आतंकी हमला था भोपाल-उज्जैन ट्रेन ब्लास्ट, तीन संदिग्ध गिरफ्तार

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश में शाजापुर के पास हुए भोपाल-उज्जैन पैसेंजर ट्रेन में धमाके ये जुड़ी खबर खबर आई है. मध्यप्रदेश पुलिस के मुताबिक ये एक आतंकी हमला था. इस धामके से जुड़े तीन संदिग्धों को मध्यप्रदेश पुलिस ने पिपरिया से गिरफ्तार किया है.
इसमें 7 यात्रियों के घायल होने की खबर है. ट्रेन भोपाल से उज्जैन जा रही थी. ट्रेन की जनरल बोगी में ये धमाका सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुआ. धमाके से जनरल कोच की खिड़कियों के कांच टूट गये और कोच में धुंआ फैल गया. धुंए के कारण रेल यात्रियों में हड़बड़ी मच गयी और सभी तेजी से कोच से बाहर निकल गये.

दूसरी ओर इस ट्रेन धमाके के तार लखनऊ से भी जुड़े हैं. लखनऊ में यूपी एटीएस का एनकाउंटर एक आतंकी के साथ चल रहा है. लखनऊ के ठाकुरगंज में एक संदिग्ध आतंकवादी और यूपी एटीएस के बीच मुठभेड़ जारी है. यूपी एटीएस ने आतंकी को घेर लिया है.
पिपरिया में गिरफ्तार किए गए संदिग्धों से ही पुलिस को कानपुर में एक शख्स की जानकारी मिली. इस शख्स ने लखनऊ के आतंकी के बार में जानकारी दी.
ये भी पढ़ें: लखनऊ के ठाकुरगंज में यूपी एटीएस की आतंकी से मुठभेड़ जारी, भोपाल-उज्जैन ट्रेन धमाके से जुड़े हैं तार






















