एक्सप्लोरर

NCLT के अधिकारी ने 20 लाख की मांगी घूस, CBI ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

सीबीआई के मुताबिक इस मामले में शिकायतकर्ता ने भ्रष्टाचार निरोधक शाखा को शिकायत दी थी कि एनसीएलटी मामले को निपटाने के लिए एनसीएलटी के एक आंतरिक प्रोफेशनल द्वारा 20 लाख रुपए की रिश्वत मांगी जा रही है.

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने 20 लाख रुपए की रिश्वत मांगने के आरोप में राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (NCLT) के एक अंतरिम समाधान पेशेवर अधिकारी (इंटरिम रिजॉल्यूशन प्रोफेशनल) समेत दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के समय यह लोग मांगी गई 20 लाख रुपए की रकम में से ₹2 लाख की रिश्वत बतौर किस्त ले रहे थे.

सीबीआई प्रवक्ता के मुताबिक जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है उनमें नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल मुंबई के सुब्रत मेती तथा नवी मुंबई के आरजे ज्वेलर्स के प्रोपराइटर रुचित तनका और आशीष सोमानी शामिल है. 

कितनी मांगी जा रही रिश्वत ? 

सीबीआई के मुताबिक इस मामले में शिकायतकर्ता ने सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा को शिकायत दी थी कि शिकायतकर्ता की कंपनी के एनसीएलटी मामले को निपटाने के लिए एनसीएलटी के एक आंतरिक प्रोफेशनल द्वारा 20 लाख रुपए की रिश्वत मांगी जा रही है. यह भी आरोप है कि एनसीएलटी के इस अधिकारी द्वारा कहा गया कि इसमें से पहली किस्त ₹200000 लेगा और इस किस्त को लेने के लिए उसके पास एक प्राइवेट आदमी आएगा.

आरोप के मुताबिक शिकायतकर्ता से कहा गया कि रिश्वत की यह राशि लेने के लिए यह प्राइवेट आदमी उसकी पुणे स्थित कंपनी पर आएगा. शिकायत के आधार पर सीबीआई ने मामले की आरंभिक जांच की. इस जांच के दौरान महत्वपूर्ण तथ्य पाए जाने पर सीबीआई ने एनसीएलटी के इस अधिकारी समेत अन्य लोगों के खिलाफ आपराधिक धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया. 

सीबीआई ने जाल बिछाकर किया गिरफ्तार

इसके बाद सीबीआई ने जाल बिछाकर दो लाख रुपए का आंशिक भुगतान ले रहे लोगों को गिरफ्तार किया. जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया वे मुंबई की एक जौहरी फर्म के मालिक और उसके सहयोगी थे. बाद में सीबीआई ने इस मामले में एनसीएलटी के उक्त अधिकारी को भी गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तारी के फौरन बाद इन सभी के ठिकानों पर छापेमारी की गई इस छापेमारी के दौरान अनेक आपत्तिजनक दस्तावेज तथा अन्य सामान बरामद हुआ है सीबीआई इन तीनों को मुंबई की विशेष अदालत के सामने पेश करेगी मामले की जांच जारी है. 

India Coronavirus Deaths: WHO का दावा- 47 लाख लोगों की भारत में कोरोना से गई जान, स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा- आंकड़ा झूठा

Loudspeaker Row: 'बिना माफी मांगे, अयोध्या में नो एंट्री', राज ठाकरे को बीजेपी सांसद की धमकी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'जो खेलेगा वो खिलेगा ...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
'जो खेलेगा वो खिलेगा', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat

वीडियोज

Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget