एक्सप्लोरर

पीएम मोदी का निशाना, कहा- उन लोगों को न भूलें जिन्होंने भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल खड़ा किया था

बिहार में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरे देश के सहयोग से, अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है.

पटना: बिहार चुनाव के दूसरे चरण के लिए रविवार को चुनाव प्रचार थम गया. इससे पहले आज बिहार में पीएम मोदी ने रैलियों को संबोधित करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा. उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण शुरू होने का जिक्र किया और लोगों से कहा कि उन्हें भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल खड़े करने वालों और मंदिर निर्माण में अड़चनें डालने वालों को नहीं भूलना चाहिए. बता दें कि दूसरे चरण में 17 ज़िलो की 94 सीटों पर 3 नवंबर को वोटिंग होगी.

पीएम मोदी ने पश्चिम चंपारण में एक चुनाव रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण का इंतजार भी हमारे वनवासी साथी, पीढ़ियों से कर रहे थे. आज पूरे देश के सहयोग से, अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है.’’

धारा 370 के मुद्दे पर क्या बोले पीएम मोदी?

इसके साथ ही विपक्ष पर निशाना साधते उन्होंने कहा, “जब जम्मू कश्मीर से धारा-370 हटाई गई तब भी इन्होंने यही कहा कि कश्मीर में आग लग जाएगी. खून की नदियां बह जाएंगी. न जाने क्या क्या बोला गया. आज जम्मू कश्मीर और लद्दाख शांति से विकास के नए पथ पर अग्रसर हैं.”

नागरिकता संशोधन कानून का किया जिक्र

प्रधानमंत्री ने कहा, “जब नागरिकता संशोधन कानून आया तो इन्होंने झूठ फैलाया कि बहुत सारे भारतीयों की नागरिकता चली जाएगी. अब एक साल होने को है, लेकिन क्या किसी भी भारतीय नागरिक की नागरिकता गई?”

रंगदारी की शिकायत करने के लिए डबल रंगदारी देनी पड़ती थी

पीएम मोदी ने कहा कि बिहार ने वो दिन भी देखे हैं कि जब रंगदारी की शिकायत करने के लिए लोग किसी के पास जाते थे तो उन्हें डबल रंगदारी देनी पड़ती थी. गाड़ी लूटी जाने की शिकायत करने जाने पर अर्जी लेने वाला खुद लुटेरों के साथ घर में बैठा मिलता था. लोग बड़े घर बनाते नहीं थे, उन्हें डर था, खौफ था. घर जितना अच्छा, किडनैपिंग उतनी जल्दी होती थी. घर जितना बड़ा, रंगदारी भी उतनी बड़ी होती थी.

किसानों के स्वाभिमान के लिए काम करता है एनडीए

इसके अलावा उन्होंने कहा कि एक पक्ष है जंगलराज का जिसने बिहार में हजारों करोड़ रूपये के घोटाले किए. जो किसानों के नाम पर बिचौलियों के हित की राजनीति करता है. दूसरा पक्ष है एनडीए जिसने बिहार की सेवा के लिए डबल इंजन की ताकत दी है, जो किसानों के सम्मान और स्वाभिमान के काम करता है.

दूसरे चरण में कहां कितनी सीटों पर होगी वोटिंग?

दूसरे चरण में पटना में 9, नालंदा में 7, भागलपुर में 5, खगड़िया में 4, बेगूसराय में 7, समस्तीपुर में 5, वैशाली में 4, सारण में 10, सिवान में 8, गोपालगंज में 6, मुजफ्फरपुर में 5, दरभंगा में 5, मधुबनी में 4, सीतामढ़ी में 3, शिवहर में एक, पूर्वी चंपारण में 6, पश्चिमी चंपारण में 3 सीटों पर चुनाव होगा.

CM नीतीश के नाम पर कोई एक वोट भी नहीं देगा, इसलिए लगातार रैलियां कर रहे हैं पीएम मोदी- चिराग पासवान 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget