करार दिया है.

प्रशांत किशोर ने ट्विटर पर लिखा, “गोल मोल जवाबों के बादशाह और अपने लिए सारे विकल्पों को खुला रखने वाले नीतीश कुमार कांग्रेस और आरजेडी के समर्थन से मुख्यमंत्री हैं, लेकिन राहुल गांधी के मुद्दे पर या लालू जी और उनके परिवार पर भ्रष्टाचार के आरोपों और सीबीआई/ईडी की कार्यवाही पर कुछ नहीं बोलेंगे.”

प्रशांत किशोर ने क्यों साधा निशाना?

सीएम नीतीश ने बुधवार (29 मार्च) को कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता के अयोग्य ठहराए जाने पर टिप्पणी करने से इनकार किया था. उन्होंने कहा था कि सभी जानते हैं कि मैं अदालत के आदेश से जुड़े मामलों में कुछ कहने से बचता हूं. हालांकि, सीएम नीतीश ने ये भी कहा कि उनकी पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) ने इस मुद्दे पर टिप्पणी की है. सीएम नीतीश ने संवाददाताओं से कहा कि मौजूदा समय में विपक्ष को एकजुट करने की जरूरत है और वह मुद्दे को लेकर कांग्रेस के आगे बढ़ने का इंतजार कर रहे हैं.

'अच्छे काम की सराहना भी करते हैं'

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस तर्क की खिल्ली उड़ाई कि ‘भ्रष्टाचारी हाथ मिला रहे हैं.’ नीतीश कुमार ने मोदी की आलोचना करते हुए कहा, ‘‘ बातें करते रहना उनकी (मोदी की) आदत है. ये लोग केवल आत्म-प्रशंसा में विश्वास रखते हैं. वे दूसरों के बारे में अच्छा नहीं बोल सकते. हम अपना काम करते हैं, लेकिन दूसरों के अच्छे काम की सराहना भी करते हैं. केंद्र में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के शासनकाल के दौरान जो कुछ हासिल हुआ था, वह मुझे हमेशा याद रहा है.’’

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: 'मेरी शुरू से आदत है...', राहुल गांधी की लोकसभा से सदस्यता रद्द किए जाने पर बोले CM नीतीश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

करोड़ों की गड़बड़ी मामले में तमिलनाडु के पूर्व मंत्री ईवी वेलु से होगी पूछताछ, इस दिन पेश होने का फरमान
करोड़ों की गड़बड़ी मामले में तमिलनाडु के पूर्व मंत्री ईवी वेलु से होगी पूछताछ, इस दिन पेश होने का फरमान
उज्बेकिस्तान में भारतीय छात्रा की हत्या पर ABVP ने NIA जांच की मांग की, विदेश में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल
उज्बेकिस्तान में भारतीय छात्रा की हत्या पर ABVP ने NIA जांच की मांग की, विदेश में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget