एक्सप्लोरर

Bihar: पटना में लाठीचार्ज से नहीं बल्कि हार्ट अटैक के कारण हुई थी बीजेपी नेता विजय सिंह की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा

Patna Lathicharge: बीजेपी नेता विजय सिंह की मौत के मामले में पार्टी ने आरोप लगाया था कि लाठीचार्ज से उनकी जान गई है.

Bihar Lathicharge: बिहार के पटना में पिछले दिनों बीजेपी नेताओं के प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज में पार्टी के नेता विजय सिंह की मौत पर गुरुवार (20 जुलाई) को नया खुलासा हुआ. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, विजय सिंह की मौत लाठीचार्ज से नहीं बल्कि हार्ट अटैक से हुई है. 

पटना के डीएम ने बयान जारी कर बताया कि मृत्यु के कारणों की सटीक जानकारी के लिए हिस्टोपैथोलॉजिकल  जांच भी करायी गयी है. दरअसल मामले में बीजेपी का आरोप था कि 13 जुलाई को विधानसभा मार्च के दौरान लाठीचार्ज से विजय सिंह की मौत हुई है.  

सरकार ने क्या कहा?
पटना के डीएम ने प्रेस रिलीज कर बताया गया कि बीजेपी के विधानसभा मार्च कार्यक्रम गुरुवार (13 जुलाई) को आयोजित किया गया था. इसमें भाग लेने विजय सिंह की मृत्यु को लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट पीएमसीएच ने उपलब्ध करायी है. 

रिलीज में आगे कहा गया कि सीसीटीवी फ़ुटेज, इंक्वेस्ट रिपोर्ट, उनके साथी के बयान और पोटमार्टम रिपोर्ट से यह स्पष्ट होता है कि विजय सिंह की मृत्यु प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज में नहीं हुई थी. सीसीटीवी से यह स्पष्ट हुआ था कि विजय सिंह के साथ बेहोशी की घटना  13 जुलाई को 13:22 से 13:27 बजे के बीच छज्जूबाग क्षेत्र में ही हुई थी. 

बीजेपी ने क्या कहा?
बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुधवार (19 जुलाई) को कहा कि पिछले दिनों पटना में पार्टी नेताओं के एक प्रदर्शन के दौरान पुलिस का कथित तौर पर किए गए अत्यधिक बल का इस्तेमाल बिहार में व्याप्त ‘जंगलराज, अराजकता और विपक्षी दलों के प्रति राज्य सरकार की क्रूरता’ को दर्शाता है. 

नड्डा ने इस घटना की जांच के लिए विगत शुक्रवार को सांसदों की चार सदस्यीय ‘उच्च स्तरीय जांच समिति’ गठित की थी. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास को इसका संयोजक जबकि विष्णु दयाल राम, मनोज तिवारी और सुनीता दुग्गल को इसका सदस्य बनाया गया था. 

बीजेपी की समिति ने पटना में डाकबंगला चौराहे पर जाकर उस जगह को देखा जहां ‘लाठीचार्ज’ की घटना हुई थी. सदस्यों ने राजधानी के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती घायल नेताओं और कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की थी. बीजेपी ने लाठीचार्ज को लेकर दावा किया था कि इसमें उसके एक जिला महामंत्री विजय सिंह की मौत हो गई थी. 

ये भी पढ़ें- Bihar News: हाजीपुर में पुरोहित हत्याकांड को लेकर नीतीश सरकार पर बिफरे विजय सिन्हा, कानून व्यवस्था पर उठाया सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'भारत को विश्वगुरु बनाना है तो...,' मोहन भागवत का बड़ा बयान
'भारत को विश्वगुरु बनाना है तो...,' मोहन भागवत का बड़ा बयान
NEET पेपर लीक के बाद NTA का एक्शन, उठाया ये बड़ा कदम
NEET पेपर लीक के बाद NTA का एक्शन, उठाया ये बड़ा कदम
'शशि थरूर को कोई शक है तो...', पवन खेड़ा ने बयान पर दिया ऐसा जवाब
'शशि थरूर को कोई शक है तो...', पवन खेड़ा ने बयान पर दिया ऐसा जवाब

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
PM से मिलेंगे शरद पवार के सभी सांसद, सुप्रिया सुले बोलीं, 'हमने...'
PM से मिलेंगे शरद पवार के सभी सांसद, सुप्रिया सुले बोलीं, 'हमने...'
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Co-Funder Hires The Taxi Driver: टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
Embed widget