एक्सप्लोरर

अविश्वास प्रस्ताव पर राहुल गांधी के भाषण से पहले ट्विटर पर छाया, ‘भूंकप आने वाला है’

पिछले साल दिसंबर में शीतकालीन सत्र के दौरान राहुल गांधी ने नोटबंदी को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला था और कहा था, ‘’अगर मुझे संसद में बोलने दिया जाता है तो सब देखेंगे कैसा भूकंप आता है.’’

नई दिल्ली: लोकसभा में मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा से पहले ट्विटर पर ‘भूंकप आने वाला है’ टॉप ट्रेंड कर रहा है. भूंकप आने वाला है’ हैशटैग के साथ लोग कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का संसद में दिया पुराना वीडियो ट्वीट कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर लोग राहुल गांधी के उस बयान पर तंज कस रहे हैं जिसमें उन्होंने कहा था कि मैं बोलूंगा तो भूकंप आ जाएगा.

कांग्रेस की ओर से संसद में राहुल बोलेंगे- सूत्र

बता दें कि आज अविश्वास प्रस्ताव में सभी पार्टियों के बोलने का समय तय कर दिया गया है. कांग्रेस को 38 मिनट का समय दिया गया है. सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस की तरफ से खुद राहुल गांधी चर्चा की शुरूआत करेंगे. इसी को लेकर लोग  ‘भूंकप आने वाला है’  के साथ ट्वीट कर रहे हैं.

ट्विटर पर किसने क्या कहा है?

दीपक आरोड़ा नाम के एक ट्विटर यूज़र ने लिखा है, ''दुनिया भर में आज सभी कॉमेडी प्रोग्राम्स को रोक दिया गया है क्योंकि आज संसद में राहुल गांधी बोलने वाले हैं.'' एक अन्य यूज़र ने लिखा है, ''तुम क्या बराबरी करोगे हमारी गालिब हम तो भूकंप का भी इंतजार बेसब्री से करते हैं.'' पिंकू शुक्ला नाम के एक यूज़र ने लिखा है, ''सर घर से निकलूं या घर मे ही रहूं ? पता नहीं क्या होगा आज? सुनामी का डर सता रहा है.'' शिरीश स्वराज नाम के एक यूज़र ने लिखा है, ''आज भूकंप धरती पर ही नहीं बल्कि आसमान में भी आएगा. जो लोग प्लेन से सफर कर रहे हैं वह सावधान रहें.'' कुछ लोगों ने सलमान खान की ट्यूबलाइट फिल्म का एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है, ''राहुल गांधी स्पीच की तैयारी कर रहे हैं.'' इस सीन में सलमान खान धरती हिलाने की कोशिश करते हैं. राहुल गांधी के किस बयान पर लोग बोल रहे हैं-  ‘भूंकप आने वाला है’

दरअसल पिछले साल दिसंबर में शीतकालीन सत्र के दौरान राहुल गांधी ने नोटबंदी को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला था और कहा था, ‘’ 'ये हिन्दुस्तान के इतिहास का सबसे बड़ा घोटाला है. ये सारी की सारी बातें मैं संसद में बोलुंगा तो मोदी जी बैठ नहीं पाएंगे.' जब उनसे पूछा गया कि क्या उनको बोलने से रोका जा रहा है? तो राहुल ने कहा, 'हां, मुझे बोलने से रोका जा रहा है. मैं पिछले एक महीने से बोलना चाहता हूं. सरकार ने चर्चा कराने के लिए कहा था लेकिन अब सरकार अपने वादे से पीछे हट गई. अगर मुझे संसद में बोलने दिया जाता है तो सब देखेंगे कैसा भूकंप आता है.’’

‘भूकंप के मज़े लेने के लिए तैयार हो जाइए’- गिरिराज सिंह संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा से पहले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी राहुल गांधी के एक पुराने बयान को लेकर तंज कसा है. गिरिराज सिंह ने ट्वीट करते हुए कहा है कि भूकंप के मज़े लेने के लिए तैयार हो जाइए.

संसद में संख्या के हिसाब से पार्टियों के समय तय हुए हैं. बीजेपी को सबसे ज्यादा 3 घंटे और 33 मिनट बोलने का समय मिला जबकि कांग्रेस को 38 मिनट का समय दिया गया है. इसके साथ ही एआईएडीएमके को 29 मिनट और टीएमसी को 27 मिनट का समय दिया गया है.

यह भी पढ़ें-

अविश्वास प्रस्ताव: 11 बजे शुरू होगी लोकसभा, नहीं होगा प्रश्नकाल और लंच, चर्चा के लिए सात घंटे तय अविश्वास प्रस्ताव: 'टॉक आउट' के लिए सरकार तैयार, विपक्ष को उसी के दांव से चित करने का ये है प्लान अविश्वास प्रस्ताव: ना बीजेपी ना कांग्रेस टीडीपी के ये सांसद करेंगे चर्चा की शुरुआत, मांगा ज्यादा समय अविश्वास प्रस्ताव: बीजेपी को बोलने के लिए 3 घंटे 33 मिनट, कांग्रेस के हिस्से 38 मिनट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: मस्क ने US चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति
Explained: मस्क ने US चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
गुवाहाटी फायरिंग में 5 की मौत, पकड़ा गया आरोपी, गौरव गोगोई बोले- जिम्मेदारी लें CM
गुवाहाटी फायरिंग में 5 की मौत, पकड़ा गया आरोपी, गौरव गोगोई बोले- जिम्मेदारी लें CM
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
Embed widget