एक्सप्लोरर

मोदी सरकार पर राज बब्बर का हमला, कहा- सेना को राजनीति में घसीटना देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़

भोपाल: मोदी सरकार पर सेना को राजनीति में घसीटने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने एनडीए सरकार पर करारा हमला बोला. कांग्रेस ने कहा कि यह देश की रक्षा तैयारियों और सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है.

देश की रक्षा तैयारियों और सुरक्षा के साथ समझौता

केन्द्र सरकार पर देश की रक्षा तैयारियों और सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राज बब्बर ने बताया, ‘‘बीजेपी न केवल सेना के जरिये राजनीति कर रही है, बल्कि देश की रक्षा तैयारियों और सुरक्षा के साथ समझौता भी कर रही है.’’

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र की एनडीए सरकार के तीन साल पूरे होने पर बीजेपी द्वारा जश्न मनाने के लिए किये गये भव्य आयोजन पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि यह वास्तविक मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाने का प्रयास है.

सेना ने की रक्षा बजट के लिए आवंटन की मांग

सशस्त्र सेनाओं के बजट पर समझौते करने का मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए बब्बर ने कहा, ‘‘सशस्त्र सेनाओं की बजट बढ़ाने की मांग को ठुकराते हुए केन्द्र सरकार ने इस वित्तीय साल में 8,058 करोड़ रुपये का बजट कम किया है. इसके अलावा, पिछले तीन सालों में 32,555 करोड़ रुपये के रक्षा बजट का इस्तेमाल नहीं हुआ. यह केन्द्र की ढ़िलाई दिखाता है.’’ उन्होंने कहा कि यह उस वक्त हुआ है, जब सेना ने रक्षा बजट के लिए आवंटन की मांग को बढ़ाने की मांग की है.

बब्बर ने कहा कि उधर कश्मीर जल रहा है. घाटी में जवान शहीद हो रहे हैं. आम आदमी मारे जा रहे हैं. जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी झंडे फहराए जा रहे हैं, इसके बाद भी बीजेपी और पीडीपी की सरकार कुछ नहीं कर रही है.

''सीमाओं पर हुए हमलों में मारे गए 877 नागरिक''

व्यक्तिवाद का विरोध करने वाली बीजेपी में व्यक्तिवाद हावी होने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी के पिछले तीन साल के शासन में देश के 578 जवान शहीद हुए, सीमाओं पर हुए हमलों में 877 नागरिक मारे गए. पाकिस्तान की सेना ने पिछले छह महीनों के दौरान तीन बार हमारे जवानों के सिर कलम किये हैं. जम्मू-कश्मीर में अकेले ही 203 जवान शहीद हुए हैं. पिछले तीन सालों में नक्सलियों के हमले में 271 सुरक्षाकर्मी शहीद हुए हैं.’’

देश की विदेश नीति पर टिप्पणी करते हुए कांग्रेस नेता राज बब्बर ने बताया कि जो देश पहले भारत के मित्र हुआ करते थे, वे अब शत्रु बनते जा रहे हैं. उन्होंने केन्द्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा, ‘‘हमारा परंरागत मित्र देश रूस अब पाकिस्तान के लिए हथियार आपूर्ति कर रहा है. बीजेपी सरकार की असफल पडोसी नीति हमारे देश के लिए सुरक्षा की दृष्टि से खतरा साबित हो रही है. चीन ने पाकिस्तान और अन्य पड़ोसी देशों के साथ अपने रणनीतिक, आर्थिक एवं रक्षा भागीदारी का विस्तार किया है.’’ बब्बर ने कहा कि यह सब दिखाता है कि इस केन्द्र सरकार की राजनीतिक इच्छाशक्ति ठीक नहीं है और दिशाहीन है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget