एक्सप्लोरर

Bihar Politics: बिहार में BJP को लग सकता है एक और झटका, NDA के तीन सांसद होंगे जेडीयू में शामिल

Bihar Politics: सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सांसद चंदन सिंह, बीना देवी, महबूब अली कैसर जेडीयू को समर्थन देने पर मंथन कर रहे हैं.

Bihar Politics: बिहार में एनडीए को एक और बड़ा झटका लग सकता है. खबर आ रही है कि एनडीए के तीन सांसद जेडी (यू) में शामिल हो सकते हैं. अगर ऐसा हुआ तो ये एनडीए के साथ ही बीजेपी के लिए बड़ा झटका होगा. अभी हाल ही में  जेडी (यू) ने भारतीय जनता पार्टी से नाता तोड़कर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के साथ मिलकर सरकार बना ली है. नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में नई महागठबंधन की सरकार का गठन हुआ है.

RLJP के तीन सांसद जाएंगे जेडीयू 
सूत्रों के मुताबिक RLJP नेता और केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस को बड़ा झटका लग सकता है. जानकारी आ रही है कि आरएलजेपी के तीन सांसद महागठबंधन में जाने की तैयारी कर चुके हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सांसद चंदन सिंह, बीना देवी, महबूब अली कैसर जेडीयू को समर्थन देने पर मंथन कर रहे हैं. आरएलजेपी के पास 5 सांसद हैं, यानी अगर तीन सांसद जेडीयू में शामिल हो जाते हैं तो उसके पास दो लोकसभा सांसद बचेंगे. आरएलजेपी से खुद केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस और उनके पुत्र प्रिंस राज सांसद हैं.

UP ATS: पाकिस्तान के बड़े आतंकी नेटवर्क से जुड़े मिल रहे मोहम्मद नदीम के तार, यूपी एटीएस ने किए ये चौंकाने वाले खुलासे

रामविलास पासवान टूटी 'लोजपा'
बता दें कि 'लोजपा' प्रमुख रामविलास पासवान की मौत के बाद पार्टी में दो फाड़ हो गई थी, जिसके बाद लोजपा पार्टी का एक धड़ा चिराग पासवान और दूसरा धड़ा पशुपति कुमार पारस के पास आया. लोजपा के 6 लोकसभा सांसद थे पार्टी में बगावत के बाद पशुपति कुमार पारस को 5 सांसदों का समर्थन हासिल हुआ जिससे वो मोदी सरकार में मंत्री बनाए गए. गौरतलब है कि बिहार में जेडी (यू) के बाद अविभाजित लोजपा बीजेपी के गठबंधन का साथी रही है, जिसका राज्य में मजबूत जनाधार है. लेकिन अब बिहार में एनडीए को झटका लगता दिखाई दे रहा है.  
 
Independence Day 2022: जब गांधीजी के नेतृत्व में एकजुट हुआ पूरा देश, आजादी की लड़ाई का ऐतिहासिक संघर्ष था असहयोग आंदोलन

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget