एक्सप्लोरर

Bihar Caste Survey: बिहार में किस जाति की कितनी संख्या? देखें 215 जातियों की पूरी लिस्ट

Bihar Caste Survey Full List: बिहार की नीतीश सरकार ने सोमवार (2 अक्टूबर) को जाति आधारित सर्वे के आंकड़ें जारी किए. इसके मुताबिक राज्य की आबादी 13 करोड़ से अधिक है.

बिहार में जाति वाले सर्वे की रिपोर्ट सामने आ गई. मोटी बात ये है कि बिहार में करीब 85 फीसदी आबादी OBC, SC और ST समुदाय की है. रिपोर्ट आने के बाद राहुल गांधी से लेकर नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव सबके रिएक्शन आए और जातीय जनगणना को देश के लिए जरूरी बताया गया.

नीतीश सरकार की सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में अत्यंत पिछड़ा (ईबीसी) की आबादी 36.01 फीसदी, पिछड़ा वर्ग (OBC) 27.12 फीसदी, एससी 19.65 फीसदी, एसटी 1.68 फीसदी और जनरल कैटेगरी की आबादी 15.52 फीसदी है.

जाति वार देखें किसकी कितनी है आबादी?

सर्वे के आंकड़े जाड़ी होने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि सब कुछ करने के बाद नतीजा सामने आया है. हमने हर परिवार की आर्थिक स्थिति की जानकारी ली है. कल (मंगलवार, 3 अक्टूबर) को सर्वदलीय बैठक में हम सारी बातें सबके सामने रखेंगे. बैठक में सबकी राय लेकर सरकार सभी जरूरी कदम उठाएगी.

 ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने- लालू यादव
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी प्रमुख लालू यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, ''गांधी जयंती पर इस ऐतिहासिक क्षण के हम सब साक्षी बने हैं. बीजेपी की अनेकों साजिशों, कानूनी अड़चनों और तमाम षड्यंत्र के बावजूद आज बिहार सरकार ने जाति आधारित सर्वे को रिलीज किया.''

उन्होंने लिखा, ''सरकार को अब सुनिश्चित करना चाहिए कि जिसकी जितनी संख्या, उसकी उतनी हिस्सेदारी हो. हमारा शुरू से मानना रहा है कि राज्य के संसाधनों पर न्यायसंगत अधिकार सभी वर्गों का हो. केंद्र में 2024 में जब हमारी सरकार बनेगी तब पूरे देश में जातिगत जनगणना करवाएंगे और दलित, मुस्लिम, पिछड़ा और अति पिछड़ा विरोधी भाजपा को सता से बेदखल करेंगे.''

जातिगत आंकड़े जानना जरूरी- राहुल गांधी
जातिगत सर्वे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. कांग्रेस सांसद एक्स पर लिखा, ''बिहार की जातिगत गणना से पता चला कि वहां OBC + SC + ST 84% हैं. केंद्र सरकार के 90 सचिवों में सिर्फ 3 OBC हैं, जो भारत का मात्र 5 फीसदी बजट संभालते हैं. इसलिए, भारत के जातिगत आंकड़े जानना जरूरी है. जितनी आबादी, उतना हक - ये हमारा प्रण है.''

पीएम मोदी ने कसा तंज
इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जातिगत सर्वे की ओर इशारा करते हुए विपक्ष पर तंज कसा. उन्होंने मध्य प्रदेश के ग्वालियर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, ''...विकास विरोधी लोगों को देश ने छह दशक दिए थे, 60 साल कोई कम समय नहीं होता है, अगर 9 साल में इतना काम हो सकता है तो 60 साल में कितना हो सकता था. उनके पास भी मौका था, वो नहीं कर पाए, यह उनकी नाकामी है, वे तब भी गरीबों की भावनाओं से खेलते थे, आज भी वही खेल खेल रहे हैं. वो तब भी जाति-पाति के नाम पर समाज को बांटते थे, आज भी वही पाप कर रहे हैं...''

 यह भी पढ़ें- Bihar Caste Survey: बिहार में कितनी है मुस्लिम आबादी? शेख से लेकर नट तक...जानें आंकड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर में एयर इंडिया विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, हाईजैक होने की गुत्थी अनसुलझी

तिरुपति के लड्डू में मिलावट के मामले में ED ने की जांच, मनी लॉन्ड्रिंग का शक!

क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब

Live: इंडिया गेट पहुंचे राहुल-प्रियंका, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से की मुलाकात

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?

IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती

'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान

आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'

Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
Embed widget