एक्सप्लोरर

Bharat Jodo Yatra: 'हम देश को ‘जोड़ने’ का काम कर रहे हैं, लेकिन लोग तोड़ने में लगे हैं'- BJP पर कांग्रेस का तंज

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेसी नेताओं ने रविवार को बीजेपी-आरएसएस के खिलाफ हमला बोला, कहा कि कांग्रेस की यात्रा विभाजनकारी नीतियों के खिलाफ है. यह एक नयी और आक्रामक कांग्रेस है, जो लोगों से जुड़ रही है.

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर निकले नेताओं ने रविवार को बीजेपी और आरएसएस पर हमला बोला और कहा कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ न केवल बीजेपी की कथित विभाजनकारी राजनीति के खिलाफ है, बल्कि इसका उद्देश्य देशभर में पार्टी संगठन को ब्लॉक से लेकर प्रदेश स्तर तक पुनर्जीवित करना भी है. कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि यह यात्रा एक ‘‘सुनने वाली यात्रा’’ है, जहां कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तमिलनाडु में कन्याकुमारी से जम्मू कश्मीर तक की 3,570 किलोमीटर की यात्रा के दौरान आम लोगों की समस्याओं को सुनेंगे. उन्होंने कहा, ‘‘यह एक नयी और आक्रामक कांग्रेस है, जो लोगों से जुड़ रही है.’’

ना हम झुकेंगे ना हमारा ध्यान भटकेगा-रमेश

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के प्रभारी महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने राहुल गांधी के कपड़े के बारे में सोशल मीडिया में चल रही टिप्पणियों पर पलटवार करते हुए कहा, ‘‘ये एक पार्टी की तुच्छ, बचकानी और मूर्खतापूर्ण हरकत है, जो इस यात्रा से हताश है. उनका उद्देश्य हमें लक्ष्य से भटकाना है. हम झुकने वाले नहीं हैं. हमारा ध्यान नहीं भटकेगा.’’

कोई तोड़ रहा, हम देश को जोड़ने निकले हैं

जयराम रमेश ने कहा कि यह यात्रा किसी विधानसभा चुनाव या 2024 के लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर नहीं की जा रही है. उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘हम ‘जोड़ने’ का काम कर रहे हैं क्योंकि कोई ‘तोड़ने’ का काम कर रहा है. बीजेपी-राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की योजना भारत को बांटने की है, जबकि कांग्रेस की योजना इसे एकजुट करने की है.’’ कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया, ‘‘आज विविधता खतरे में है और इसलिए एकता खतरे में है. बीजेपी-राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विविधता को खारिज करते हैं, इसलिए हमने यात्रा शुरू की है.’

हमारा मकसद प्यार और स्नेह फैलाना है- केसी वेणुगोपाल 

कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने कहा कि गांधी के कपड़े के बारे में टिप्पणियां यह दर्शाती हैं कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ उन दलों के लिए एक समस्या बन गई है, जो कांग्रेस को नष्ट करना चाहते हैं. उन्होंने कहा, ‘‘हमारी मंशा बहुत साफ है. हमारा इरादा भय और क्रोध के प्रसार को रोकना, जबकि प्यार और स्नेह फैलाना है.’’

वेणुगोपाल ने कहा कि राहुल गांधी विझिंजम बंदरगाह परियोजना का विरोध कर रहे मछुआरों के अलावा राज्य में ‘के-रेल’ विरोधी आंदोलन और इस तरह के अन्य आंदोलनों के नेताओं के साथ संवाद करेंगे. इसके बाद राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा मार्ग से इतर समाज सुधारकों अय्यंकाली, चट्टम्पी स्वामीकल और श्री नारायण गुरु को श्रद्धांजलि देने भी जाएंगे.

ये भी पढ़ें:
Thackeray Vs Shinde: शिंदे गुट से झड़प के बाद गिरफ्तार किए गए ठाकरे समर्थक रिहा, MLA सदा सरवनकर पर फायरिंग का आरोप

Delhi Gov vs LG: दिल्ली में फिर छिड़ी केजरीवाल और LG की जंग, जानें कब-कब किन मुद्दों पर रही तनातनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र
'सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा', CJP के सौरभ दास ने किस पर लगाया आरोप?
'सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा', CJP के सौरभ दास ने किस पर लगाया आरोप?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
प्रयागराज में बदलेगा राहुल गांधी के कार्यक्रम की जगह? KP ने दिया हाईकोर्ट के आदेश का हवाला
प्रयागराज में बदलेगा राहुल गांधी के कार्यक्रम की जगह? KP ने दिया हाईकोर्ट के आदेश का हवाला
Embed widget