एक्सप्लोरर

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस को सताने लगा अलग-थलग पड़ने का डर, राहुल गांधी ने विपक्षी एकजुटता को लेकर दिया ये बयान

Bharat Jodo Yatra News: राहुल गांधी ने अपनी यात्रा के दूसरे दिन कहा कि, उनकी इस यात्रा से विपक्षी एकजुटता को बल मिलेगा और इस यात्रा से विपक्ष को साथ लाने में मदद मिलेगी.

Congress Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस (Congress) के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी की ओर से निकाली गई ‘भारत जोड़ो’ यात्रा (Bharat Jodo Yatra) एक अलग कवायद है, लेकिन इससे विपक्षी एकजुटता में मदद मिलेगी. कन्याकुमारी से शुरू की गई अपनी पदयात्रा के दूसरे दिन उन्होंने मीडिया से बातचीत में यह दावा भी किया कि उनकी इस यात्रा का मकसद लोगों को यह बताना है कि भारत बदल गया है और देश के संस्थागत ढांचे पर कब्जा कर लिया गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि देश में एक नजरिये को थोपा जा रहा है.

विपक्षी एकजुटता को मिलेगा बल

राहुल गांधी ने अपनी यात्रा के दूसरे दिन कहा कि उनकी इस यात्रा से विपक्षी एकजुटता को बल मिलेगा और इस यात्रा से विपक्ष को साथ लाने में मदद मिलेगी, लेकिन यह यात्रा एक अलग कवायद है. उन्होंने कहा कि यह विपक्षी दलों की जिम्मेदारी है कि वे साथ आएं. राहुल गांधी ने कहा कि यह हर राजनीतिक दल की भूमिका है. सिर्फ कांग्रेस ही एकमात्र पार्टी नहीं है. इसमें हर पार्टी की भूमिका है और इसको लेकर बातचीत चल रही है.

ममता के बयान से कांग्रेस को झटका

कांग्रेस ने जनसमर्थन जुटाने के लिए भारत जोड़ो यात्रा शुरू की है. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इस यात्रा के जरिए विपक्ष को एकजुट करने की बात कह रहे हैं. वहीं, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी विपक्षी एकता को लेकर बड़ा सियासी दांव खेलने की तैयारी में हैं. ममता बनर्जी ने कहा कि नीतीश कुमार, हेमंत सोरेन और अखिलेश यादव के साथ मिलकर मोर्चा बनाएंगे और 2024 में बीजेपी को हराएंगे, लेकिन उन्होंने कांग्रेस और लेफ्ट को साथ लेने का जिक्र नहीं किया. ममता के इस बयान से साफ जाहिर होता है कि वह और उनकी पार्टी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में भाग नहीं लेगी. 

क्षेत्रीय दलों को एकजुट करने में लगे नीतीश

वहीं, दूसरी तरफ नीतीश कुमार ने चार दिन पहले अपने दिल्ली दौरे के दौरान राहुल गांधी से मुलाकात की. इन दोनों नेताओं के बीच 2024 के चुनावों की रणनीति पर चर्चा हुई. दोनों नेताओं ने समान विचारधारा वाली पार्टियों को साथ लाने की संभावना पर चर्चा की. बता दें कि नीतीश कुमार ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान कई राजनीतिक पार्टियों के नेताओं से मुलाकात की और उन्हें बीजेपी के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने की सलाह दी. 

शरद पवार ने नीतीश का किया समर्थन

नीतीश कुमार ने इस दौरान एनसीपी प्रमुख शरद पवार से भी मुलाकात की और विपक्षी गठबंधन की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया. उन्होंने कहा कि हम दोनों विपक्षी ताकतों को एकजुट करना चाहते हैं, जो BJP के साथ नहीं है. गठबंधन के नेता का फैसला बाद में किया जा सकता है. पहले एक साथ आना जरूरी है.

इसे भी पढ़ेंः-

Supreme Court: सिद्दीकी कप्पन को 23 महीने बाद SC से मिली जमानत, हाथरस जाते वक्त यूपी सरकार ने किया था गिरफ्तार

बाबर से लेकर ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ-II तक, कहानी उस कोहिनूर हीरे की जो भारत का है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget