एक्सप्लोरर

RRB NTPC Protest: छात्रों को भड़काने के आरोपों पर क्या बोले पटना के Khan Sir, एबीपी न्यूज़ से कही बड़ी बात

Khan Sir Reaction on RRB NTPC Protest: एबीपी न्यूज से बातचीत में खान सर ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वो तो छात्रों से शांति की अपील कर रहे थे. जानिए और क्या-क्या कहा.

Khan Sir Reaction on RRB NTPC Protest: आरआरबी-एनटीपीसी परीक्षा को लेकर मचे बवाल में छात्रों को भड़काने के आरोप में कार्रवाई शुरू हो गई है. बिहार की राजधानी पटना में पत्रकार नगर थाने में खान सर समेत कई कोचिंग संस्थानों के 6 शिक्षकों पर एफआईआर दर्ज की गई है. पुलिस के मुताबिक वीडियो फुटेज और मौके से गिरफ्तार लोगों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी. अब अपने ऊपर लगे आरोपों पर खान सर का बयान सामने आया है.

हमने बच्चों को रोककर रखा था- खान सर

छात्रों को भड़काने के आरोपों पर एबीपी न्यूज ने खान सर से बात की है. बातचीत में खान सर ने ऐसे सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वो तो छात्रों से शांति की अपील कर रहे थे. खान सर ने कहा, ‘’हमने पहले सिर्फ डिजिटल आंदोलन शुरू किया था. हमने बच्चों को रोककर रखा था. छात्र तो आरआरबी के फैसले के बाद गुस्सा हुए. हमें तो प्रदर्शन शुरू होने के बाद जानकारी मिली.’’

आरआरबी अगर बच्चों से बात कर लेता तो प्रदर्शन नहीं होता- खान सर

खान सर ने आगे कहा, ‘’हम तो बच्चों को प्रदर्शन करने से मना कर रहे हैं. आरआरबी अगर बच्चों से बात कर लेता तो प्रदर्शन नहीं होता.’’ खान सर अपने यूट्यूब चैनल की वजह से काफी लोकप्रिय हैं. उनके फॉलोअर्स लाखों की तादाद में हैं, लेकिन अब उन पर जांच की तलवार लटक गई है.

बिहार में बवाल जारी

बिहार में रेलवे की NTPC परीक्षा में कथित धांधली को लेकर जो चिंगारी भड़की थी, वो बुझने का नाम नहीं ले रही. बुधवार को लगातार तीसरे दिन छात्रों ने ट्रेनों को निशाना बनाया. गया में छात्रों ने ट्रेन के कई डिब्बे आग के हवाले कर दिए गए. आग इतनी जबरदस्त लगी कि कई घंटों तक ऐसे ही लपटे उठती रही, यहां भड़के छात्रों को काबू में करने के लिए सुरक्षाबलों को भी पूरा जोर लगाना पड़ा.

यह भी पढ़ें-

RRB NTPC Update: किसके बयान पर ‘फंसे’ पटना के खान सर? छात्रों की मुश्किलें बढ़ेंगी या घटेंगी? पढ़ें सटीक जानकारी

RRB-NTPC Result: प्रयागराज में छात्रों को पीटने वाले 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड, पटना में खान सर समेत कई कोचिंग सेंटर्स के खिलाफ केस दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget