एक्सप्लोरर

हरियाणा कांग्रेस में टूट की चर्चा तेज, पूर्व CM हुड्डा कर सकते हैं नई पार्टी का एलान

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपनी अलग पार्टी बना सकते हैं. इसके संकेत मिलने लगे हैं. बता दें कि 18 अगस्त को रोहतक में भूपेंद्र सिंह हुड्डा महापरिवर्तन रैली करने जा रहे हैं. खबर है कि इसी रैली में वह भविष्य की अपनी रणनीति साझा कर सकते हैं.

चंडीगढ़: हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लग सकता है. खबर है कि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा नई पार्टी का गठन कर सकते हैं. इस बारे में राजनीतिक गलियारे में चर्चा तेज हो गई है. भूपेंद्र सिंह हुड्डा रविवार यानी कल रोहतक में महापरिवर्तन रैली करने जा रहे हैं. इसी रैली में वह नई पार्टी बनाने से संबंधित घोषणा कर सकते हैं इसकी चर्चा है. हरियाणा में झारखंड और महाराष्ट्र के साथ साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना है.

भूपेंद्र सिंह हुड्डा खेमे के नेताओं के बयान से चर्चा तेज

कांग्रेस में भूपेंद्र सिंह हुड्डा खेमे के नेता पिछले कुछ दिनों से ऐसे बयान दे रहे हैं जिससे पार्टी में टूट की खबरों को बल मिल रहा है. बता दें कि रोहतक के कांग्रेस भवन में हुड्डा खेमे के नेता और पूर्व मंत्री कृष्ण मूर्ति हुड्डा और पूर्व विधायक संत कुमार ने शुक्रवार को कहा कि शायद यह उनकी कांग्रेस कार्यलय में आखिरी प्रेस कॉन्फ्रेंस है. अलग पार्टी बनाने के सवाल पर इन नेताओं ने कहा कि कुछ भी संभव है. उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और चुनाव के लिए कार्यालय और चुनाव लड़ने वाले नेता तैयार हैं.

कांग्रेस नेता कृष्ण मूर्ति हुड्डा और सन्त कुमार ने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा की 18 अगस्त की रैली हरियाणा की राजनीति की दिशा को बदल देगी. उन्होंने कहा कि बीजेपी को उखाड़ फेंकने के लिए भूपेंद्र सिंह हुड्डा ही असली विकल्प हैं. उन्होंने कहा कि इस रैली में भूपेंद्र सिंह हुड्डा ऐतिहासिक एलान करेंगे. इन दोनों ही नेताओं ने कहा कि हमने भूपेंद्र सिंह हुड्डा के निर्देश पर जनता से राय ली है और इन्हीं राय के अनुरुप बड़ा ऐलान होगा.

भूपेंद्र सिंह हुड्डा को मिल सकता है 13 विधायकों का साथ

गौरतलब है कि काफी लंबे समय से चर्चाएं चल रही हैं कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा नई पार्टी का गठन कर सकते हैं. वर्तमान में 13 विधायकों के उनके साथ होने की चर्चा है. ये सभी विधायक लगातार मांग करते रहे हैं कि अशोक तंवर को प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी से हटा कर भूपेंद्र सिंह हुड्डा को कमान दी जाए, लेकिन इनकी मांगों पर आलाकमान ने विचार नहीं किया है. इसी के बाद से भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नई पार्टी बनाने की खबरें जोर पकड़ रही हैं.

यह भी पढ़ें-

कश्मीर पर UNSC में पाकिस्तान को सिर्फ चीन का साथ मिला, भारत ने कहा- ‘विशेष दर्जा खत्म करना हमारा आंतरिक मामला’

अरुण जेटली की अभी हालत गंभीर, हालचाल जानने कल एम्स गए राष्ट्रपति, अमित शाह और योगी

पहलू खान केस: जांच के लिए राज्य सरकार करेगी SIT का गठन, 15 दिनों में आएगी रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
'तिहाड़ का खाना मसालेदार', आतंकियों को ट्रेनिंग देने वाले अमेरिकी कैदी ने कहा- 'मछली, चिकन और ऑलिव आॉयल चाहिए'
'तिहाड़ का खाना मसालेदार', आतंकियों को ट्रेनिंग देने वाले अमेरिकी कैदी ने कहा- 'मछली, चिकन और ऑलिव आॉयल चाहिए'
US Tariff Row: बंधुआ मजदूरी शुल्क पर भारत ने अमेरिका की दोहरी नीति पर उठाए सवाल , 1600 सामानों को मिली छूट
बंधुआ मजदूरी शुल्क पर भारत ने अमेरिका की दोहरी नीति पर उठाए सवाल , 1600 सामानों को मिली छूट
Telangana Food Poisoning : स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान? अटकलें तेज
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान?
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget