एक्सप्लोरर

बालू को लेकर लालू का बिहार बंद आज, रेत खनन नीति पर नीतीश ले चुके हैं यू टर्न

इस मामले की सुनवाई 23 जनवरी को होनी है. ये नया नियम खनन कंपनियों और ट्रांसपोर्टरों को पसंद नहीं आया. उसी के समर्थन में आरजेडी ने आज बिहार बंद का ऐलान किया है.

पटना: बिहार में बालू पर नीतीश सरकार की खनन नीति के विरोध में पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने आज बंद का एलान किया है. हालांकि बंद से पहले ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बालू खनन नीति पर यू-टर्न ले लिया. सरकार ने अब पुराने नियम के तहत ही राज्य में बालू खनन कराने का फैसला किया है. लेकिन जेडीयू ने सिख विरोधी बंद बताया. आरजेडी की मांग हैं कि 1972 की बालू नीति फिर से लागू हो. बफर सिस्टम खत्म किया जाए जीपीएस सिस्टम पर रोक लगे और बालू की लोडिंग खद्दान से हो. लालू के बंद से एक दिन पहले सीएम नीतीश कुमार ने बड़ी समीक्षा बैठक की, जिसमें यू टर्न लेते हुए पुराने नियमावली के तहत बालू घाटों की बंदोबस्ती करने का फैसला किया गया. सरकार के यू-टर्न पर बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने ट्वीट करते हुए कहा हैं, ‘’नो कन्फ़्यूज़न! कल राजद का बिहार बंद मज़बूती से जारी रहेगा. सत्ता नहीं ग़रीबों के लिए संघर्ष ही हमारी राजनीति है.’’ वहीं, डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने लालू के बिहार बंद को खनन माफिया पर नकेल की बौखलाहट बताया है. आपको बता दें कि सरकार ने बालू के अवैध खनन, परिवहन, भंडारण और खरीद-बिक्री को खत्म करने के लिए नई बालू नीति बनाई थी.  इसे 10 अक्टूबर 2017 को बिहार गजट में प्रकाशित किया गया था. 14 नवंबर को बालू-गिट्टी का रेट जारी किया गया और सभी खनन ठेकों को रद्द करते हुए ऑनलाइन बालू बिक्री की व्यवस्था की थी. नई नियमावली पर पटना उच्च न्यायालय ने रोक लगा दी. इस मामले की सुनवाई 23 जनवरी को होनी है. ये नया नियम खनन कंपनियों और ट्रांसपोर्टरों को पसंद नहीं आया. उसी के समर्थन में आरजेडी ने आज बिहार बंद का ऐलान किया है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कॉकरोच' के कमेंट से शुरुआत, इस्तीफे पर खत्म हुई बात, 36 दिनों में कैसे बदल गया छात्र आंदोलन?
'कॉकरोच' के कमेंट से शुरुआत, इस्तीफे पर खत्म हुई बात, 36 दिनों में कैसे बदल गया छात्र आंदोलन?
18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से हवाएं, जानें दिल्ली यूपी-बिहार का मौसम
18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से हवाएं, जानें यूपी-बिहार का मौसम
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग की शुरुआत! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
Kriti Sanon Birthday: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
बर्थडे: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget