एक्सप्लोरर

चुनाव नतीजे: जिन सीटों पर मोदी और राहुल ने किया प्रचार, उन सीटों का कैसा रहा है परिणाम

बिहार विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुल 12 रैलियां की. इन सीटों में 7 जगह एनडीए और पांच जगह महागठबंधन उम्मीदवार को जीत मिली है.

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में आखिरकार एनडीए ने स्पष्ट बहुमत प्राप्त कर लिया.  एनडीए में बीजेपी, जेडीयू, हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा और विकासशील इंसान पार्टी को चुनाव में 125 सीटें मिली हैं. वहीं महागठबंधन को 110 सीटों पर संतोष करना पड़ा. इस चुनाव में बिहार में आरजेडी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. तेजस्वी यादव के नेतृत्व में आरजेडी को 75 सीटें मिली जबकि बीजेपी बिहार एनडीए में बड़े भाई की भूमिका में आ गई है. बीजेपी ने 74 सीटों पर जीत हासिल की है.

इसके अलावा जेडीयू को 43, कांग्रेस को 19, भाकपा-माले को 12, एआईएआईएम को पांच सीटें मिली हैं. हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा और विकासशील इंसान पार्टी ने चार-चार सीटों पर जीत हासिल की. बहुजन समाज पार्टी, लोकजनशक्ति पार्टी ने एक-एक सीटें जीती जबकि एक सीट निर्दलीय के खाते में गई.

पीएम मोदी ने 12 जगह की थी रैलियां

बिहार विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुल 12 रैलियां की. उन्होंने इस दौरान सासाराम, गया, भागलपुर, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, पटना, छपरा, पूर्वी चंपारण, समस्तीपुर, पश्चिम चंपारण, सहरसा और फारबिसगंज में चुनावी रैलियों को संबोधित किया और एनडीए उम्मीदवार के पक्ष में वोट मांगे. इन सीटों में 7 जगह एनडीए और पांच जगह महागठबंधन उम्मीदवार को जीत मिली है.

फारबिसगंज - बीजेपी सहरसा - बीजेपी गया - बीजेपी सासाराम - आरजेडी भागलपुर - कांग्रेस पटना - बीजेपी मुजफ्फरपुर - कांग्रेस दरभंगा - बीजेपी छपरा - आरजेडी समस्तीपुर- आरजेडी मोतिहारी ( पूर्वी चंपारण) - बीजेपी बगहा (पश्चिमी चंपारण) - बीजेपी

वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कुल 8 रैलियां की हैं. जिन विधानसभा सीटों के लिए ये रैलियां हुई उनमें 5 पर एनडीए गठबंधन और तीन पर महागठबंधन (कांग्रेस) को जीत मिली है.

हिसुआ - कांग्रेस वाल्मीकि नगर - जेडीयू कुशेश्वर अस्थान - जेडीयू कहलगांव - बीजेपी कोढ़ा - बीजेपी किशनगंज - कांग्रेस बिहारीगंज - जेडीयू अररिया - कांग्रेस

बिहार चुनाव परिणाम पर चिराग पासवान बोले-यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीत है, जनता का धन्यवाद

Bihar Election Result 2020 : NDA के नेताओं ने जीत के लिए बिहार की महिला वोटर्स को कहा धन्यवाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट और इस्तीफे की मांग के बीच NEET के सेकंड टॉपर से मिले धर्मेंद्र प्रधान, बोले - 'मुझे भरोसा है...'
प्रोटेस्ट और इस्तीफे की मांग के बीच NEET टॉपर से मिले धर्मेंद्र प्रधान, बोले - 'मुझे भरोसा है...'
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
कल से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, PM मोदी मीडिया को कर सकते हैं संबोधित, कौन से बिल लाएगी सरकार?
कल से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, PM मोदी मीडिया को कर सकते हैं संबोधित, कौन से बिल लाएगी सरकार?
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget